ओईनी न्यूज नेटवर्क। Oini 24 समस्तीपुर। भारत के प्रमुख स्वतंत्रता सेनानियों में से एक, आदर्श राजनीतिज्ञ और भूतपूर्व केंद्रीय मंत्री बाबू सत्यनारायण सिन्हा देश के तत्कालीन राजनीति में महत्वपूर्ण स्थान रखते हैं। उनकी लोकप्रियता का आलम यह था कि, उन्हें लोग प्रिंस ऑफ पार्लियामेंट कहते थे। शंभुपट्टी से प्रिंस ऑफ पार्लियामेंट : शनिवार को समस्तीपुर से पहले सांसद और केंद्रीय मंत्री रहे स्मृति शेष सत्यनारायण सिन्हा की पुण्यतिथि पर आयोजित समारोह में लोजपा रा के जिलाध्यक्ष अनुपम कुमार सिंह उर्फ हीरा सिंह ने अपने संबोधन में उक्त बातें कही। उन्होंने बताया कि, जिले के ‘शम्भूपट्टी’ गांव से निकल कर दिल्ली…
Author: Dr. Sanjay Kumar
ओईनी न्यूज नेटवर्क। Oini 24 समस्तीपुर। जिला प्रशासन ने सोशल मीडिया और अन्य संचार माध्यमों पर प्रसारित हो रही खबरों की निगरानी को लेकर बड़ा कदम उठाया है। जिसमें मुख्य सचिव, बिहार के निर्देश के आलोक में जिला स्तर पर “मीडिया मॉनिटरिंग सह- मीडिया प्रबंधन कोषांग” का गठन किया गया है। उद्देश्य : जारी आदेश के अनुसार, इस कोषांग का उद्देश्य विभिन्न मीडिया प्लेटफॉर्म—सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया, प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया—पर प्रसारित सरकारी योजनाओं, सूचनाओं और जनप्रतिक्रियाओं की निगरानी करना है। साथ ही, भ्रामक एवं तथ्यहीन खबरों की समयबद्ध जांच और आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करना भी इसकी जिम्मेदारी होगी। कोषांग…
ओईनी न्यूज नेटवर्क। Oini 24 समस्तीपुर (एनएसबी)। मतदान केवल संविधान प्रदत्त सर्वोच्च अधिकार ही नहीं, बल्कि राष्ट्र के प्रति प्रत्येक नागरिक का नैतिक कर्तव्य है। जिले के कल्याणपुर प्रखंड स्थित संत पॉल टीचर्स’ ट्रेनिंग कॉलेज, वीरसिंहपुर में आयोजित छः दिवसीय “चुनावी साक्षरता और मतदाता जागरूकता कार्यक्रम” के दौरान स्वागत संबोधन एवं विषय प्रवेश के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए महाविद्यालय के सहायक प्राध्यापक एस.एम. तहसीन आलम क़ादरी ने उक्त बातें कही। उद्देश्य : उन्होंने कहा कि, एक जागरूक मतदाता ही लोकतंत्र की वास्तविक शक्ति होता है। इसलिए दुनिया की सबसे बड़ी युवा आबादी वाले देश में लोकतंत्र को सशक्त…
ओईनी न्यूज नेटवर्क। Oini 24 समस्तीपुर। दी उम्मीद एवं नीरव स्पोर्ट्स के संयुक्त तत्वावधान में “किक आउट ड्रग किक इन ड्रीम्स” थीम पर आयोजित दी उम्मीद कप 2026 – बिहार स्टेट फुटबॉल चैंपियनशिप का भव्य समारोह पूर्वक समापन हो गया। बुधवार को हुए खिताबी मुकाबले में बेगूसराय को 2–1 से पछाड़ कर जितवारपुर के जांबाजों ने द उम्मीद कप 2026 पर कब्जा जमा लिया। विभिन्न जिलों से 250 से अधिक खिलाड़ी हुए शामिल : समस्तीपुर कॉलेज मैदान में 15 जुलाई से आरम्भ इस राज्य स्तरीय प्रतियोगिता का उद्देश्य खेलों के माध्यम से युवाओं को नशे के प्रति जागरूक करना, फिटनेस…
ओईनी न्यूज नेटवर्क। समस्तीपुर। आधुनिक कृषि यंत्रों एवं छोटे कृषि उपकरणों का उपयोग किसानों की शारीरिक मेहनत को कम करने के साथ-साथ कृषि कार्यों को अधिक सरल, सुरक्षित एवं समयबद्ध बनाता है। कृषि यंत्रीकरण का बढ़ता स्तर न केवल श्रम दक्षता में वृद्धि करता है, बल्कि उत्पादन लागत को कम कर किसानों की आय बढ़ाने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। कृषि यंत्र अपनाने के लिए किया प्रेरित : कृषि विज्ञान केंद्र, बिरौली द्वारा आयोजित एक प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान इंजीनियर विनीता कश्यप ने उक्त बातें कही। इस दौरान उन्होंने किसानों को उनकी आवश्यकताओं एवं संसाधनों के अनुरूप उपयुक्त कृषि…
