Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • रोसड़ा डीसीएलआर कंचन झा घरेलू नौकर के साथ रिश्वत लेते गिरफ्तार
    • प्रधानाध्यापक ने जिला शिक्षा पदाधिकारी से मांगी दो पालियों में वर्ग संचालन की अनुमति
    • मुंगेर विश्वविद्यालय का तीसरा दीक्षांत समारोह 11 को
    • समस्तीपुर में 2500 से अधिक युवाओं को मिलेगा सीधा रोजगार
    • शोध परिषद की बैठक में 50 कृषि परियोजनाओं को वित्त पोषण की मिली हरी झंडी, 2-3 साल में दिखेगा असर
    • समन्वित रूप से कार्य करते हुए आयोजन को बनाएं सफल एवं यादगार : कुलपति
    • इस वर्ष भी समारोह पूर्वक मनेगी पंडित विष्णु नारायण भातखण्डे की 166वीं जयंती ‘संगीताञ्जलि’
    • एआई, डिजिटल एग्रीकल्चर और रोबोटिक्स बदल देंगे पूरी दुनिया के कृषि का स्वरूप : कुलपति
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Login
    OINI24
    • होम |
    • देश/विदेश |
    • राज्य |
    • बिहार |
    • समस्तीपुर |
    • बिजनेस |
    • कृषि |
    • शिक्षा |
    • धर्म |
    • उपलब्धि |
    • सामाजिक |
    • विविध |
    • स्वास्थ्य
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Login
    OINI24
    • होम |
    • देश/विदेश |
    • राज्य |
    • बिहार |
    • समस्तीपुर |
    • बिजनेस |
    • कृषि |
    • शिक्षा |
    • धर्म |
    • उपलब्धि |
    • सामाजिक |
    • विविध |
    • स्वास्थ्य
    Home » मुंगेर विश्वविद्यालय का तीसरा दीक्षांत समारोह 11 को

    मुंगेर विश्वविद्यालय का तीसरा दीक्षांत समारोह 11 को

    Dr. Sanjay KumarBy Dr. Sanjay Kumar08/08/2026No Comments3 Mins Read
    Facebook WhatsApp Twitter Email
    बैठक में शामिल कुलपति व अन्य।

    ओईनी न्यूज नेटवर्क।

    Oini 24 मुंगेर। आगामी 11 अगस्त को मुंगेर विश्वविद्यालय में आयोजित तृतीय दीक्षांत समारोह को लेकर सारी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। विश्वविद्यालय प्रशासन ने दीक्षांत समारोह में उपाधि प्राप्त करने वाले छात्रों के लिए सभी आवश्यक सुविधाएं सुनिश्चित करने के साथ-साथ समारोह की भव्यता एवं गरिमा बनाए रखने के लिए व्यापक स्तर पर तैयारियां की हैं। समारोह की तैयारियों को अंतिम रूप देने के उद्देश्य से शनिवार को विश्वविद्यालय के सिंडिकेट हॉल में कुलपति प्रो. (डॉ.) संजय कुमार की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। 

    सभी महत्वपूर्ण बिंदुओं की गहन समीक्षा :

    बैठक में दीक्षांत समारोह की अंतिम तैयारियों के विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। इसमें विद्यार्थियों को दीक्षांत किट का वितरण, आई-कार्ड वितरण, मंच की साज-सज्जा एवं व्यवस्था, मंच प्रबंधन, विद्यार्थियों एवं अतिथियों के भोजन की व्यवस्था, अतिथियों के आवासन, बैठने की व्यवस्था तथा समारोह के दौरान एनसीसी कैडेट्स एवं एनएसएस स्वयंसेवकों की भूमिका एवं दायित्व सहित सभी महत्वपूर्ण बिंदुओं की गहन समीक्षा की गई।

    अतिथियों की सुविधा को सर्वोच्च प्राथमिकता :

