ओईनी न्यूज नेटवर्क। Oini 24 समस्तीपुर। कला एवं संस्कृति हमारी समृद्ध विरासत, परंपराओं और सामाजिक पहचान का अभिन्न हिस्सा है। ऐसे आयोजनों के माध्यम से जिले के प्रतिभाशाली कलाकारों एवं युवाओं को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने के लिए एक बेहतर मंच उपलब्ध होता है। उन्होंने कहा कि कला केवल मनोरंजन का माध्यम ही नहीं, बल्कि समाज को जोड़ने, सांस्कृतिक मूल्यों को संरक्षित करने तथा नई पीढ़ी को अपनी जड़ों एवं परंपराओं से जोड़ने का सशक्त माध्यम भी है। युवाओं की प्रतिभा को निखारने का व्यापक मंच : शहर के जितवारपुर स्थित समस्तीपुर कॉलेज में दो दिवसीय जिला स्तरीय युवा उत्सव…
Author: Dr. Sanjay Kumar
ओईनी न्यूज नेटवर्क। Oini 24 समस्तीपुर। ग्लूकोमा (काला मोतियाबिंद) एक ऐसी बीमारी है जो धीरे-धीरे अंधेपन का कारण बनती है। इसे ‘साइलेंट थीफ ऑफ विजिबिलिटी’ (चुपके से दृष्टि चुराने वाली बीमारी) के नाम से भी जाना जाता है। ग्लूकोमा में ऑप्टिक नर्व (आंख की नस) को नुकसान पहुंचने का खतरा रहता है। एक बार नुकसान हो जाने पर, दृष्टि को वापस पाना असंभव होता है। इसलिए सही समय पर इसका इलाज कराना बहुत ज़रूरी है। ग्लूकोमा मरीजों के लिए वरदान एजीवी : अंधेपन के विरुद्ध भरोसेमंद उम्मीद जिले के मुसरीघरारी स्थित मिथिला आँख हॉस्पिटल के मुख्य चिकित्सक नेत्र रोग विशेषज्ञ…
ओईनी न्यूज नेटवर्क। Oini 24 पूसा। खेती में अब डिजिटल तकनीक को बड़े स्तर पर अपनाने की जरूरत है। डिजिटल कृषि से छोटे और सीमांत किसानों की लागत कम करने और उन्हें बाजार से सीधे जोड़ने में मदद मिल सकती है। हालांकि, तकनीक के विस्तार के साथ यह भी सुनिश्चित करना होगा कि ग्रामीण क्षेत्र और छोटे किसान डिजिटल सुविधा से वंचित न रहें। कार्यशाला का उद्देश्य : डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय, पूसा के विद्यापति सभागार में कॉलेज ऑफ एग्रीकल्चरल इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी, आईआईटी रोपड़ और अन्नामलाई के संयुक्त तत्वावधान में ‘विकसित भारत @2047 के लिए डिजिटल कृषि…
ओईनी न्यूज नेटवर्क Oini 24 समस्तीपुर। ‘मेरे सपनों का भारत’ अभियान के तहत सोमवार को राजकीयकृत प्लस टू उच्च विद्यालय, हरपुर सिंघिया जगतसिंहपुर में जिला स्तरीय चित्रकला प्रदर्शनी प्रतियोगिता आयोजित की गई। शिक्षा विभाग, बिहार शिक्षा परियोजना एवं सर्व शिक्षा अभियान के तत्वावधान में आयोजित इस प्रतियोगिता में जिले के सभी प्रखंडों से चयनित 135 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। दो वर्गों में हुई प्रतियोगिता : कक्षा एक से पांच तथा छह से आठ के बच्चों ने रंगों और रेखाओं के माध्यम से अपने सपनों के भारत को कागज पर उकेरा। चित्रों में स्वच्छ, शिक्षित, विकसित और आत्मनिर्भर भारत के साथ…
जिलाधिकारी ने की प्रशासनिक तैयारियों की समीक्षा, दिये सख्त निर्देश ओईनी न्यूज नेटवर्क। Oini 24 समस्तीपुर। निर्वाचन एक महत्वपूर्ण संवैधानिक प्रक्रिया है। अतः सभी कोषांग परस्पर समन्वय के साथ अपने-अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी गंभीरता, पारदर्शिता एवं समयबद्धता के साथ करें। निर्वाचन कार्य में किसी भी स्तर पर लापरवाही अथवा शिथिलता स्वीकार नहीं की जाएगी। विधान परिषद (शिक्षक एवं स्नातक) निर्वाचन कार्य के लिए गठित विभिन्न कोषांगों की समीक्षा बैठक के दौरान जिलाधिकारी सह निर्वाचन पदाधिकारी रौशन कुशवाहा ने उक्त बातें कही। इस क्रम में उन्होंने स्वच्छ, निष्पक्ष, पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण वातावरण में चुनाव संपन्न कराने को लेकर कई महत्वपूर्ण…
