Author: Dr. Sanjay Kumar

ओईनी न्यूज नेटवर्क। Oini 24 समस्तीपुर। “आने वाले एक साल के अंदर जिला, राज्य स्तर पर युवाओं केलिए प्रशिक्षण शिविरों का आयोजन किया जाएगा। बिहार के सभी जिलों से 5000 युवाओं को प्रशिक्षित कर सेवा दल के सिद्धांतों से लैश किया जाएगा।” राष्ट्र सेवा दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष अजीत शिंदे ने शनिवार को राष्ट्र सेवा दल बिहार के प्रांतीय बैठक को संबोधित करते हुए उक्त बातें कही। इस दौरान उन्होंने कहा कि, “मार्च से पहले वाराणसी या दिल्ली में राष्ट्रीय अभ्यास शिविर आयोजित होगा और आने वाले समय में बिहार के बीस जिलों में पूर्णकालिक कार्यकर्ता की नियुक्ति की जाएगी।”…

Read More

ओईनी न्यूज नेटवर्क। Oini 24 समस्तीपुर। विवादित कृषि कानूनों व मनरेगा में बदलाव से उत्पन्न आक्रोश थमने का नाम नहीं ले रहा है। इसी क्रम में सोमवार को मनरेगा में बदलाव, बुलडोजर एक्शन एवं खाद कालाबाजारी पर रोक लगाने, धान खरीद की गारंटी करने आदि मांगों को लेकर भाकपा-माले के मजदूर संगठन के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने जिले भर में जुलूस निकालकर प्रखंड मुख्यालय एवं अंचल कार्यालयों पर धरना प्रदर्शन किया। इस क्रम में पूसा में भाकपा माले प्रखण्ड सचिव अमित कुमार के नेतृत्व में स्थानीय मानस मंदिर से जुलूस निकालकर प्रखंड मुख्यालय पर देशव्यापी धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ता…

Read More

ओईनी न्यूज नेटवर्क। Oini 24 विद्यापतिनगर। “भक्त और भगवान की नगरी विद्यापति की पावन धरती पर तेरहवाँ विद्यापति राजकीय महोत्सव ऐतिहासिक होगा।” महोत्सव की तैयारियों को लेकर एसडीएम किशन कुमार ने सोमवार को प्रखंड मुख्यालय स्थित पंचायत समिति सभागार में कार्यक्रम से संबंधित अधिकारियों, मंदिर समिति के सदस्यों एवं गणमान्य लोगों के साथ समीक्षात्मक बैठक के दौरान उक्त बातें कही। तैयारियों को यथाशीघ्र अंतिम रूप देने का निर्देश : एसडीएम की अध्यक्षता में संपन्न इस बैठक का संचालन जदयू प्रदेश सचिव धीरेंद्र कुमार सिंह ने किया। इस दौरान एसडीएम ने बिंदुवार समीक्षा उपरांत मैथिल कोकिल महाकवि विद्यापति की निर्वाण भूमि…

Read More

ओईनी न्यूज नेटवर्क। Oini 24 पूसा । छात्रों को ड्रोन ट्रेनिंग देने वाला यह देश का पहला विश्वविद्यालय होगा। साथ ही विश्वविद्यालय शिक्षकों, वैज्ञानिकों और छात्रों के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का प्रशिक्षण भी जल्दी ही आयोजित करवायेगा ताकि विश्वविद्यालय में लोग स्मार्ट और सटीकता के साथ बेहतर तरीके से कार्य कर सकें। डॉ राजेन्द्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा में साफ्ट स्किल और इंटरव्यू स्किल के माध्यम से करियर के विकास विषय पर आधारित तीन दिवसीय कार्यशाला के उद्घाटन सत्र को संबोधित करते हुए विश्वविद्यालय के कुलपति डाॅ. पीएस पाण्डेय ने उक्त बातें कही। विश्वविद्यालय  सेमेस्टर ब्रेक के दौरान देगा…

Read More

ओईनी न्यूज नेटवर्क। Oini 24 मुंगेर। रविवार को मुंगेर विश्वविद्यालय के क्षेत्राधीन श्री कृष्ण रामरूचि महाविद्यालय शेखपुरा में भीषण ठंड के बावजूद उत्साह और उमंग अपने शबाब पर था। विविध परिधानों में सजे महाविद्यालय के छात्र–छात्राओं के खिले चेहरे शीत लहर से उत्पन्न कड़ाके की ठंड को मुंह चिढ़ाते प्रतीत हो रहे थे। कुल मिला कर छात्र–छात्राओं के कहकहों और ठहाकों से दुल्हन की तरह सजे महाविद्यालय में हर तरफ हर्ष और उल्लास से माहौल गर्म था। परंपरा और आधुनिकता का संगम सिर्फ इतिहास में नहीं : अवसर था श्री कृष्ण रामरूचि महाविद्यालय ने रविवार को अपने संस्थापक श्री कृष्ण…

