Close Menu
  • होम |
  • देश/विदेश |
  • राज्य |
  • बिहार |
  • समस्तीपुर |
  • बिजनेस |
  • कृषि |
  • शिक्षा |
  • धर्म |
  • उपलब्धि |
  • सामाजिक |
  • विविध |
  • स्वास्थ्य
Facebook X (Twitter) Instagram
Trending
  • बिहार विधान परिषद (स्नातक एवं शिक्षक) निर्वाचन 2026 : 05-दरभंगा स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के लिए मतदान संपन्न
  • डीप लर्निंग जैसी उन्नत तकनीकें शोध एवं अनुसंधान में बेहद उपयोगी : डॉ. महेश
  • मतदाता सूची में छूटे या नए नाम जोड़ने के लिए 16 और 17 अक्टूबर को लगेंगे विशेष कैंप
  • अगले 5 दिनों में कैसा रहेगा मौसम का मिजाज
  • डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय में दीक्षांत समारोह की तैयारियां चरम पर, 25 से अधिक कमिटियां गठित
  • संत पॉल टीचर्स ट्रेनिंग कॉलेज में शिक्षक शिक्षा में भारतीय ज्ञान परंपरा का एकीकरण: वर्तमान स्थिति और नवोन्मेषी संभावनाएँ” विषयक विशिष्ट अतिथि व्याख्यान आयोजित
  • टीबी जानलेवा बीमारी नहीं, टीबी को लेकर व्याप्त भ्रांतियां दूर करना जरूरी : डीडीसी
  • स्वतंत्र, निष्पक्ष, पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण तरीके से मतदान संपन्न कराना प्रशासन की प्राथमिकता : जिलाधिकारी
Facebook X (Twitter) Instagram
Login
OINI24
  • होम |
  • देश/विदेश |
  • राज्य |
  • बिहार |
  • समस्तीपुर |
  • बिजनेस |
  • कृषि |
  • शिक्षा |
  • धर्म |
  • उपलब्धि |
  • सामाजिक |
  • विविध |
  • स्वास्थ्य
Facebook X (Twitter) Instagram
Login
OINI24
  • होम |
  • देश/विदेश |
  • राज्य |
  • बिहार |
  • समस्तीपुर |
  • बिजनेस |
  • कृषि |
  • शिक्षा |
  • धर्म |
  • उपलब्धि |
  • सामाजिक |
  • विविध |
  • स्वास्थ्य
Home » किसी भी स्तर पर लापरवाही अथवा शिथिलता स्वीकार नहीं – जिलाधिकारी

किसी भी स्तर पर लापरवाही अथवा शिथिलता स्वीकार नहीं – जिलाधिकारी

विधान परिषद स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन 2026 : नामांकन के साथ चुनावी हलचल तेज,
Dr. Sanjay KumarBy Dr. Sanjay Kumar05/10/2026Updated:05/10/2026No Comments3 Mins Read
Facebook WhatsApp Twitter Email
समीक्षा बैठक में डीएम व अन्य।

जिलाधिकारी ने की प्रशासनिक तैयारियों की समीक्षा, दिये सख्त निर्देश

ओईनी न्यूज नेटवर्क।

Oini 24 समस्तीपुर। निर्वाचन एक महत्वपूर्ण संवैधानिक प्रक्रिया है। अतः सभी कोषांग परस्पर समन्वय के साथ अपने-अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी गंभीरता, पारदर्शिता एवं समयबद्धता के साथ करें। निर्वाचन कार्य में किसी भी स्तर पर लापरवाही अथवा शिथिलता स्वीकार नहीं की जाएगी।

विधान परिषद (शिक्षक एवं स्नातक) निर्वाचन कार्य के लिए गठित विभिन्न कोषांगों की समीक्षा बैठक के दौरान जिलाधिकारी सह निर्वाचन पदाधिकारी रौशन कुशवाहा ने उक्त बातें कही। इस क्रम में उन्होंने स्वच्छ, निष्पक्ष, पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण वातावरण में चुनाव संपन्न कराने को लेकर कई महत्वपूर्ण निर्देश दिए।

समीक्षा बैठक आयोजित :

बताते चलें कि, बिहार विधान परिषद के स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों केलिए द्विवार्षिक निर्वाचन, 2026 केलिए नामांकन प्रक्रिया संपन्न होने के साथ जिले में चुनावी हलचल तेज हो गई। इसी क्रम में स्वच्छ, निष्पक्ष, पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण वातावरण में चुनाव संपन्न कराने को लेकर जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिलाधिकारी रोशन कुशवाहा की अध्यक्षता में समाहरणालय सभागार में निर्वाचन से संबंधित तैयारियों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई।

