Close Menu
  • होम |
  • देश/विदेश |
  • राज्य |
  • बिहार |
  • समस्तीपुर |
  • बिजनेस |
  • कृषि |
  • शिक्षा |
  • धर्म |
  • उपलब्धि |
  • सामाजिक |
  • विविध |
  • स्वास्थ्य |
  • रेलवे
Facebook X (Twitter) Instagram
Trending
  • देश के प्रथम प्रधानमंत्री भारत रत्न पंडित नेहरू को लेकर जिलाधिकारी ने कही बड़ी बात, क्या कहा?
  • ताकि गरीब भी मना सके पर्व और करे पर्व की खुशी महसूस, सिविल सोसाइटी ने किया पूजन सामग्री का वितरण
  • छठ के बाद यात्रियों की भीड़ से निपटने केलिए रेलवे ने की तैयारियां तेज, मुजफ्फरपुर में जीएम ने किया निरीक्षण
  • स्वच्छ एवं गुणवत्तापूर्ण खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराना हमारी प्रतिबद्धता : निशांत
  • विश्व मधुमेह दिवस पर मंडलीय रेलवे अस्पताल, समस्तीपुर में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित, 89 रेल कर्मियों का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण
  • सूर्योपासना का चार दिवसीय लोक आस्था का महापर्व छठ : नहाय-खाय के साथ शुरू
  • अग्नि पीड़ित परिवार की मदद को आगे आए समाजसेवी भाई राजू सहनी, 
  • निर्बाध विद्युत आपूर्ति के लिए विद्युत विभाग तत्पर – गौरव
Facebook X (Twitter) Instagram
Login
OINI24
  • होम |
  • देश/विदेश |
  • राज्य |
  • बिहार |
  • समस्तीपुर |
  • बिजनेस |
  • कृषि |
  • शिक्षा |
  • धर्म |
  • उपलब्धि |
  • सामाजिक |
  • विविध |
  • स्वास्थ्य |
  • रेलवे
Facebook X (Twitter) Instagram
Login
OINI24
  • होम |
  • देश/विदेश |
  • राज्य |
  • बिहार |
  • समस्तीपुर |
  • बिजनेस |
  • कृषि |
  • शिक्षा |
  • धर्म |
  • उपलब्धि |
  • सामाजिक |
  • विविध |
  • स्वास्थ्य |
  • रेलवे
Home » नशामुक्त, शिक्षित, स्वस्थ और जागरूक होंगे युवा, तभी भारत बनेगा आत्मनिर्भर, सशक्त और विकसित राष्ट्र : डीएम

नशामुक्त, शिक्षित, स्वस्थ और जागरूक होंगे युवा, तभी भारत बनेगा आत्मनिर्भर, सशक्त और विकसित राष्ट्र : डीएम

नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान 2026’ का भव्य शुभारंभ
Dr. Sanjay KumarBy Dr. Sanjay Kumar03/08/2026Updated:03/08/2026No Comments2 Mins Read
Facebook WhatsApp Twitter Email
शपथ लेते डीएम, एसपी, विधान परिषद व अन्य।

 ओईनी न्यूज नेटवर्क।

Oini 24 समस्तीपुर। नशामुक्त समाज का निर्माण केवल सरकारी प्रयासों से संभव नहीं है, बल्कि इसके लिए परिवार, विद्यालय, समाज और युवाओं की सामूहिक भागीदारी आवश्यक है। इसलिए नशे से दूर रहकर शिक्षा, खेल, कौशल विकास और राष्ट्र निर्माण में अपनी ऊर्जा लगाएं।

तेजी से आगे बढ़ेगा देश :

रविवार को नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान-2026’ के तहत रविवार को आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान जिलाधिकारी रौशन कुशवाहा ने उक्त बातें कही। उन्होंने कहा कि, देश का युवा जब नशामुक्त, शिक्षित, स्वस्थ और जागरूक होगा, तभी भारत आत्मनिर्भर, सशक्त और विकसित राष्ट्र बनने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ेगा।

उद्घाटन :

‘नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान-2026’ के तहत रविवार को शहर के आरएसबी इंटर विद्यालय, समस्तीपुर में जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सबसे पहले विधान पार्षद डॉ. तरुण कुमार, रोसड़ा विधायक वीरेंद्र पासवान, जिलाधिकारी रोशन कुशवाहा एवं पुलिस अधीक्षक अरविंद प्रताप सिंह आदि ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन किया।

सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान :

