Author: Dr. Sanjay Kumar

ओईनी न्यूज नेटवर्क। Oini 24 समस्तीपुर। दी उम्मीद एवं नीरव स्पोर्ट्स के संयुक्त तत्वावधान में “किक आउट ड्रग किक इन ड्रीम्स” थीम पर आयोजित दी उम्मीद कप 2026 – बिहार स्टेट फुटबॉल चैंपियनशिप का भव्य समारोह पूर्वक समापन हो गया। बुधवार को हुए खिताबी मुकाबले में बेगूसराय को 2–1 से पछाड़ कर जितवारपुर के जांबाजों ने द उम्मीद कप 2026 पर कब्जा जमा लिया। विभिन्न जिलों से 250 से अधिक खिलाड़ी हुए शामिल : समस्तीपुर कॉलेज मैदान में 15 जुलाई से आरम्भ इस राज्य स्तरीय प्रतियोगिता का उद्देश्य खेलों के माध्यम से युवाओं को नशे के प्रति जागरूक करना, फिटनेस…

Read More

ओईनी न्यूज नेटवर्क। समस्तीपुर। आधुनिक कृषि यंत्रों एवं छोटे कृषि उपकरणों का उपयोग किसानों की शारीरिक मेहनत को कम करने के साथ-साथ कृषि कार्यों को अधिक सरल, सुरक्षित एवं समयबद्ध बनाता है। कृषि यंत्रीकरण का बढ़ता स्तर न केवल श्रम दक्षता में वृद्धि करता है, बल्कि उत्पादन लागत को कम कर किसानों की आय बढ़ाने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। कृषि यंत्र अपनाने के लिए किया प्रेरित : कृषि विज्ञान केंद्र, बिरौली द्वारा आयोजित एक प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान इंजीनियर विनीता कश्यप ने उक्त बातें कही। इस दौरान उन्होंने किसानों को उनकी आवश्यकताओं एवं संसाधनों के अनुरूप उपयुक्त कृषि…

Read More

ओईनी न्यूज नेटवर्क। Oini 24 समस्तीपुर। जिले के मोहनपुर स्थित प्रतिष्ठित शिक्षण संस्‍थान होली मिशन हाई स्‍कूल के सभागार में 32 वीं राज्‍य स्‍तरीय बाल विज्ञान कांग्रेस 2026 की दो दिवसीय जिला स्तरीय कार्यशाला का सफलता पूर्वक आयोजन किया गया। उद्घाटन : इस क्रम में कार्यशाला के पहले दिन बुधवार को समस्‍तीपुर तथा पटोरी अनुमंडल के सैकड़ों विज्ञान शिक्षक एवं शिक्षिकाऍं शामिल हुए। निरंतरता के लिए विज्ञान एवं नवाचार विषयक इस दो दिवसीय कार्यक्रम के उद्घाटन सत्र में जिला कार्यक्रम पदाधिकारी प्रेमशंकर झा, रिसोर्स पर्सन प्रो० (डॉ.) भोला चौरसिया, पूर्व प्रधानाचार्य आर० एन० ए० आर० कॉलेज, प्रो० (डॉ.) सुरेन्‍द्र प्रसाद,…

Read More

ओईनी न्यूज नेटवर्क। Oini 24 समस्तीपुर। जिला पदाधिकारी रौशन कुशवाहा एवं पुलिस अधीक्षक अरविंद प्रताप सिंह के निर्देश पर, पुलिस उपाधीक्षक (साइबर क्राइम) के नेतृत्व में साइबर थाना के तत्वावधान में शहर के काशीपुर स्थित आर.बी.एस. इंटर स्कूल, में साइबर जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में स्कूल के छात्र-छात्राओं एवं कर्मियों को साइबर अपराध से बचाव के प्रति जागरूक किया गया। सोशल मीडिया पर रहें सावधान : इस दौरान साइबर थाना की टीम ने विभिन्न प्रकार के ऑनलाइन फ्रॉड एवं उनसे बचने के उपायों की विस्तार से जानकारी दी। जिसमें सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म जैसे फेसबुक, इंस्टाग्राम, टेलीग्राम…

Read More

ओईनी न्यूज नेटवर्क।  Oini 24 समस्तीपुर। बिहार सरकार द्वारा प्रस्तावित शिक्षा विधेयक के विरोध में गुरुवार को विमेंस कॉलेज के शिक्षकों एवं शिक्षकेतर कर्मचारियों ने काली पट्टी और काला बिल्ला लगाकर शांतिपूर्ण विरोध दर्ज कराया। इस दौरान सभी कर्मियों ने अपने-अपने शैक्षणिक एवं गैर-शैक्षणिक दायित्वों का निर्वहन भी किया। कार्य हुए नियमित रूप से संचालित : उक्त जानकारी देते हुए कॉलेज के मीडिया प्रभारी डॉ. सुरेश साह ने बताया कि प्रस्तावित शिक्षा विधेयक के प्रति विरोध दर्ज कराया है। इससे छात्राओं को कोई परेशानी न हो इसे ध्यान में रखते हुए सभी शिक्षण और कार्यालयी कार्य नियमित रूप से विधिवत…

