Author: Dr. Sanjay Kumar

ओईनी न्यूज नेटवर्क। Oini 24 रोसड़ा। भ्रष्टाचार के विरुद्ध निगरानी अन्वेषण ब्यूरो, बिहार ने बड़ी कार्रवाई करते हुए रोसड़ा की भूमि सुधार उप-समाहर्ता कंचन कुमारी झा एवं उनके घरेलू नौकर सुमित कुमार को दो लाख रुपये नकद एवं 37 हजार रुपये कीमत की एक नई वाशिंग मशीन रिश्वत के रूप में लेते हुए गिरफ्तार कर लिया है। कार्रवाई के दौरान सरकारी आवास की तलाशी भी ली गई, जिसमें 13 लाख 82 हजार रुपये अतिरिक्त नकद राशि बरामद की गई है। क्या है मामला : मामले में मिली जानकारी के अनुसार विभूतिपुर थाना क्षेत्र के माधवपुर निवासी मनोज कुमार ने निगरानी…

Read More

ओईनी न्यूज नेटवर्क। Oini 24 विद्यापतिनगर। एक तरफ सरकार उच्च गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के दावे करते नहीं थकती वहीं दूसरी तरफ विद्यालयों में आवश्यक संसाधन का घोर अभाव सरकार की कथनी और करनी का फर्क दिखा रहा है। इसी कड़ी में प्रखंड के मनियारपुर स्थित उच्च माध्यमिक विद्यालय को छात्र-छात्राओं की सुविधा के लिए दो पालियों में संचालित करने की मांग की है। 3 कक्ष 569 छात्र-छात्राएं : इस संबंध में विद्यालय के प्रधानाध्यापक ने जिला शिक्षा पदाधिकारी, समस्तीपुर को पत्र भेजकर आवश्यक अनुमति प्रदान करने का अनुरोध किया है। प्रधानाध्यापक द्वारा भेजे गए पत्र में बताया गया है कि उच्च…

Read More

ओईनी न्यूज नेटवर्क। Oini 24 मुंगेर। आगामी 11 अगस्त को मुंगेर विश्वविद्यालय में आयोजित तृतीय दीक्षांत समारोह को लेकर सारी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। विश्वविद्यालय प्रशासन ने दीक्षांत समारोह में उपाधि प्राप्त करने वाले छात्रों के लिए सभी आवश्यक सुविधाएं सुनिश्चित करने के साथ-साथ समारोह की भव्यता एवं गरिमा बनाए रखने के लिए व्यापक स्तर पर तैयारियां की हैं। समारोह की तैयारियों को अंतिम रूप देने के उद्देश्य से शनिवार को विश्वविद्यालय के सिंडिकेट हॉल में कुलपति प्रो. (डॉ.) संजय कुमार की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई।  सभी महत्वपूर्ण बिंदुओं की गहन समीक्षा :…

Read More

ओईनी न्यूज नेटवर्क। Oini 24 समस्तीपुर। जिला मुख्यालय में रोजगार के अवसर बढ़ाने के उद्देश्य से एक बड़े रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है। इस मेले में देश की विभिन्न प्रतिष्ठित कंपनियां भाग लेंगी और युवाओं को सीधे नौकरी का अवसर प्रदान करेंगी। दर्जनों नामचीन कंपनियां होंगी शामिल : इस बाबत प्राप्त जानकारी के अनुसार, इस रोजगार मेले में लगभग 2500 से अधिक रिक्तियां उपलब्ध रहेंगी। इसमें क्वेस कॉर्प लिमिटेड, ब्लिंकिट, डीएसईटीएस प्राइवेट लिमिटेड, केकेपी फाइन लिनन प्राइवेट लिमिटेड, एलआईसी ऑफ इंडिया (समस्तीपुर), नव भारत फर्टिलाइजर्स एलएलपी, गिलानी इंस्टीट्यूट ऑफ स्किल्स प्राइवेट लिमिटेड, जेप्टो प्राइवेट लिमिटेड, स्वतंत्र माइक्रोफिन…

Read More

ओईनी न्यूज नेटवर्क। Oini 24 पूसा। प्रयोगशाला में विकसित नवाचारों को सीधे किसानों के खेत तक पहुंचाना हमारा प्राथमिक लक्ष्य है। ये लक्षित परियोजनाएं जलवायु अनुकूलन, प्राकृतिक खेती और डिजिटल कृषि पर केंद्रित हैं, जो दीर्घकालिक खाद्य सुरक्षा और किसानों की आय बढ़ाने के लिए जरूरी हैं। उन्होंने कहा स्वीकृत परियोजनाओं के परिणाम अगले दो से तीन वर्षों में सामने आएंगे। आशा है कि इन परिणामों से भारतीय कृषि और किसानों को काफी फायदा होगा। साथ ही उन्नत शोध से विश्वविद्यालय को अंतर्राष्ट्रीय रैंकिंग प्राप्त करने में भी मदद मिलेगी।  प्राकृतिक संसाधनों का हो सकेगा बेहतर उपयोग : 21वीं अनुसंधान परिषद…

