ओईनी न्यूज नेटवर्क। Oini 24 पूसा। डॉ राजेन्द्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा में कृषि पत्रकारिता एवं जनसंचार में स्नातकोत्तर डिप्लोमा मे नामांकन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। इस क्रम में नामांकन हेतु आवेदन की तिथि घोषित कर दी गई है। इस बाबत जानकारी देते हुए पाठ्यक्रम समन्वयक डॉ. कुमार राज्यवर्धन ने बताया कि, नामांकन के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 14 अगस्त 2026 है। पाठ्यक्रम : उन्होंने बताया कि, विश्वविद्यालय में कृषि पत्रकारिता की पढ़ाई स्कूल आफ़ एग्री-बिजनेस एंड रूरल मैनेजमेंट में कराई जाती है। इस पाठ्यक्रम में नामांकन के लिए 15 सीट है। इस एक वर्षीय पाठ्यक्रम…
Author: Dr. Sanjay Kumar
ओईनी न्यूज नेटवर्क। Oini 24 विद्यापतिनगर। लगातार हो रही बारिश के कारण गंगा की सहायक बाया नदी के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए प्रशासन पूरी तरह एलर्ट मोड में है। इसी क्रम में अंचल अधिकारी कुमार हर्ष एवं राजस्व अधिकारी अरुण कुमार शर्मा ने नदी के अखाड़ा घाट, कष्टहरनी घाट, शेरपुर घाट, बाजिदपुर पुल घाट सहित विभिन्न घाटों का स्थलीय निरीक्षण कर जलस्तर की स्थिति का जायजा लिया। इस दौरान अधिकारियों ने संभावित खतरे वाले स्थानों का निरीक्षण करते हुए संबंधित कर्मियों को सतर्क रहने तथा लगातार निगरानी रखने का निर्देश दिया। बरतें विशेष सतर्कता : साथ ही नदी किनारे…
ओईनी न्यूज नेटवर्क। Oini 24 समस्तीपुर। “स्वतंत्रता दिवस राष्ट्रीय गौरव, एकता एवं देशभक्ति का प्रतीक है। इस अवसर पर आयोजित होने वाले सभी कार्यक्रमों का सफल संचालन सुनिश्चित करना सभी विभागों की सामूहिक जिम्मेदारी है।” जिलाधिकारी रोशन कुशवाहा ने समाहरणालय सभागार में सोमवार को आगामी 15 अगस्त 2026 को आयोजित स्वतंत्रता दिवस राजकीय समारोह की तैयारियों को लेकर आयोजित समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए उक्त बातें कही। पूरी गंभीरता एवं जिम्मेदारी के साथ सुनिश्चित करें दायित्वों का निर्वहन : इस क्रम में उन्होंने सभी विभागीय पदाधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि, “आपसी समन्वय स्थापित करते हुए निर्धारित समय-सीमा…
ओईनी न्यूज नेटवर्क। Oini 24 समस्तीपुर। जिले में स्वास्थ्य सेवाओं को अधिक प्रभावी, उत्तरदायी एवं जनहितैषी बनाने की दिशा में जिला प्रशासन द्वारा एक महत्वपूर्ण पहल की गई है। जिसके तहत जिलाधिकारी रौशन कुशवाहा के मार्गदर्शन में जिला स्वास्थ्य समिति ने प्रखंड स्तर पर स्वास्थ्य संस्थानों के प्रशासनिक एवं वित्तीय पुनर्गठन की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी है। इसे जिले की स्वास्थ्य प्रशासनिक व्यवस्था में एक ऐतिहासिक सुधार के रूप में देखी जा रही है। हो रही थीं व्यावहारिक कठिनाइयाँ : गौरतलब है कि वर्ष 2006 के बाद जिले के छह अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों को उत्क्रमित कर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र…
ओईनी न्यूज नेटवर्क। Oini 24 बिथान। सिविल सर्जन समस्तीपुर डॉ. राजीव कुमार ने रविवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) बिथान का औचक निरीक्षण कर स्वास्थ्य सेवाओं का जायजा लिया। सीएस के आने की खबर फैलते ही हड़कंप मच गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अस्पताल में उपलब्ध चिकित्सा सुविधाओं, साफ-सफाई की व्यवस्था, दवाओं की उपलब्धता, टीवी (क्षय रोग) कार्यक्रम की प्रगति, चिकित्सकों एवं स्वास्थ्यकर्मियों की उपस्थिति सहित विभिन्न व्यवस्थाओं की गहन समीक्षा की। इस क्रम में उन्होंने अस्पताल प्रबंधन को मरीजों को बेहतर एवं गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए कई आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। दिए निर्देश : इस दौरान…
