Close Menu
  • होम |
  • देश/विदेश |
  • राज्य |
  • बिहार |
  • समस्तीपुर |
  • बिजनेस |
  • कृषि |
  • शिक्षा |
  • धर्म |
  • उपलब्धि |
  • सामाजिक |
  • विविध |
  • स्वास्थ्य
Facebook X (Twitter) Instagram
Trending
  • लाभ उठाने के लिए समझदारी और सावधानी जरूरी : डॉ. शशि
  • एचआईवी प्रभावित व्यक्तियों के प्रति भेदभाव समाप्त करना समाज की सामूहिक जिम्मेदारी : निशांत कुमार,
  • राज्य स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता के तैयारियों की जिलाधिकारी ने की समीक्षा, प्रतियोगिता 1 से 6 नवंबर तक
  • मिलावटी एवं एक्सपायर खाद्य सामग्री के विरुद्ध खाद्य विभाग की सख्ती जारी, कई प्रतिष्ठानों को सुधार नोटिस
  • डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा में 3 दिसंबर से सजेगा किसान मेला, तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटा विश्वविद्यालय
  • दरभंगा स्नातक/शिक्षक निर्वाचन 2026 : बूथ नंबर 60 पर 20 मतों का अंतर, हुई वोटों की हेराफेरी या मानवीय त्रुटि, जिम्मेदार कौन?
  • पर्व त्योहार के अवसर पर सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री की उपलब्धता सुनिश्चित करना हमारी शीर्ष प्राथमिकता : निशांत
  • खाद्य सुरक्षा को लेकर विभाग सख्त : पटना में 5 बेकरी प्रतिष्ठानों पर खाद्य सुरक्षा विभाग न की कार्रवाई, एक्सपायरी सामग्री नष्ट
Facebook X (Twitter) Instagram
Login
OINI24
  • होम |
  • देश/विदेश |
  • राज्य |
  • बिहार |
  • समस्तीपुर |
  • बिजनेस |
  • कृषि |
  • शिक्षा |
  • धर्म |
  • उपलब्धि |
  • सामाजिक |
  • विविध |
  • स्वास्थ्य
Facebook X (Twitter) Instagram
Login
OINI24
  • होम |
  • देश/विदेश |
  • राज्य |
  • बिहार |
  • समस्तीपुर |
  • बिजनेस |
  • कृषि |
  • शिक्षा |
  • धर्म |
  • उपलब्धि |
  • सामाजिक |
  • विविध |
  • स्वास्थ्य
Home » एचआईवी प्रभावित व्यक्तियों के प्रति भेदभाव समाप्त करना समाज की सामूहिक जिम्मेदारी : निशांत कुमार,

एचआईवी प्रभावित व्यक्तियों के प्रति भेदभाव समाप्त करना समाज की सामूहिक जिम्मेदारी : निशांत कुमार,

एचआईवी के विरुद्ध जंग : राष्ट्रीय रेड रन 4.0 की मेजबानी करेगा बिहार
Dr. Sanjay KumarBy Dr. Sanjay Kumar27/10/2026Updated:27/10/2026No Comments3 Mins Read
Facebook WhatsApp Twitter Email

करीब 1,000 प्रतिभागियों की भागीदारी से 2 किलोमीटर का वॉकथॉन का भी होगा आयोजन 

ओई नी न्यूज नेटवर्क।

Oini 24 पटना। एचआईवी के प्रति जागरूकता बढ़ाना, लोगों को समय पर जांच एवं उपचार के लिए प्रेरित करना और इससे प्रभावित व्यक्तियों के प्रति भेदभाव समाप्त करना हम सभी की, व समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है। स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार ने युवाओं और आम लोगों से राष्ट्रीय रेड रन 4.0 और वॉकथॉन में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने की अपील करते हुए उक्त बातें कही।

उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन युवाओं की सक्रिय भागीदारी से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने और जागरूकता का संदेश जन-जन तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने लोगों से इस अभियान से जुड़कर स्वस्थ, जागरूक और भेदभाव-मुक्त समाज के निर्माण में योगदान देने का आह्वान किया

राष्ट्रीय रेड रन के साथ वॉकथॉन का भी होगा आयोजन :

बिहार 3 नवंबर 2026 को राष्ट्रीय रेड रन 4.0 की मेजबानी करेगा। इस अवसर पर पटना के गांधी मैदान में सुबह 5 बजे से 10 किलोमीटर की राष्ट्रीय रेड रन दौड़ आयोजित की जाएगी। जिसमें देश भर से हजारों युवा व अन्य लोग शामिल होंगे। इसके अलावा, आम लोगों को जागरूकता अभियान से जोड़ने के लिए करीब 1,000 प्रतिभागियों की भागीदारी से 2 किलोमीटर का वॉकथॉन भी आयोजित किया जाएगा।

गांधी मैदान से गांधी मैदान तक :

दोनों कार्यक्रमों की शुरुआत पटना के गांधी मैदान से होगी। इस दौरान प्रतिभागी जेपी गंगा पथ पर गंगा नदी की ओर वाले लेन से गुजरते हुए वापस गांधी मैदान पहुंचेंगे। कार्यक्रम का समापन गांधी मैदान स्थित मुख्य मंच के समीप होगा।

उद्देश्य : एचआईवी जागरूकता और भेदभाव खत्म करने पर जोर

राष्ट्रीय एड्स नियंत्रण संगठन भारत सरकार के तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम का संचालन बिहार राज्य एड्स नियंत्रण समिति करेगी। इसका उद्देश्य एचआईवी के प्रति जागरूकता बढ़ाना, स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देना और एचआईवी से प्रभावित लोगों के प्रति सामाजिक भेदभाव समाप्त करने का संदेश देना है।

हर वर्ष आयोजित होने वाले राष्ट्रीय रेड रन 4.0 का मुख्य उद्देश्य युवाओं और आम लोगों को एचआईवी से संबंधित सही जानकारी देना है। इसके साथ ही लोगों को समय पर जांच और उपचार के लिए प्रेरित करना तथा एचआईवी से प्रभावित व्यक्तियों के प्रति भेदभाव खत्म करने का संदेश देना भी इस अभियान का प्रमुख हिस्सा है।

देशभर से जुटेंगे 250 युवा प्रतिभागी :

राष्ट्रीय रेड रन 4.0 में देश के विभिन्न राज्यों से लगभग 250 युवा प्रतिभागियों, नोडल पदाधिकारियों और अन्य गणमान्य व्यक्तियों के अलावा स्थानीय लोगों के भी शामिल होने की संभावना है। 

How useful was this post?

Click on a star to rate it!

Average rating 0 / 5. Vote count: 0

No votes so far! Be the first to rate this post.

Health Department Health Ministry Bihar Nishant Kumar Red Run 4.0
Share. Facebook WhatsApp Twitter Email
Dr. Sanjay Kumar
  • Website

Related Posts

मिलावटी एवं एक्सपायर खाद्य सामग्री के विरुद्ध खाद्य विभाग की सख्ती जारी, कई प्रतिष्ठानों को सुधार नोटिस

26/10/2026

पर्व त्योहार के अवसर पर सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री की उपलब्धता सुनिश्चित करना हमारी शीर्ष प्राथमिकता : निशांत

25/10/2026

टीबी जानलेवा बीमारी नहीं, टीबी को लेकर व्याप्त भ्रांतियां दूर करना जरूरी : डीडीसी

08/10/2026
Leave A Reply Cancel Reply

Donate Now

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • World
  • US Politics
  • EU Politics
  • Business
  • Opinions
  • Connections
  • Science

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy
  • Media Kits

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 oini24. Designed by CS.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility
  • Contact

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Sign In or Register

Welcome Back!

Login to your account below.

Lost password?