Read More

ओईनी न्यूज नेटवर्क। Oini 24 मुंगेर। दीक्षांत समारोह विश्वविद्यालय की गरिमा, शैक्षणिक उत्कृष्टता एवं प्रतिष्ठा का प्रतीक है। अतः प्रत्येक व्यवस्था समयबद्ध, अनुशासित एवं उत्कृष्ट गुणवत्ता के साथ सुनिश्चित की जाए। आयोजन को सफल एवं यादगार बनाने का आह्वान : मुंगेर विश्वविद्यालय में आगामी 11 अगस्त 2026 को आयोजित तृतीय दीक्षांत समारोह की तैयारियों को अंतिम रूप देने के उद्देश्य से आयोजित उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए कुलपति प्रोफेसर (डॉ.) संजय कुमार ने उक्त बातें कही । इस दौरान उन्होंने सभी समितियों से समन्वित रूप से कार्य करते हुए आयोजन को सफल एवं यादगार बनाने का आह्वान…

Read More

ओईनी न्यूज नेटवर्क। Oini 24 समस्तीपुर। उत्तर भारतीय शास्त्रीय संगीत के प्रणेता, संगीत को सभ्य समाज में प्रतिष्ठित और रोजगार परक शिक्षा के रूप में स्थापित करने वाले संगीत एवं स्वरलिपि पद्धति के जनक पंडित विष्णु नारायण भातखण्डे की 166वीं जयंती के अवसर पर 10 अगस्त (सोमवार) को भव्य शास्त्रीय संगीत समारोह ‘संगीताञ्जलि’ का आयोजन किया जाएगा। इस वर्ष यह समारोह जगमोहन विद्यापति कॉलेज ऑफ आर्ट एंड टेक्नोलॉजी, ओईनी के संयोजन में संध्या 5 बजे ओईनी पंचायत भवन के सामने स्थित महाराजा विवाह भवन के सभागार में आयोजित होगा। उद्देश्य : आयोजन समिति के सचिव संजय कुमार राजा ने संवाददाताओं…

Read More

 ओईनी न्यूज नेटवर्क। Oini 24 पूसा। समयानुसार परिवर्तन सृष्टि का नियम है। फिर भला कृषि इससे कैसे अछूता रह सकता है। फ़लतः देश में कृषि का परिदृश्य बड़ी तेजी से बदल रहा है। आने वाले समय में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, डिजिटल एग्रीकल्चर और रोबोटिक्स पूरी दुनिया के कृषि के स्वरूप को बदल देंगे। इसलिए जरूरी है कि विश्वविद्यालय के वैज्ञानिक अभी से इन क्षेत्रों में शोध करके देश की‌ कृषि को बढ़ावा दे और इसे विश्व में सबसे उन्नत बनायें। गहन समीक्षा के बाद स्वीकृति : गुरुवार को डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय विश्वविद्यालय स्थित विद्यापति सभागार में गुरुवार को 21वीं शोध…

Read More

 ओईनी न्यूज नेटवर्क। Oini 24 समस्तीपुर। नशामुक्त समाज का निर्माण केवल सरकारी प्रयासों से संभव नहीं है, बल्कि इसके लिए परिवार, विद्यालय, समाज और युवाओं की सामूहिक भागीदारी आवश्यक है। इसलिए नशे से दूर रहकर शिक्षा, खेल, कौशल विकास और राष्ट्र निर्माण में अपनी ऊर्जा लगाएं। तेजी से आगे बढ़ेगा देश : रविवार को नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान-2026’ के तहत रविवार को आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान जिलाधिकारी रौशन कुशवाहा ने उक्त बातें कही। उन्होंने कहा कि, देश का युवा जब नशामुक्त, शिक्षित, स्वस्थ और जागरूक होगा, तभी भारत आत्मनिर्भर, सशक्त और विकसित राष्ट्र बनने की…

Read More

ओईनी न्यूज नेटवर्क। Oini 24 समस्तीपुर। सुरक्षित और निर्बाध रेल परिचालन में लोको पायलटों की भूमिका सबसे अहम है। ट्रेन संचालन के दौरान उन्हें हर परिस्थिति में सतर्कता और जिम्मेदारी के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करना पड़ता है। इसी को ध्यान में रखते हुए समस्तीपुर रेल मंडल की ओर से लोको पायलटों को सुरक्षा मानकों के प्रति जागरूक करने के लिए समस्तीपुर जंक्शन परिसर में सेफ्टी सेमिनार आयोजित किया गया। सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए परिचालन जरूरी : सेमिनार को संबोधित करते हुए मंडल रेल प्रबंधक ज्योति प्रकाश मिश्रा ने कहा कि लोको पायलट रेल परिचालन की महत्वपूर्ण…

Read More