ओईनी न्यूज नेटवर्क। Oini 24 समस्तीपुर। “रोजगार सृजन, ग्रामीण विकास और विकसित राष्ट्र की परिकल्पना को अलग अलग उद्देश्यों के रूप में परिभाषित नहीं किया जा सकता। न ही ग्रामीण विकास के बगैर विकसित राष्ट्र की कल्पना की जा सकती है।” शुक्रवार को शहर के परिसदन में राज्य सभा सांसद व भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष धर्मशीला गुप्ता ने संवाददाताओं को संबोधित करते हुए उक्त बातें कही। भाजपा समस्तीपुर ने किया प्रेस वार्ता का आयोजन : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में एनडीए सरकार द्वारा 2047 तक भारत को विकसित बनाने के लक्ष्य को लेकर प्रस्तावित विकसित भारत “जी राम…
Author: Dr. Sanjay Kumar
ओईनी न्यूज नेटवर्क। Oini 24 पूसा। “अभी राज्य में ज्यादातर गुड़ पश्चिम उत्तर प्रदेश से आता है, लेकिन वर्तमान सरकार गुड़ के क्षेत्र में बिहार को आत्मनिर्भर बनना चाहती है। विश्वविद्यालय राज्य सरकार के सहयोग से राज्य के विभिन्न क्षेत्रों में गुड़ प्रसंस्करण उद्योग को विकसित करने का प्रयास कर रहा है। यह प्रशिक्षण भी उसी का एक कड़ी है।” डॉ राजेन्द्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा में गन्ना अनुसंधान संस्थान के सभागार में आयोजित गुड़ उत्पादन एवं प्रसंस्करण विषय पर आधारित प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्घाटन करते हुए कुलपति डॉ पीएस पाण्डेय ने उक्त बातें कही। कुलपति ने वन टू…
Oini 24 पूसा। “सौंदर्य बोध, कोमलता आदि का प्रतीक ‘फूल’ भारतीय संस्कृति की विरासत और पहचान है। आदि काल से विभिन्न त्योहारों व विभिन्न अवसरों पर द्वार से शय्या तक साज–सज्जा सहित फूलों के अलग अलग प्रयोग होते हैं तो दूसरी तरफ भगवान के श्रृंगार के अलावा उनको फूल अर्पित भी किये जाते हैं। सौंदर्य प्रसाधन, रंग आदि निर्माण के साथ–साथ श्रृंगार का अभिन्न अंग भी हैं ये फूल। इनको देखने से ही मन पवित्र हो जाता है।” डॉ राजेन्द्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा में आयोजित ‘गुलदाउदी फूलोत्सव फील्ड डे’ के अवसर पर विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ पीएस पांडेय…
ओईनी न्यूज नेटवर्क। Oini 24 समस्तीपुर। पुलिस लाइन में लाखों रुपये की लागत से निर्मित श्वान दस्ता भवन बन कर तैयार है। लेकिन अब तक यहां एक अदद श्वान नहीं आ सका है। फ़लतः यह भवन श्वानों की जगह पुलिस कर्मियों का बसेरा बना हुआ है। सारी आवश्यक सुविधाओं से लैस है श्वान भवन : पुलिस लाइन में बन चुके इस श्वान भवन में श्वानों व उनके प्रशिक्षक सहित श्वान दस्ते के पुलिस कर्मियों के रहने के लिए आवश्यक सुविधाओं से लैस कमरे की व्यवस्था है। इसके अलावा कर्मी व श्वानों के भोजन के लिए कीचन, वाकिंग के साथ–साथ प्रशिक्षण…
ओईनी न्यूज नेटवर्क। Oini 24 मुंगेर। “मुंगेर विश्वविद्यालय की एनएसएस इकाई के तत्वावधान में आगामी 12 जनवरी से 19 जनवरी तक राष्ट्रीय युवा सप्ताह का भव्य आयोजन किया जाएगा। जिसमें शामिल प्रतिभागियों को प्रदर्शन के आधार पर पुरस्कृत व सम्मानित किया जाएगा।” राष्ट्रीय एकता शिविर में शामिल होंगे सफल प्रतिभागी : मुंगेर विश्वविद्यालय मुंगेर के कुलसचिव प्रो. (डॉ.) घनश्याम राय ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर उक्त जानकारी देते हुए कहा कि, “इस ‘7 दिवसीय मेगा इवेंट’ में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को राष्ट्रीय एकता शिविर हेतु चयनित किया जाएगा।” एनएसएस कैलेंडर के अनुसार होता है आयोजन : उन्होंने बताया…