इस अवसर पर उपस्थित जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों, शिक्षकों एवं छात्र-छात्राओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के वर्चुअल संबोधन का सीधा प्रसारण देखा और सुना। जिसमें प्रधानमंत्री ने युवाओं से नशे जैसी सामाजिक बुराई से दूर रहने, स्वस्थ एवं अनुशासित जीवनशैली अपनाने तथा ‘विकसित भारत-2047’ के निर्माण में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया। 

समाज को भी नशामुक्त बनाने का संकल्प :

प्रधानमंत्री के संबोधन के उपरांत जिलाधिकारी रोशन कुशवाहा के नेतृत्व में उपस्थित जनप्रतिनिधियों अधिकारियों, शिक्षकों, स्काउट-गाइड, एनसीसी कैडेट्स एवं छात्र-छात्राओं ने नशा मुक्त जिला बनाने की सामूहिक शपथ ली और स्वयं नशे से दूर रहने तथा समाज को भी नशामुक्त बनाने का संकल्प दोहराया।

स्वागत :

इससे पूर्व माई भारत की जिला युवा पदाधिकारी विजेता मजूमदार ने आगंतुक अतिथियों को पर्यावरण संरक्षण एवं हरित भारत का संदेश देते हुए पौधा भेंटकर सम्मानित किया। कार्यक्रम का संचालन अनंत कुमार राय ने किया।

उपस्थिति :

मौके पर डीपीओ (एसएसए) शुभम कसौधन, माई भारत की सहायक निदेशक सह जिला युवा पदाधिकारी विजेता मजूमदार, आरएसबी इंटर विद्यालय के प्रधानाध्यापक ललित घोष, संभाग प्रभारी हरिश्चंद्र राम, शिक्षक सुभीत कुमार सिंह, भारत स्काउट एवं गाइड के जिला संगठन आयुक्त चितरंजन कुमार राय सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, स्काउट-गाइड, एनसीसी कैडेट्स तथा जिले के विभिन्न विद्यालयों से पहुंचे सैकड़ों छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

How useful was this post?

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Arvibnd Pratap Singh DM Samastipur Dr. Tarun Kumar Chaudhary IPRD Samastipur Raushan Kushwaha RSB Inter College Samastipur SP Samastipur
Share. Facebook WhatsApp Twitter Email
Dr. Sanjay Kumar
  • Website

Related Posts

छठ के बाद यात्रियों की भीड़ से निपटने केलिए रेलवे ने की तैयारियां तेज, मुजफ्फरपुर में जीएम ने किया निरीक्षण

14/11/2026

स्वच्छ एवं गुणवत्तापूर्ण खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराना हमारी प्रतिबद्धता : निशांत

14/11/2026

सीढ़ी घाट निर्माण में गड़बड़ी मामले में न्याय नहीं मिला तो करने पहुंच गए आत्मदाह

10/11/2026
Leave A Reply Cancel Reply

Donate Now

Recent Posts

  • देश के प्रथम प्रधानमंत्री भारत रत्न पंडित नेहरू को लेकर जिलाधिकारी ने कही बड़ी बात, क्या कहा?
  • ताकि गरीब भी मना सके पर्व और करे पर्व की खुशी महसूस, सिविल सोसाइटी ने किया पूजन सामग्री का वितरण
  • छठ के बाद यात्रियों की भीड़ से निपटने केलिए रेलवे ने की तैयारियां तेज, मुजफ्फरपुर में जीएम ने किया निरीक्षण
  • स्वच्छ एवं गुणवत्तापूर्ण खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराना हमारी प्रतिबद्धता : निशांत
  • विश्व मधुमेह दिवस पर मंडलीय रेलवे अस्पताल, समस्तीपुर में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित, 89 रेल कर्मियों का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण

Recent Comments

  1. Dr. Sanjay Kumar on हर थिरकते लब पर एक ही फसाना “अपना ख्याल रखना”
  2. Dr. Sanjay Kumar on हर थिरकते लब पर एक ही फसाना “अपना ख्याल रखना”
  3. Dr. Sanjay Kumar on देश रत्न जननायक कर्पूरी जयंती राजकीय समारोह और गणतंत्र दिवस की लेकर डीएम ने दिए निर्देश
  4. Dr. Sanjay Kumar on देश रत्न जननायक कर्पूरी जयंती राजकीय समारोह और गणतंत्र दिवस की लेकर डीएम ने दिए निर्देश
  5. www.e-broker.in on देश रत्न जननायक कर्पूरी जयंती राजकीय समारोह और गणतंत्र दिवस की लेकर डीएम ने दिए निर्देश
Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • World
  • US Politics
  • EU Politics
  • Business
  • Opinions
  • Connections
  • Science

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy
  • Media Kits

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 oini24. Designed by CS.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility
  • Contact

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Sign In or Register

Welcome Back!

Login to your account below.

Lost password?