Close Menu
  • होम |
  • देश/विदेश |
  • राज्य |
  • बिहार |
  • समस्तीपुर |
  • बिजनेस |
  • कृषि |
  • शिक्षा |
  • धर्म |
  • उपलब्धि |
  • सामाजिक |
  • विविध |
  • स्वास्थ्य
Facebook X (Twitter) Instagram
Trending
  • पारदर्शिता, निर्णयों का उचित दस्तावेजीकरण और निर्धारित प्रक्रियाओं का पालन महत्वपूर्ण : पंकज कुमार सिन्हा
  • दवाओं की गुणवत्ता से समझौता नहीं : निशांत, स्वास्थ्य मंत्री ने गुणवत्ता सुनिश्चित करने के दिये निर्देश
  • अगले 5 दिनों में उत्तर बिहार के अधिकांश जिलों में हल्की से मध्यम बारिश के आसार
  • इंटरनेट का लाभ उठाने के लिए समझदारी और सावधानी जरूरी : डॉ. शशि
  • एचआईवी प्रभावित व्यक्तियों के प्रति भेदभाव समाप्त करना समाज की सामूहिक जिम्मेदारी : निशांत कुमार,
  • राज्य स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता के तैयारियों की जिलाधिकारी ने की समीक्षा, प्रतियोगिता 1 से 6 नवंबर तक
  • मिलावटी एवं एक्सपायर खाद्य सामग्री के विरुद्ध खाद्य विभाग की सख्ती जारी, कई प्रतिष्ठानों को सुधार नोटिस
  • डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा में 3 दिसंबर से सजेगा किसान मेला, तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटा विश्वविद्यालय
Facebook X (Twitter) Instagram
Login
OINI24
  • होम |
  • देश/विदेश |
  • राज्य |
  • बिहार |
  • समस्तीपुर |
  • बिजनेस |
  • कृषि |
  • शिक्षा |
  • धर्म |
  • उपलब्धि |
  • सामाजिक |
  • विविध |
  • स्वास्थ्य
Facebook X (Twitter) Instagram
Login
OINI24
  • होम |
  • देश/विदेश |
  • राज्य |
  • बिहार |
  • समस्तीपुर |
  • बिजनेस |
  • कृषि |
  • शिक्षा |
  • धर्म |
  • उपलब्धि |
  • सामाजिक |
  • विविध |
  • स्वास्थ्य
Home » 32 वीं राज्‍य स्‍तरीय बाल विज्ञान कांग्रेस 2026 की दो दिवसीय जिला स्तरीय कार्यशाला संपन्न

32 वीं राज्‍य स्‍तरीय बाल विज्ञान कांग्रेस 2026 की दो दिवसीय जिला स्तरीय कार्यशाला संपन्न

सैकड़ों विज्ञान शिक्षक हुए शामिल
Dr. Sanjay KumarBy Dr. Sanjay Kumar23/07/2026No Comments3 Mins Read
Facebook WhatsApp Twitter Email
कार्यशाला पर कैमरे की नजर।

ओईनी न्यूज नेटवर्क।

Oini 24 समस्तीपुर। जिले के मोहनपुर स्थित प्रतिष्ठित शिक्षण संस्‍थान होली मिशन हाई स्‍कूल के सभागार में 32 वीं राज्‍य स्‍तरीय बाल विज्ञान कांग्रेस 2026 की दो दिवसीय जिला स्तरीय कार्यशाला का सफलता पूर्वक आयोजन किया गया।

उद्घाटन :

इस क्रम में कार्यशाला के पहले दिन बुधवार को समस्‍तीपुर तथा पटोरी अनुमंडल के सैकड़ों विज्ञान शिक्षक एवं शिक्षिकाऍं शामिल हुए। निरंतरता के लिए विज्ञान एवं नवाचार विषयक इस दो दिवसीय कार्यक्रम के उद्घाटन सत्र में जिला कार्यक्रम पदाधिकारी प्रेमशंकर झा, रिसोर्स पर्सन प्रो० (डॉ.) भोला चौरसिया, पूर्व प्रधानाचार्य आर० एन० ए० आर० कॉलेज, प्रो० (डॉ.) सुरेन्‍द्र प्रसाद, पूर्व प्रधानाचार्य आरएनएआर कॉलेज, जिला समन्‍वयक डॉ. रविन्‍द्र कुमार, जिला शैक्षिक समन्‍वयक डॉ० संजय प्रसाद, डॉ० विकास कुमार गुप्‍ता, विज्ञान शिक्षक अशोक कुमार, होली मिशन ग्रुप ऑफ इंस्‍टीटयुशन्‍स के मैनेजिंग डायरेक्‍टर एवं दरभंगा स्‍नातक निर्वाचन क्षेत्र से बिहार विधान परिषद के भावी प्रत्‍याशी डॉ० धर्मांश रंजन (अंकुर), प्राचार्य अमृत रंजन, पूर्व प्रचार्य डॉ० एस० के० अहमद, गंगाधर झा ने संयुक्‍त रूप से दीप प्रज्वलित कर कार्यशाला का विधिवत शुभारंभ किया।