ओईनी न्यूज नेटवर्क। Oini 24 समस्तीपुर। जिले के मोहनपुर स्थित प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान होली मिशन हाई स्कूल के सभागार में 32 वीं राज्य स्तरीय बाल विज्ञान कांग्रेस 2026 की दो दिवसीय जिला स्तरीय कार्यशाला का सफलता पूर्वक आयोजन किया गया। उद्घाटन : इस क्रम में कार्यशाला के पहले दिन बुधवार को समस्तीपुर तथा पटोरी अनुमंडल के सैकड़ों विज्ञान शिक्षक एवं शिक्षिकाऍं शामिल हुए। निरंतरता के लिए विज्ञान एवं नवाचार विषयक इस दो दिवसीय कार्यक्रम के उद्घाटन सत्र में जिला कार्यक्रम पदाधिकारी प्रेमशंकर झा, रिसोर्स पर्सन प्रो० (डॉ.) भोला चौरसिया, पूर्व प्रधानाचार्य आर० एन० ए० आर० कॉलेज, प्रो० (डॉ.) सुरेन्द्र प्रसाद,…
ओईनी न्यूज नेटवर्क। Oini 24 समस्तीपुर। जिला पदाधिकारी रौशन कुशवाहा एवं पुलिस अधीक्षक अरविंद प्रताप सिंह के निर्देश पर, पुलिस उपाधीक्षक (साइबर क्राइम) के नेतृत्व में साइबर थाना के तत्वावधान में शहर के काशीपुर स्थित आर.बी.एस. इंटर स्कूल, में साइबर जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में स्कूल के छात्र-छात्राओं एवं कर्मियों को साइबर अपराध से बचाव के प्रति जागरूक किया गया। सोशल मीडिया पर रहें सावधान : इस दौरान साइबर थाना की टीम ने विभिन्न प्रकार के ऑनलाइन फ्रॉड एवं उनसे बचने के उपायों की विस्तार से जानकारी दी। जिसमें सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म जैसे फेसबुक, इंस्टाग्राम, टेलीग्राम…
ओईनी न्यूज नेटवर्क। Oini 24 समस्तीपुर। बिहार सरकार द्वारा प्रस्तावित शिक्षा विधेयक के विरोध में गुरुवार को विमेंस कॉलेज के शिक्षकों एवं शिक्षकेतर कर्मचारियों ने काली पट्टी और काला बिल्ला लगाकर शांतिपूर्ण विरोध दर्ज कराया। इस दौरान सभी कर्मियों ने अपने-अपने शैक्षणिक एवं गैर-शैक्षणिक दायित्वों का निर्वहन भी किया। कार्य हुए नियमित रूप से संचालित : उक्त जानकारी देते हुए कॉलेज के मीडिया प्रभारी डॉ. सुरेश साह ने बताया कि प्रस्तावित शिक्षा विधेयक के प्रति विरोध दर्ज कराया है। इससे छात्राओं को कोई परेशानी न हो इसे ध्यान में रखते हुए सभी शिक्षण और कार्यालयी कार्य नियमित रूप से विधिवत…
ओईनी न्यूज नेटवर्क। Oini 24 समस्तीपुर। 79 वर्षों के सफर ने यह मान्यता स्थापित किया है कि, यह महाविद्यालय सिर्फ शिक्षण संस्थान नहीं बल्कि सर्वांगीण एवं गुणवत्तापूर्ण उच्च शिक्षा की परंपरा है। इस महाविद्यालय का इतिहास गौरवशाली रहा है। इस इतिहास को अक्षुण्ण बनाए रखने के साथ-साथ छात्र-छात्राओं के उन्नत जीवन व उज्ज्वल भविष्य का निर्माण करना हमारा प्रथम उद्देश्य है। प्राचार्य ने कहा : शहर के जितवारपुर स्थित समस्तीपुर कॉलेज के 79 वें स्थापना दिवस पर आयोजित समारोह में अतिथियों का स्वागत करते हुए महाविद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. शशि भूषण कुमार शशि ने उक्त बातें कही। उन्होंने कहा कि…
ओईनी न्यूज नेटवर्क। Oini 24 समस्तीपुर। बुधवार समस्तीपुर सदर अस्पताल के लिए यादगार बन गया जब, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बुधवार को वीडियो कांफ्रेसिंग के माध्यम से सदर अस्पताल समस्तीपुर में गहन चिकित्सा इकाई (आईसीयू) का शुभारंभ किया। इस दौरान कार्यक्रम स्थल पर जिला पदाधिकारी रोशन कुशवाहा ने आईसीयू सेवा का शुभारंभ किया। उपलब्ध सुविधाएं : बताते चलें कि, उक्त आईसीयू के उद्घाटन के साथ मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवा, विशेष चिकित्सा, गहन निगरानी और 24 घंटे जीवन रक्षक सेवाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। यहां वर्तमान में 4 आईसीयू बेड और 4 वेंटीलेटर, 4 कार्डियक मॉनिटर, 04 इंन्फूज़न पंप, 01 ई.सी.जी.…