ओईनी न्यूज नेटवर्क। Oini 24 समस्तीपुर। जिले में खेल अवसंरचना को सुदृढ़ करना राज्य सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल है। इस आधुनिक खेल भवन सह व्यायामशाला के प्रारंभ होने से स्थानीय खिलाड़ियों को गुणवत्तापूर्ण प्रशिक्षण एवं अभ्यास की सुविधा उपलब्ध होगी, जिससे वे राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में बेहतर प्रदर्शन कर जिले का नाम रोशन कर सकेंगे। सभी औपचारिकताएं यथाशीघ्र करें पूर्ण : जिलाधिकारी रोशन कुशवाहा ने बुधवार को नवनिर्मित खेल भवन सह व्यायामशाला के निरीक्षण के दौरान उक्त बातें कही। इस दौरान उन्होंने भवन निर्माण विभाग के अभियंताओं एवं संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि…
Author: Dr. Sanjay Kumar
ओईनी न्यूज नेटवर्क। Oini 24 पूसा। काॅमरेड चारू मजूमदार ने वर्ष 1969 में भाकपा-माले जैसी क्रांतिकारी वामपंथी पार्टी का निर्माण किया था। उनके प्रयासों का परिणाम ही है कि, अन्याय के खिलाफ न्याय के लिए संघर्ष आज प्रमुख मुद्दा बना है। सच्ची श्रद्धांजलि : भाकपा-माले के संस्थापक महासचिव कॉ. चारु मजूमदार के 54वें शहादत दिवस पर आयोजित संकल्प सभा के दौरान पूसा प्रखण्ड सचिव कॉ. अमित कुमार ने उक्त बातें अपने संबोधन में कही। उन्होंने कहा कि काॅमरेड चारू मजूमदार के अधूरे सपनों को पूरा करना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। हरिजन टोला में मना संकल्प दिवस : बताते…
ओईनी न्यूज नेटवर्क। Oini 24 पूसा। लीची बिहार की पहचान और किसानों की आमदनी का प्रमुख स्रोत है। लेकिन पिछले कुछ वर्षों से स्टिंक बग के प्रकोप से किसान भारी नुकसान झेल रहे हैं। इस कीट के नियंत्रण केलिए केवल रासायनिक छिड़काव पर्याप्त नहीं है, बल्कि किसानों को जैविक और समेकित प्रबंधन को भी अपनाना होगा। विश्वविद्यालय लीची किसानों के साथ : मंगलवार को विश्वविद्यालय स्थित विद्यापति सभागार में आयोजित लीची स्टिंक बग प्रबंधन विषय पर एक दिवसीय प्रशिक्षण एवं क्षमता निर्माण कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए कुलपति डॉ. पीएस पाण्डेय ने उक्त बातें कही। उन्होंने कहा कि, इस कीट…
ओईनी न्यूज नेटवर्क। Oini 24 समस्तीपुर। “सतर्कता ही सर्वोच्च सुरक्षा है एवं सुरक्षित रेल परिचालन के प्रति समर्पित ऐसे कर्मियों पर भारतीय रेल को गर्व है।” पिछले दिनों रेलवे ट्रैक पर लेटी महिला की जान बचाने वाले 2 लोकों पायलटों को सम्मानित करते हुए मंडल रेल प्रबंधक ज्योति प्रकाश मिश्रा ने उक्त बातें कही। किया प्रोत्साहित : इस दौरान उन्होंने कहा कि, दोनों चालकों के इस सूझबूझ एवं सजगता के कारण एक अमूल्य जीवन की रक्षा संभव हो सकी। बताते चलें कि, मंगलवार को श्री मिश्रा ने दोनों पायलटों को सराहना पत्र प्रदान कर प्रोत्साहित किया। महिला को सुरक्षित किया था…
ओईनी न्यूज नेटवर्क। Oini 24 कल्याणपुर। प्रखंड के बिरसिंहपुर स्थित स्वायत्त एवं, नैक द्वारा बी प्लस प्लस ग्रेड प्राप्त संस्थान सेंट पॉल टीचर्स ट्रेनिंग कॉलेज, एवं पाठ्यक्रम समिति के संयुक्त तत्वावधान में विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस एवं मतदाता साक्षरता जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों एवं आमजन को पर्यावरण संरक्षण तथा लोकतंत्र में मतदान के महत्व के प्रति जागरूक करना था। लोकतंत्र को बनाएं सशक्त : इस अवसर पर प्रतिभागियों ने पर्यावरण संरक्षण, वृक्षारोपण, जल संरक्षण, स्वच्छता तथा प्लास्टिक मुक्त जीवन का संदेश देते हुए लोगों से प्रकृति की रक्षा केलिए जिम्मेदार बनने और आगे आने का…