दिशा-निर्देशों का अक्षरशः अनुपालन करें सुनिश्चित :

बैठक में निर्वाचन पदाधिकारी ने निर्वाचन कार्य के लिए गठित विभिन्न कोषांगों के प्रभारी पदाधिकारियों से अब तक की गई तैयारियों एवं कार्यों की बिंदुवार समीक्षा की। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने सभी प्रभारी पदाधिकारियों को भारत निर्वाचन आयोग एवं निर्वाचन विभाग, बिहार द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का अक्षरशः अनुपालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। 

सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समय पर करें पूर्ण :

बैठक में कार्मिक कोषांग को मतदान एवं अन्य निर्वाचन कार्यों के लिए आवश्यक कर्मियों की उपलब्धता, प्रतिनियुक्ति एवं प्रशिक्षण की कार्रवाई समयबद्ध रूप से पूर्ण करने का निर्देश दिया गया। परिवहन कोषांग को पर्याप्त संख्या में वाहनों की उपलब्धता एवं निर्वाचन कार्य के लिए उनके समुचित उपयोग की व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा गया। इसी प्रकार सामग्री कोषांग को निर्वाचन से संबंधित आवश्यक सामग्रियों की उपलब्धता, सुरक्षित भंडारण एवं मतदान दलों को समय पर सामग्री उपलब्ध कराने की व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया। प्रेक्षक कोषांग को निर्वाचन प्रेक्षकों से संबंधित सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समय पर पूर्ण करने को कहा गया।

मतदाताओं को आवश्यक जानकारी उपलब्ध कराने पर दें विशेष ध्यान :

निर्वाचन कोषांग को निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित कार्यक्रम एवं दिशा-निर्देशों के अनुरूप सभी प्रक्रियाओं का समुचित समन्वय करते हुए ससमय निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया। वहीं मीडिया कोषांग को निर्वाचन से संबंधित अधिकृत एवं प्रमाणिक सूचनाओं का समयबद्ध प्रसार सुनिश्चित करने तथा निर्वाचन प्रक्रिया के संबंध में मतदाताओं को आवश्यक जानकारी उपलब्ध कराने पर विशेष ध्यान देने को कहा गया।

मानकों का पूर्ण अनुपालन करें सुनिश्चित  :

जिलाधिकारी ने सभी कोषांगों के प्रभारी पदाधिकारियों को आपसी समन्वय एवं नियमित अनुश्रवण के साथ कार्य करने का निर्देश देते हुए कहा कि निर्वाचन की प्रत्येक प्रक्रिया में भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों एवं निर्धारित मानकों का पूर्ण अनुपालन सुनिश्चित किया जाए।

उपस्थिति :

बैठक में उप विकास आयुक्त सूर्य प्रताप सिंह, अपर समाहर्ता ब्रजेश कुमार, अपर समाहर्ता, आपदा प्रबंधन राजेश सिंह सहित विभिन्न कोषांगों के प्रभारी पदाधिकारी एवं संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।

How useful was this post?

Click on a star to rate it!

Average rating 0 / 5. Vote count: 0

No votes so far! Be the first to rate this post.

ADM Samastipur Bihar Graduate & Teacher MLC Election 2026 DDC Samastipur DM Samastipur IPRD Samastipur
Share. Facebook WhatsApp Twitter Email
Dr. Sanjay Kumar
  • Website

Related Posts

स्वतंत्र, निष्पक्ष, पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण तरीके से मतदान संपन्न कराना प्रशासन की प्राथमिकता : जिलाधिकारी

08/10/2026

जरूरतमंद व्यक्ति तक स्वास्थ्य सुविधा पहुंचाना सेवा संकल्प अभियान की सार्थकता : डॉ. राजभूषण चौधरी

08/10/2026

नई पीढ़ी को अपनी जड़ों एवं परंपराओं से जोड़ने का सशक्त माध्यम है कला – डीएम

06/10/2026
Leave A Reply Cancel Reply

Donate Now

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • World
  • US Politics
  • EU Politics
  • Business
  • Opinions
  • Connections
  • Science

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy
  • Media Kits

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 oini24. Designed by CS.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility
  • Contact

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Sign In or Register

Welcome Back!

Login to your account below.

Lost password?