ओईनी न्यूज नेटवर्क। Oini 24 सरायरंजन। जवाहर ज्योति बाल विकास केन्द्र, आंगन ट्रस्ट, पटना और क्राई-चाइल्ड राइट्स एंड यू के संयुक्त तत्वाधान में किशोर न्याय अधिनियम (देखभाल एवं संरक्षण) – 2015 के संदर्भ में बाल सुरक्षा तंत्र और पंचायती राज और शहरी निकायों की भूमिका विषयक एक दिवसीय उन्मूखीकरण कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसमें आंगन ट्रस्ट, मुम्बई के निदेशक अंकित मकवन और पटना से गौरी कुमारी (लीड प्रोग्राम) ने बड़े हीं सरल और सौम्य तरीके से विस्तार पूर्वक किशोर न्याय अधिनियम के बारे में बताया। जब तक बच्चा स्कूल में तब तक सुरक्षित : कार्यशाला की अध्यक्षता रामप्रित चौरसिया…
Author: Dr. Sanjay Kumar
ओईनी न्यूज नेटवर्क। Oini 24 समस्तीपुर। भारतीय रेल यात्रियों को सुरक्षित, सुगम और गुणवत्तापूर्ण सेवाएं प्रदान करने के लिए निरंतर प्रयासरत है। मंडल रेल उपयोगकर्ता परामर्शदात्री समिति (डीआरयूसीसी) की तृतीय बैठक को संबोधित करते हुए मंडल रेल प्रबंधक ज्योति प्रकाश मिश्रा ने उक्त बातें कही। इस क्रम में डीआरयूसीसी को रेलवे प्रशासन और आम यात्रियों के बीच संवाद का एक महत्वपूर्ण मंच बताते हुए उन्होंने कहा कि, “इस समिति के माध्यम से स्थानीय जरूरतों और जनभावनाओं को सीधे प्रशासन तक पहुंचाया जाता है।” 24 सदस्य व सभी शाखा अधिकारी हुए शामिल : समस्तीपुर मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय स्थित “मंथन सभागार”…
ओईनी न्यूज नेटवर्क। Oini 24 समस्तीपुर। मंडल मुख्यालय स्थित मंथन सभागार में मंडल रेल उपयोगकर्ता परामर्शदात्री समिति की बैठक संपन्न हुई। जिसमें बढ़ती गर्मी से यात्रियों की राहत दिलाने, स्टेशन परिसर में यात्रियों की भीड़ और ट्रेन परिचालन में हो रही देरी को लेकर गंभीर मंथन हुआ। प्रयोग के तौर पर जानकी एक्सप्रेस में जुड़ेगा 3एसी कोच : इस क्रम में परामर्शदात्री समिति के सदस्य जहांगीर आलम ने यात्रियों की ओर से कई महत्वपूर्ण सुझाव दिए। इस क्रम में श्री आलम ने कहा कि, “गाड़ी संख्या 15283/84 जानकी एक्सप्रेस में 3एसी टियर कोच को जोड़ा जाना चाहिए, ताकि भीषण गर्मी…
ओईनी न्यूज नेटवर्क। Oini 24 समस्तीपुर। जिले के शिक्षा जगत के दो सहकार आमने सामने खड़े हैं। मॉडर्न साइंस कोचिंग के दो साझीदारों के बीच चल रहा विवाद अब खुलकर सामने आ गया है। जी हां ! शहर के मॉडर्न साइंस कोचिंग से जुड़ा मामला इन दिनों सुर्खियों में है। आरोप पूरी तरह निराधार और तथ्य से परे : इस मामले को लेकर ए. कुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित कर अपने ऊपर लगाए गए आरोपों का खंडन किया और पूरे मामले पर अपना पक्ष सार्वजनिक किया। प्रेस वार्ता के दौरान श्री कुमार ने आरोप लगाया कि, “मॉडर्न साइंस कोचिंग के…
ओईनी न्यूज नेटवर्क। Oini 24 समस्तीपुर। आखिरकार महापौर अनिता राम का प्रयास रंग लाया और शहर के कर्पूरी सभागार के सौंदर्यीकरण का मार्ग प्रशस्त हो गया। जिसमें दो करोड़ सैंतालीस लाख की लागत से सभागार का कायाकल्प होना है। शिलान्यास और शिलापट्ट का अनावरण : शुक्रवार को केन्द्रीय कृषि एवं किसान कल्याण राज्य मंत्री रामनाथ ठाकुर और मेयर अनिता राम ने नगर निगम स्थित ऐतिहासिक कर्पूरी सभागार के जीर्णोद्धार, सौन्दर्याकरण, फॉल सीलिंग और सेन्ट्रल ए.सी. लगाने के कार्य का संयुक्त रूप से विधिवत शिलान्यास और शिलापट्ट का अनावरण किया। महापौर का रहा अथक प्रयास : बताते चलें कि, इस…