    इस क्रम में कुलपति प्रो. (डॉ.) संजय कुमार ने सभी संबंधित पदाधिकारियों एवं अधिकारियों को निर्देश दिया कि दीक्षांत समारोह से संबंधित सभी व्यवस्थाओं को समयबद्ध तरीके से पूर्ण करते हुए यह सुनिश्चित किया जाए कि समारोह गरिमापूर्ण, सुव्यवस्थित एवं अनुशासित रूप से संपन्न हो। उन्होंने विद्यार्थियों एवं आमंत्रित अतिथियों की सुविधा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने पर विशेष बल दिया।

    समारोह स्थल का मुआयना करते कुलपति, कुलसचिव व अन्य।

    समारोह स्थल का निरीक्षण :

    बैठक समाप्त होने के पश्चात कुलपति के नेतृत्व में सीसीडीसी डॉ. दिवाकर कुमार, कुलसचिव डॉ. घनश्याम राय, छात्र कल्याण अधिष्ठाता डॉ. महेश्वर मिश्रा, उपकुलसचिव डॉ. अंशु कुमार राय, नोडल पदाधिकारी डॉ. सूरज कोनार, आर.डी. एंड डी.जे. कॉलेज के प्राचार्य प्रो. डॉ. बिजेंद्र कुमार सहित अन्य पदाधिकारियों एवं अधिकारियों ने दीक्षांत समारोह स्थल का निरीक्षण किया।

    दिए गए आवश्यक निर्देश :

    इस दौरान मंच, विद्यार्थियों एवं अतिथियों के बैठने की व्यवस्था, प्रवेश एवं निकास, मंच प्रबंधन तथा अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का स्थल पर जाकर जायजा लिया गया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

    दीक्षांत किट वितरित :

    इस अवसर पर विश्वविद्यालय के परीक्षा विभाग द्वारा शनिवार को लगभग 400 विद्यार्थियों के बीच दीक्षांत किट का वितरण किया गया। साथ ही अंगवस्त्र एवं मालवीय पगड़ी के साथ-साथ विद्यार्थियों के आई-कार्ड भी वितरित किए गए। विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा शेष व्यवस्थाओं को भी शीघ्र पूरा किया जा रहा है, ताकि 11 अगस्त को आयोजित होने वाला दीक्षांत समारोह सफलतापूर्वक एवं गरिमापूर्ण वातावरण में संपन्न हो सके।

    How useful was this post?

    Click on a star to rate it!

    Average rating 0 / 5. Vote count: 0

    No votes so far! Be the first to rate this post.

    Dr Maheshwar Mishra Dr. Anshu Kumar Rai Dr. Diwakar Kumar Dr. Suraj Konar Munger University Munger Prof. (Dr.) Ghanshyam Roy Prof. (Dr.) Sanjay Kumar Prof. (Dr.) Vijendra Kumar RD & DJ College Munger
    Share. Facebook WhatsApp Twitter Email
    Dr. Sanjay Kumar
    • Website

    Related Posts

    प्रधानाध्यापक ने जिला शिक्षा पदाधिकारी से मांगी दो पालियों में वर्ग संचालन की अनुमति

    08/08/2026

    समन्वित रूप से कार्य करते हुए आयोजन को बनाएं सफल एवं यादगार : कुलपति

    06/08/2026

    आपदा जोखिम न्यूनीकरण और प्रबंधन’ विषयक यह सात दिवसीय युवा आपदा मित्र आवासीय प्रशिक्षण कार्यक्रम समारोहपूर्वक संपन्न

    01/08/2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Donate Now

    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

    News

    • World
    • US Politics
    • EU Politics
    • Business
    • Opinions
    • Connections
    • Science

    Company

    • Information
    • Advertising
    • Classified Ads
    • Contact Info
    • Do Not Sell Data
    • GDPR Policy
    • Media Kits

    Services

    • Subscriptions
    • Customer Support
    • Bulk Packages
    • Newsletters
    • Sponsored News
    • Work With Us

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    © 2026 oini24. Designed by CS.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility
    • Contact

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?