Read More

ओईनी न्यूज नेटवर्क। Oini 24 समस्तीपुर। उत्तराखंड सरकार की महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री के पति द्वारा बिहार की बेटियों को “बिकाऊ” कहे जाने जैसे आपत्तिजनक, निंदनीय और महिला विरोधी बयान के खिलाफ समस्तीपुर जिला मुख्यालय पर शनिवार को व्यापक जनआक्रोश देखने को मिला जब, विकासशील इंसान पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष कुणाल कुमार के नेतृत्व में पुतला दहन एवं विरोध प्रदर्शन का आयोजन किया गया। इस अवसर पर आयोजित सभा को संबोधित करते हुए कुणाल कुमार ने कहा कि, “बिहार की बेटियों को ‘बिकाऊ’ कहना सिर्फ बिहार ही नहीं, पूरे देश की महिलाओं का अपमान है। यह बयान घृणित…

Read More

ओईनी न्यूज नेटवर्क। Oini 24 गया जी। “उत्तराखंड की भाजपा सरकार में राज्य कैबिनेट मंत्री व महिला सशक्तिकरण और बाल विकास विभाग में मंत्री रेखा आर्य के पति गिरधारी लाल साहू द्वारा दिया गया विवादित बयान कि “बिहार की लड़कियाँ 20–25 हज़ार रुपये में मिल जाती हैं।” इस बयान को लेकर पूरे बिहार और देश भर के बिहार वासियों में तीव्र आक्रोश देखा जा रहा है। डॉ दीपक ने जताया कड़ा विरोध :  इस मामले में आदर्श युवा मिशन ह्यूमन वेलफेयर,इंडिया के संस्था सह-राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं युवा समाज सुधारक डॉ. दीपक कुमार सिंह ने कड़ा विरोध दर्ज कराते हुए इसे…

Read More

ओईनी न्यूज नेटवर्क। Oini 24 समस्तीपुर। जिला विधिक सेवा प्राधिकार, समस्तीपुर के संयुक्त तत्वावधान में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकार, समीर कुमार के निर्देश एवं सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकार, मनोज कुमार के मार्गदर्शन में मिथिला दुग्ध उत्पादक संघ ‘सुधा डेयरी’ समस्तीपुर परिसर में  पर्यावरण कानूनी साक्षरता और सामुदायिक सुरक्षा पहल – ‘आज सुरक्षित, कल सुरक्षित’ विषयक विधिक जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया। कानूनी सेवाएं सुलभ कराना नालसा का उद्देश्य : आगत अतिथियों के स्वागत और उद्घाटन की औपचारिकता के बाद, कार्यक्रम को संबोधित करते हुए आशा सेवा संस्थान समस्तीपुर के सचिव अमित…

Read More

ओईनी न्यूज नेटवर्क। Oini 24 समस्तीपुर। उत्साह और उमंग जब शीर्ष पर हो तो मौसम को हथियार डालना पड़ ही जाता है। ऐसा ही नजारा था साल के पहले और ठंडे रविवार को शहर के काशीपुर स्थित उत्तर बिहार के लब्ध प्रतिष्ठित शैक्षणिक संस्थान लक्ष्य साइंस एण्ड कॉमर्स कोचिंग समस्तीपुर में। वैसे, यहां मामला थोड़ा अलग था, कोचिंग के अनुशासित दिनचर्या से छुट्टी मिलने की खुशी पर मित्रों और सहेलियों से दो साल बाद बिछड़ने का अहसास हावी था। हर आंख नम थी हर जुबान पर एक ही कांपता स्वर “अपना ख्याल रखना”। पूरा कोचिंग परिसर भावुक हो रहा था।…

Read More

ओईनी न्यूज नेटवर्क। Oini 24 समस्तीपुर। “जिले में पड़ रही अत्यधिक ठंड को देखते हुए कक्षा 1 से 8वीं कक्षा तक के सरकारी व गैर सरकारी सभी कोटि के शिक्षण संस्थानों में शिक्षण कार्य आगामी 7 जनवरी 2025 तक स्थगित रहेंगे ।” जिलाधिकारी रौशन कुशवाहा ने रविवार को इस आशय का आदेश जारी कर बच्चों और अभिभावकों को बड़ी राहत दी है। बच्चों के स्वास्थ्य की चिंता : अपने उक्त आदेश में श्री कुशवाहा ने कहा है कि, “जिले में लगातार जारी शीतलहर के कारण कम तापमान की स्थिति बनी हुई है। जिसके कारण बच्चों के स्वास्थ्य और जीवन पर…

Read More