ओईनी न्यूज नेटवर्क। Oini 24 समस्तीपुर। मानसून की सक्रियता के कारण अगले 5 दिनों में मौसम का मिजाज नर्म रहने की संभावना है। इस संदर्भ में डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय, पूसा स्थित ग्रामीण कृषि मौसम सेवा एवं भारत मौसम विज्ञान विभाग के सहयोग से जलवायु परिवर्तन पर उच्च अध्ययन केंद्र द्वारा जारी मौसम पूर्वानुमान के अनुसार, कहां कितनी वर्षा : 18 से 22 जुलाई के बीच उत्तर बिहार के कई जिलों में मानसून सक्रिय रहेगा। इस क्रम में समस्तीपुर, बेगूसराय, वैशाली, सारण, सीवान, पूर्वी और पश्चिमी चंपारण में 19 और 20 जुलाई के आसपास मेघगर्जन, वज्रपात, तेज…
ओईनी न्यूज नेटवर्क। Oini 24 पटना। बिहार के अनुदानित संबद्ध डिग्री महाविद्यालयों के शिक्षक एवं शिक्षकेतर कर्मचारियों के लिए राहत भरी खबर आई है। पटना उच्च न्यायालय के एक महत्वपूर्ण आदेश के बाद शिक्षाकर्मियों में खुशी और उम्मीद की लहर दौड़ गई है। मुख्य सचिव को दिया आदेश : संबद्ध डिग्री महाविद्यालय सेवा संघ की ओर से दायर सीडब्ल्यूजेसी 6943/2026 की सुनवाई 14 जुलाई को न्यायमूर्ति हरीश कुमार की एकल पीठ में पूरी हुई। सुनवाई के बाद न्यायालय ने स्पष्ट निर्देश दिया कि कॉलेज सेवा आयोग अथवा चयन समिति से अनुमोदित शिक्षकों एवं संबंधित शिक्षकेतर कर्मचारियों के वेतन और पेंशन…
ओईनी न्यूज नेटवर्क। Oini 24 समस्तीपुर। “परिवर्तन सृष्टि का नियम है तो कृषि इससे अछूता कैसे रहता। परंपरागत कृषि से तकनीक आधारित, फिर वैज्ञानिक कृषि और अब डिजिटल कृषि और स्मार्ट कृषि का दौर चल रहा है। परिवर्तन के इस दौर में किसानों को स्मार्ट खेती की दिशा में आगे बढ़ते हुए डिजिटल प्लेटफॉर्म का अधिकाधिक उपयोग करने की जरूरत है। ताकि समय की बचत के साथ-साथ गुणवत्तापूर्ण कृषि सलाह भी आसानी से प्राप्त हो सके।” लाभकारी और उपयोगी है किसान सारथी : किसान सारथी ऐप के माध्यम से “पोषक तत्व प्रबंधन एवं एल-नीनो” विषय पर किसानों की लाइव पोलिंग…
ओईनी न्यूज नेटवर्क। Oini 24 दलसिंहसराय। श्री राम जानकी हीरालाल साह धर्मशाला न्यास बोर्ड एवं विजुअल आर्ट फाउंडेशन कला केंद्र, भगवानपुर चकशेखू में प्रस्तावित कला भवन एवं धर्मशाला निर्माण की दिशा में सुगबुगाहट शुरू हो गई है। विस्तृत कार्य योजना पर विस्तार से चर्चा : इस क्रम में गुरुवार को स्थानीय सांसद नित्यानंद राय के प्रतिनिधि समस्तीपुर भाजपा दक्षिणी के जिलाध्यक्ष शशिधर झा तथा सांसद के आप्त निजी सचिव शिव कुमार ने श्री राम जानकी हीरालाल साह धर्मशाला न्यास बोर्ड एवं विजुअल आर्ट फाउंडेशन के पदाधिकारियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक की। जिसमें कला भवन एवं धर्मशाला निर्माण की विस्तृत…
ओईनी न्यूज नेटवर्क। Oini 24 ओईनी। थाना क्षेत्र स्थित ठहरा में सामुदायिक जागरूकता और त्वरित हस्तक्षेप के कारण एक 13 वर्षीय बालिका का विवाह टाल दिया गया, और इस तरह एक मासूम का बचपन बाल विवाह का शिकार होने से बच गया। पिता का शादी करने पर जोर : इस बाबत मिली जानकारी के अनुसार ओईनी थाना क्षेत्र के ठहरा निवासी शंकर महतो ने गरीबी और सामाजिक दबाव के कारण रूपा कुमारी (13 वर्ष), की शादी तय कर दी थी। “एक्सेस टू जस्टिस” कार्यक्रम के तहत आयोजित एक सामुदायिक बैठक के दौरान इसकी भनक लगने पर एक्सेस टू जस्टिस टीम…