
ओईनी न्यूज नेटवर्क।
Oini 24 समस्तीपुर। बिहार सरकार द्वारा प्रस्तावित शिक्षा विधेयक के विरोध में गुरुवार को विमेंस कॉलेज के शिक्षकों एवं शिक्षकेतर कर्मचारियों ने काली पट्टी और काला बिल्ला लगाकर शांतिपूर्ण विरोध दर्ज कराया। इस दौरान सभी कर्मियों ने अपने-अपने शैक्षणिक एवं गैर-शैक्षणिक दायित्वों का निर्वहन भी किया।
कार्य हुए नियमित रूप से संचालित :
उक्त जानकारी देते हुए कॉलेज के मीडिया प्रभारी डॉ. सुरेश साह ने बताया कि प्रस्तावित शिक्षा विधेयक के प्रति विरोध दर्ज कराया है। इससे छात्राओं को कोई परेशानी न हो इसे ध्यान में रखते हुए सभी शिक्षण और कार्यालयी कार्य नियमित रूप से विधिवत संचालित किए गए।
उपस्थिति :
कार्यक्रम में डॉ. सोनी सलोनी, डॉ. नेहा जायसवाल, डॉ. मधुलिका मिश्रा, प्रो. फरहत जबीं, डॉ. अनु कुमारी, डॉ. रिंकी कुमारी, डॉ. रंजन कुमार, डॉ. सोनी सिन्हा, डॉ. संगीता कुमारी, डॉ. शालिनी, डॉ. स्मिता कुमारी, डॉ. पूर्णम शर्मा, डॉ. ऋचा वर्मा, डॉ. मृत्युंजय ठाकुर, डॉ. चंदन सिन्हा, डॉ. नवेश कुमार, डॉ. आभा कुमारी, डॉ. नीरज प्रसाद, डॉ. ऋतु सांगवान, डॉ. अपूर्वा मुले, राधा कुमारी, पिनाक पानी बोस सहित सभी शिक्षक एवं शिक्षकेतर कर्मचारी उपस्थित रहे।