इस कार्यशाला में पॉंच उपविषय यथा,

अपशिष्‍ट प्रबंधन के लिए आर० एस० कम करें,

उर्जा के लिए 4 : अन्‍वेषण, पुनर्उपयोग, पुनर्प्राप्ति, पुनरंचना और पनर्चक्रण, का प्रयोग, संवर्धन और विकास,

जल – वर्षा जल संचयन, जल संसाधनों का उपयोग : पुनर्चक्रण और संरक्षण, भोजन, कृषि और स्‍वास्‍थ्‍य, एवं

निरंतरता के लिए भारतीय ज्ञान प्रणालियों का अनुप्रयोग था।

उम्‍दा परियोजनाओं पर करें कार्य :

इस दौरान डीपीओ श्री झा ने कहा कि, विद्यालय में जाने के बाद सभी शिक्षक बच्‍चों से उम्‍दा किस्‍म के परियोजनाओं का कार्य करवाऍं। ताकि उनके परियोजना को राज्‍य एवं राष्‍ट्र स्‍तर पर चयनित होने का सुअवसर प्राप्‍त हो।

प्रोपर डॉक्‍यूमेंटेशन पर जोर :

वहीं दूसरे व अंतिम दिन गुरुवार को दलसिंहसराय एवं रोसड़ा अनुमंडल के सैकड़ों विज्ञान शिक्षक/शिक्षिकाऍं प्रशिक्षण स्‍थल पर उपस्थित हुए। इस अवसर पर जिला कार्यक्रम पदाधिकारी प्राथमिक शिक्षा एवं सर्व शिक्षा अभियान ने शिक्षकों को संबोधित करते हुए कहा कि, वे स्‍वयं भी बाल विज्ञान कांग्रेस कार्यक्रम के द्वारा राष्‍ट्र स्‍तर तक पहुँचाने का सम्‍मान प्राप्‍त कर चुके हैं। उन्‍होंने कहा कि, परियोजना कार्य के साथ-साथ प्रोपर डॉक्‍यूमेंटेशन पर भी काफी जोर दिया जाना आवश्‍यक है।

रिसोर्स पर्सन ने दी विस्तृत जानकारी :

प्रशिक्षण के दोनों दिनों में रिसोर्स पर्सन डॉ० भोला चौरसिया, डॉ० सुरेन्‍द्र प्रसाद, एवं डॉ० संगीता कुमारी ने परियोजना निर्माण की तकनीकी बारिकियों के बारे में वृस्‍तृत जानकारी दी। वहीं विज्ञान शिक्षक डॉ० विकास कुमार गुप्‍ता, अशोक कुमार ने भी छोटी-छोटी स्‍थानीय परियोजनाओं के निर्माण के बारे में विस्‍तार से बताया।

संचालन और धन्यवाद ज्ञापन :

जिला समन्‍वयक डॉ० रवीन्‍द्र कुमार ने प्रोजेक्‍ट फाइल निर्माण प्रश्‍नावली पुस्तिका, लॉग-बुक, छोटा-मॉडल तथा पोस्‍टर निर्माण एवं मूल्‍यांकन में अंकों के वितरण तथा उनके महत्‍व के बारे में बताया। जिला शैक्षिक समन्वयक डॉ० संजय प्रसाद ने मंच संचालन एवं धन्‍यवाद ज्ञापन किया।

How useful was this post?

Click on a star to rate it!

Average rating 0 / 5. Vote count: 0

No votes so far! Be the first to rate this post.

Amrit Ranjan Ashok Kumar Dr. Dharmansh Ranjan (Ankur) Dr. Ravindra Kumar Dr. S. K. Ahmad Dr. Sanjay Prasad Dr. Vikas Kumar Gupta Gangadhar Jha Holly Mission High School Samastipur Prof. (Dr.) Bhola Chaurasia Prof. (Dr.) Surendra Prasad
Share. Facebook WhatsApp Twitter Email
Dr. Sanjay Kumar
  • Website

Related Posts

इंटरनेट का लाभ उठाने के लिए समझदारी और सावधानी जरूरी : डॉ. शशि

27/10/2026

डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय में दीक्षांत समारोह की तैयारियां चरम पर, 25 से अधिक कमिटियां गठित

09/10/2026

संत पॉल टीचर्स ट्रेनिंग कॉलेज में शिक्षक शिक्षा में भारतीय ज्ञान परंपरा का एकीकरण: वर्तमान स्थिति और नवोन्मेषी संभावनाएँ” विषयक विशिष्ट अतिथि व्याख्यान आयोजित

09/10/2026
Leave A Reply Cancel Reply

Donate Now

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • World
  • US Politics
  • EU Politics
  • Business
  • Opinions
  • Connections
  • Science

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy
  • Media Kits

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 oini24. Designed by CS.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility
  • Contact

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Sign In or Register

Welcome Back!

Login to your account below.

Lost password?