गर्म वस्त्र और गर्म हो भोजन, ठंड में जीवन हो आसान। आवासन हो गर्म ठंड में, पशुओं का भी रखें ध्यान। ओईनी न्यूज नेटवर्क। Oini 24 समस्तीपुर । पहाड़ों में हो रही बर्फबारी का असर जिले में भी देखा जा रहा है। जिले में पछुआ हवा और गिरते तापमान के कारण शीत लहर और प्रचण्ड ठंड का कहर लगातार जारी है। जिसके कारण स्वास्थ्य और जीवन पर प्रतिकुल प्रभाव पड़ने की संभावना हैं। इन परिस्थितियों में जिला प्रशासन आम जन की सुविधा के लिए लगातार एक्शन मोड में सक्रिय है। लोगों की मुश्किलें कम करने के लिए जिला प्रशासन ने…
ओईनी न्यूज नेटवर्क। Oini 24 समस्तीपुर। जिलाधिकारी रोशन कुशवाहा ने गुरुवार को कर्पूरी ग्राम का भ्रमण कर वहां निर्माणाधीन पंचायत सरकार भवन एवं हेल्थ एवं वेलनेस सेंटर का विस्तृत निरीक्षण किया। पंचायत सरकार भवन निर्माण को लेकर दिए सख्त निर्देश : निर्माणाधीन पंचायत सरकार भवन के अवलोकन के दौरान जिलाधिकारी ने निर्माण कार्य की वर्तमान स्थिति पर संतोष व्यक्त किया। साथ ही उन्होंने जिला पंचायत राज पदाधिकारी एवं स्थानीय क्षेत्र अभियंत्रण संगठन (LAEO) के अभियंताओं को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि, “भवन के सभी शेष कार्यों को एक सप्ताह के भीतर अनिवार्य रूप से पूर्ण करना सुनिश्चित करें।” भवन…
ओईनी न्यूज नेटवर्क। Oini 24 समस्तीपुर । जिले में पड़ रही अत्यधिक ठंड के कारण कम तापमान की स्थिति बनी हुई है, जिसके कारण बच्चों के स्वास्थ्य और जीवन पर प्रतिकुल प्रभाव पड़ने की संभावना हैं। इसे देखते हुए जिला दण्डाधिकारी, रौशन कुशवाहा ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 163 के तहत समस्तीपुर जिले के सभी निजी / सरकारी विद्यालयों (प्री०-स्कूल एवं आँगनवाड़ी केन्द्रों सहित) को पूर्वाह्न 10:00 बजे से अपराह्न 03:00 बजे के बीच शिक्षण कार्य संचालित करने का आदेश जारी किया है । जिलाधिकारी ने कहा : जिलाधिकारी ने अपने आदेश में विद्यालय प्रबंधन को एतद् द्वारा…
ओईनी न्यूज नेटवर्क। Oini 24 मुंगेर। नई दिल्ली में आयोजित गणतंत्र दिवस परेड शिविर 2026 के लिए, मुंगेर विश्वविद्यालय से प्रेरणा कुमारी एवं अभिजीत राज विश्वविद्यालय और बिहार का प्रतिनिधित्व करेंगे। इस बाबत जानकारी देते हुए मुंगेर विश्वविद्यालय के कार्यक्रम समन्वयक मुनींद्र कुमार सिंह ने बताया कि, “युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय (भारत सरकार) और क्षेत्रीय निदेशालय पटना के क्षेत्रीय निदेशक विनय कुमार के पत्रानुसार उक्त आशय की जानकारी दी गई है।” माता या पिता होंगे विशेष अतिथि : उन्होंने बताया कि, “गणतंत्र दिवस के अवसर पर नई दिल्ली के कर्तव्य पथ पर आयोजित गणतंत्र दिवस परेड 2026 को साक्षी…
ओईनी न्यूज नेटवर्क। रत्न शंकर भारद्वाज। Oini 24 विद्यापतिनगर। जिले में बढ़ती ठंड और शीतलहर के प्रकोप को देखते हुए जिला प्रशासन ने राहत कार्य तेज कर दिए गए हैं। इसी क्रम में बुधवार को जिलाधिकारी रौशन कुशवाहा ने विद्यापतिनगर प्रखंड मुख्यालय परिसर में सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के तहत जरूरतमंद, गरीब, वृद्ध एवं असहाय व्यक्तियों के बीच कंबल का वितरण किया। कमजोर तबके की सुरक्षा जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता : कार्यक्रम के दौरान जिलाधिकारी ने उपस्थित लाभार्थियों से संवाद करते हुए कहा कि, “कड़ाके की ठंड और शीत लहर में समाज के कमजोर तबके की सुरक्षा जिला प्रशासन की…