ओईनी न्यूज नेटवर्क। Oini 24 समस्तीपुर। जिले के युवाओं को अपनी प्रतिभा को उड़ान देने का अवसर प्रदान करने के उद्देश्य से आगामी 6 एवं 7 अक्टूबर को दो दिवसीय जिला युवा उत्सव 2026 का आयोजन किया जाएगा। कला, संस्कृति एवं युवा कार्यक्रम विभाग तथा जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित होने वाला यह उत्सव जितवारपुर स्थित समस्तीपुर कॉलेज के सभागार में होगा। 15 से 29 वर्ष के युवा होंगे प्रतिभागी : उक्त जानकारी देते हुए जिला कला एवं संस्कृति पदाधिकारी जूही कुमारी ने बताया कि, जिला युवा उत्सव 2026 युवाओं की प्रतिभा को ऊंची उड़ान देगा। जूही कुमारी…
ओईनी न्यूज नेटवर्क। Oini 24 समस्तीपुर। आधुनिकता के दौर में पारंपरिक लोक कलाओं और सांस्कृतिक विरासत को बचाने के लिए युवाओं को इससे जोड़ना जरूरी है। लोकगीत, लोकनृत्य, लोकनाट्य और पारंपरिक कलाएं किसी भी समाज की सांस्कृतिक पहचान होती हैं। इनमें आम जनजीवन की भावनाओं, संस्कारों और सामाजिक सरोकारों की अभिव्यक्ति होती है। ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय, दरभंगा की संगीत विभागाध्यक्ष प्रो. (डॉ.) लावण्या कीर्ति सिंह काव्या ने मंगलवार को अपने संबोधन में उक्त बातें कहीं। वे जननायक भारत रत्न कर्पूरी ठाकुर की जन्मस्थली कर्पूरी ग्राम स्थित जी.के.पी.डी. महाविद्यालय में आयोजित ‘जीवन में लोक कला का महत्व’ विषयक संगोष्ठी को…
ओईनी न्यूज नेटवर्क। Oini 24 समस्तीपुर। खेल जीत-हार तक सीमित नहीं है। इससे अनुशासन, टीम भावना, नेतृत्व क्षमता और आत्मविश्वास का विकास होता है। खिलाड़ियों को पूरी निष्ठा और खेल भावना के साथ प्रतियोगिता में हिस्सा लेना चाहिए। खेल भवन सभागार में सोमवार को जिला स्तरीय विद्यालय खेल प्रतियोगिता का उद्घाटन करते हुए डीडीसी सूर्य प्रताप सिंह ने उक्त बातें कही। इस क्रम में उन्होंने कहा कि, हार और जीत खेल का हिस्सा हैं, जो महज आखिरी कुछ पलों में तय होते हैं। इसलिए ये आपकी क्षमता और कौशल का अंतिम मूल्यांकन नहीं हो सकते। इस दौरान श्री सिंह ने…
ओईनी न्यूज नेटवर्क। Oini 24 समस्तीपुर। सरकार ‘बेटी बचाओ’ का नारा देती है, लेकिन बलात्कारियों को प्रश्रय और संरक्षण देती है। सड़क, स्कूल और कॉलेज हो या कार्यस्थल कहीं भी बच्चियां खुद को सुरक्षित महसूस नहीं कर रही हैं। जब बेटियां सुरक्षित नहीं तो काहे का डबल इंजन। जमुई में कोचिंग से लौट रही नाबालिग छात्रा के साथ कथित बदसलूकी की घटना को लेकर जारी प्रेस विज्ञप्ति में उजियारपुर विधायक सह पूर्व मंत्री आलोक कुमार मेहता ने उक्त बातें कही है। सरकार पर साधा निशाना : अपने विज्ञप्ति में सरकार पर जमकर निशाना साधते हुए श्री मेहता ने कहा है…
ओईनी न्यूज नेटवर्क। Oini 24 पूसा। जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों से निपटने और वर्ष 2047 तक भारत को विकसित व सतत राष्ट्र बनाने के संकल्प के साथ डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय, पूसा में 25 और 26 सितंबर को नीति आयोग के समन्वय से राष्ट्रीय कार्यशाला आयोजित होने जा रही है। नीति आयोग के ‘स्टेट सपोर्ट मिशन’ के तहत आयोजित इस दो दिवसीय कार्यशाला का मुख्य विषय ‘ग्रीन माइंड्स फॉर ए ग्रीन नेशन: एग्री-एजुकेशन एंड स्किलिंग फॉर विकसित भारत@2047’ रखा गया है। इस सम्मेलन में देश के विभिन्न कृषि विश्वविद्यालयों के कुलपति, और उनके प्रतिनिधि, नीति निर्माता, एग्री-टेक उद्यमी…