Read More

ओईनी न्यूज नेटवर्क। Oini 24 समस्तीपुर। 79 वर्षों के सफर ने यह मान्यता स्थापित किया है कि, यह महाविद्यालय सिर्फ शिक्षण संस्थान नहीं बल्कि सर्वांगीण एवं गुणवत्तापूर्ण उच्च शिक्षा की परंपरा है। इस महाविद्यालय का इतिहास गौरवशाली रहा है। इस इतिहास को अक्षुण्ण बनाए रखने के साथ-साथ छात्र-छात्राओं के उन्नत जीवन व उज्ज्वल भविष्य का निर्माण करना हमारा प्रथम उद्देश्य है। प्राचार्य ने कहा : शहर के जितवारपुर स्थित समस्तीपुर कॉलेज के 79 वें स्थापना दिवस पर आयोजित समारोह में अतिथियों का स्वागत करते हुए महाविद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. शशि भूषण कुमार शशि ने उक्त बातें कही। उन्होंने कहा कि…

Read More

ओईनी न्यूज नेटवर्क। Oini 24 समस्तीपुर। बुधवार समस्तीपुर सदर अस्पताल के लिए यादगार बन गया जब, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बुधवार को वीडियो कांफ्रेसिंग के माध्यम से सदर अस्पताल समस्तीपुर में गहन चिकित्सा इकाई (आईसीयू) का शुभारंभ किया। इस दौरान कार्यक्रम स्थल पर जिला पदाधिकारी रोशन कुशवाहा ने आईसीयू सेवा का शुभारंभ किया। उपलब्ध सुविधाएं : बताते चलें कि, उक्त आईसीयू के उद्घाटन के साथ मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवा, विशेष चिकित्सा, गहन निगरानी और 24 घंटे जीवन रक्षक सेवाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। यहां वर्तमान में 4 आईसीयू बेड और 4 वेंटीलेटर, 4 कार्डियक मॉनिटर,  04 इंन्फूज़न पंप, 01 ई.सी.जी.…

Read More

  ओईनी न्यूज नेटवर्क। Oini 24 समस्तीपुर। “भारतीय ज्ञान प्रणाली केवल अतीत की धरोहर नहीं, बल्कि वर्तमान और भविष्य के निर्माण का सशक्त आधार है।” संत पॉल टीचर्स’ ट्रेनिंग कॉलेज, में “इंट्रोडक्शन टू इंडियन नॉलेज सिस्टम : दर्शनशास्त्र, स्कोप एंड रिलीवेंस” विषय पर आयोजित शैक्षणिक व्याख्यान के दौरान अपने संबोधन में प्राचार्य डॉ. रोली द्विवेदी ने उक्त बातें कही। इस क्रम में उन्होंने कहा कि, “शिक्षा में भारतीय चिंतन, नैतिक मूल्यों, सांस्कृतिक चेतना एवं वैज्ञानिक दृष्टिकोण का समावेश समय की आवश्यकता है।” शैक्षणिक व्याख्यान का उद्देश्य : बताते चलें कि, जिले के कल्याणपुर प्रखंड स्थित स्वायत्त उच्च शिक्षण संस्थान संत…

Read More

ओईनी न्यूज नेटवर्क। Oini 24 समस्तीपुर।  “प्रधानमंत्री अजय योजना का उद्देश्य अनुसूचित जाति बहुल क्षेत्रों में आधारभूत सुविधाओं का विकास तथा अनुसूचित जाति समुदाय के आर्थिक एवं सामाजिक सशक्तिकरण को बढ़ावा देना है। अतः योजना का प्रभावी एवं पारदर्शी क्रियान्वयन सुनिश्चित करते हुए पात्र लाभुकों को समयबद्ध तरीके से लाभ उपलब्ध कराया जाए।” लक्ष्यों की समयबद्ध प्राप्ति करें सुनिश्चित : जिलाधिकारी रोशन कुशवाहा ने बुधवार को प्रधानमंत्री अनुसूचित जाति अभ्युदय योजना (पीएम-अजय) के प्रगति की समीक्षा के दौरान उक्त बातें कही। इस क्रम में उन्होंने कहा कि, इस केलिए सभी संबंधित विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए निर्धारित…

Read More

ओईनी न्यूज नेटवर्क। Oini 24 पूसा। मानसून के कमजोर पड़ने से अच्छी बारिश के आसार तो नहीं हैं। लेकिन उत्तर बिहार के अधिकांश जिलों आगामी 5 दिनों में हल्की से मध्यम वर्षा की संभावना है। इस बाबत डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्व विद्यालय के ग्रामीण कृषि मौसम सेवा एवं भारत मौसम विज्ञान विभाग के सहयोग से जलवायु परिवर्तन पर उच्च अध्ययन केंद्र द्वारा जारी 26 जुलाई, 2026 तक के मौसम पूर्वानुमान के अनुसार, वज्रपात और तेज हवा के साथ होगी हल्की बारिश :  पूर्वानुमानित अवधि में उत्तर बिहार के अधिकांश जिलों में अच्छी वर्षा होने की संभावना नहीं है।…

Read More