ओईनी न्यूज नेटवर्क। Oini 24 ताजपुर। भाकपा माले एवं खेग्रामस द्वारा रविवार को ताजपुर नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड संख्या-27 स्थित चकमोतीपुर ब्रह्मस्थान के पास दलित-गरीब जागरूकता अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान ग्रामीणों को विभिन्न सरकारी कल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्राप्त करने के लिए आवश्यक प्रमाण-पत्रों, संबंधित विभागों तथा विभागीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों की जानकारी दी गई। आंदोलन को सफल बनाने का आह्वान : इस अवसर पर अपने संबोधन में नेताओं ने वासभूमि, पर्चाधारियों को जमीन पर कब्जा दिलाने, प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री आवास योजना का लाभ देने, पहुंच पथ निर्माण, बंद राशन कार्ड चालू करने तथा राशन कार्ड रद्द…
ओईनी न्यूज नेटवर्क। Oini 24 विद्यापतिनगर। संवेदक की कलाकारी कहें या निर्माण एजेंसी की करतूत या फिर प्रशासनिक उदासीनता, या बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार, कारण जो भी हो मगर नवनिर्मित थाना भवन का दरकना स्वतः एक साथ कई सवालों को जन्म देता है। गुणवत्ता और भ्रष्टाचार का गठजोड़ : जी हां! प्रखंड के घटहो स्थित नवनिर्मित मॉडल थाना भवन का यही हाल है जिसकी दीवारें उद्धाटन होने से पहले दरकने लगी है। जानकार सूत्रों की मानें तो, सूबे में प्रत्येक नव निर्मित थाना भवन के लिए निविदा से लेकर संवेदक बहाली, निर्माण कार्य निरीक्षण व भुगतान तक पटना स्थित पुलिस…
ओईनी न्यूज नेटवर्क। Oini 24 समस्तीपुर। यहां योगदान करने के पहले दिन से आज तक मिला आपका स्नेह और अतुलनीय सहयोग भावुक कर देने वाला है। यही वह चीज है जो मुझे आपसे दूर नहीं होने देगी। आप मेरे दिल में रहेंगे। भौतिक दूरियां कभी आत्मीयता पर हावी नहीं होती : अपने विदाई समारोह के दौरान उद्गार व्यक्त करते हुए निवर्तमान एसडीओ दिलीप कुमार ने उक्त बातें कही। उन्होंने कहा कि, स्थानांतरण तो प्रशासनिक सेवा का हिस्सा है। मगर यह भी सच है कि भौतिक दूरियां कभी आत्मीयता पर हावी नहीं होती। विदाई सह अभिनंदन समारोह : बताते चलें कि,…
ओईनी न्यूज नेटवर्क। Oini 24 समस्तीपुर। “चुनौती नहीं हो तो जीवन में निरसता आ जाती है। इसलिए जीवन में चुनौती जरूरी है। आज के प्रतिस्पर्धी युग में युवाओं में उत्साह भरने एवं जीवन पथ पर अग्रसर बने रहने केलिए ऊर्जान्वित बनाए रखने में प्रतियोगिता की महत्वपूर्ण भूमिका होती है।” शहर के जितवारपुर स्थित समस्तीपुर कॉलेज समस्तीपुर के 79 वें स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में महाविद्यालय परिसर में आयोजित दो दिवसीय प्रतियोगिता के उद्घाटन सत्र को संबोधित करते हुए प्राचार्य प्रो. (डॉ.) शशि भूषण कुमार शशि ने उक्त बातें कही। जताया विश्वास : इस दौरान उन्होंने कहा कि, इसी लिए हम…
ओईनी न्यूज नेटवर्क। Oini 24 समस्तीपुर। जिले के कल्याणपुर प्रखंड स्थित ऐतिहासिक रामेश्वर जूट मिल में आगामी 1 अगस्त से उत्पादन कार्य शुरू होने की संभावना जताई जा रही है। लंबे समय से बंद पड़े इस जूट मिल को पुनः चालू करने की दिशा में मिल प्रबंधन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। मशीनों की मरम्मत एवं परीक्षण का कार्य शुरू : इस क्रम में मिल परिसर में विधिवत पूजा-अर्चना के बाद साफ-सफाई अभियान चलाया गया तथा वर्षों से बंद पड़ी मशीनों की मरम्मत एवं परीक्षण का कार्य भी शुरू कर दिया गया। इस बाबत मिली जानकारी के अनुसार, उत्पादन…