ओईनी न्यूज नेटवर्क। Oini 24 सरायरंजन। धान रोपाई का समय है, कीचड़ के कारण सड़क चलने योग्य रही नहीं। धान रोपाई के लिए कीचड़ उपयोगी होता ही है। इसलिए धान ही रोप दिया ताकि इस खाली पड़ी जमीन का कुछ तो उपयोग हो, लोगों को कुछ लाभ तो मिल सके। इस रास्ते से गुजरना जोखिम भरा : रायपुर बुजुर्ग पंचायत के जान मोहम्मदपुर वार्ड 01 निवासी भैयाराम सहनी ने सड़क पर धान रोपाई कर विरोध प्रदर्शन के दौरान तंज कसते हुए उक्त बातें कही। उन्होंने कहा कि, यह इस क्षेत्र की मुख्य सड़क है, जो स्कूल से बाजार तक जाती…
ओईनी न्यूज नेटवर्क। Oini 24 समस्तीपुर। “कारगिल विजय दिवस हमें उन शहीदों की याद दिलाता है जिन्होंने मुश्किल परिस्थितियों में भी हार नहीं मानी और सर्वश्रेष्ठ बलिदान दे कर भी देश की सीमा में घुस आए दुश्मनों को खदेड़ दिया।” राष्ट्रभक्ति का अमर स्मारक : शनिवार को सिटी सेंट्रल स्कूल ग्रुप के निदेशक संजीव कुमार पाण्डेय ने बच्चों व शिक्षकों को संबोधित करते हुए उक्त बातें कही। इसी क्रम में उन्होंने कहा कि, “कारगिल विजय दिवस केवल एक ऐतिहासिक विजय का प्रतीक नहीं, बल्कि हमारे वीर सैनिकों के अद्वितीय साहस, शौर्य, पराक्रम, त्याग और राष्ट्रभक्ति का अमर स्मारक है। ऐसे…
ओईनी न्यूज नेटवर्क। Oini 24 समस्तीपुर। शहर के मोहनपुर स्थित होली मिशन हाई स्कूल परिसर शनिवार को देश भक्ति के रंग में डूबा रहा। अवसर था कारगिल विजय दिवस का। इस उपलक्ष्य में विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति से ओत-प्रोत कार्यक्रमो से समां बांध दिया। सैनिकों के शौर्य और पराक्रम की प्रस्तुति : इस क्रम में उन्होंने सर्वप्रथम भारतीय सैनिकों और कारगिल के शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। तत्पश्चात बच्चों ने कारगिल युद्ध पर आधारित एक प्रेरणादायी एकांकी का मंचन किया। वहीं प्री-प्राइमरी के नन्हे–मुन्ने बच्चों ने सैनिक गणवेश में अपनी अद्भुत प्रस्तुतियों से न केवल अपनी प्रतिभा का परिचय…
ओईनी न्यूज नेटवर्क। Oini 24 समस्तीपुर। “लंबे समय से विभागीय स्तर पर हो रही कथित अनियमितताओं के कारण उन्हें आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। कई बार शिकायत करने के बावजूद समस्या का समाधान नहीं होने पर हमने आंदोलन का रास्ता अपनाने का निर्णय लिया है। जिसके अनुसार 27 जुलाई से खाद्यान्न का उठाव नहीं किया जाएगा।” संघ की बैठक में लिया गया निर्णय : राज्य खाद्य निगम से जुड़े ट्रक मालिकों ने शनिवार को संघ के अध्यक्ष संजय कुमार सिंह की अध्यक्षता में संपन्न जिला मोटर व्यावसायी संघ की बैठक में विभागीय अधिकारियों पर कथित लूट-खसोट और अनियमितताओं का…
ओईनी न्यूज नेटवर्क। समस्तीपुर (एनएसबी)। मतदान सर्वोच्च संवैधानिक अधिकार ही नहीं प्रत्येक नागरिक का प्रथम राष्ट्रीय कर्तव्य भी है। एक जागरूक मतदाता ही लोकतंत्र की मजबूती का आधार है। जिलाधिकारी रौशन कुशवाहा ने शनिवार को महिला कॉलेज में आयोजित मतदाता जागरूकता कार्यक्रम के दौरान अपने संबोधन में उक्त बातें कही। 17 वर्ष की आयु में भी दे सकते हैं आवेदन : इस दौरान छात्राओं को निर्वाचन के प्रति जागरूक रहने का संदेश देते हुए उन्होने कहा कि, निर्वाचक सूची में 17 वर्ष की आयु में भी नाम जोड़ने का आवेदन दिया जा सकता है। 18 वर्ष पूरे होने पर आपका…