ओईनी न्यूज नेटवर्क। Oini 24 समस्तीपुर। आम्रपाली प्रशिक्षण केंद्र का उद्देश्य केवल प्रशिक्षण देना नहीं, बल्कि ऐसी सांस्कृतिक पीढ़ी तैयार करना है जो समस्तीपुर और मिथिला की पारंपरिक कला और सांस्कृतिक परंपरा को राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान दिला सके। कलाकारों की नई पौध को सींचेगा केंद्र : शनिवार को शहर के आम्रपाली प्रशिक्षण केंद्र के बारे में संवाददाता को जानकारी देते हुए कला संस्कृति पदाधिकारी ने उक्त बातें कही। इस दौरान उन्होंने बताया कि, स्थापित कलाकारों के संरक्षण में कलाकारों की नई पौध को आम्रपाली प्रशिक्षण केंद्र सींचेगा। समय-सारिणी जारी : इसको लेकर प्रशिक्षण की समय-सारिणी जारी…
Author: Dr. Sanjay Kumar
ओईनी न्यूज नेटवर्क। Oini 24 पूसा। डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय केवल डिग्री देने वाला संस्थान नहीं है। हम यहां छात्रों के भविष्य का निर्माण करते हैं और एक दिन यही छात्र देश के भविष्य का निर्माण करेंगे। विश्वविद्यालय का लक्ष्य है छात्रों को देश एवं उद्योग की जरूरत के अनुसार तैयार करना। देंगे कृषि अर्थव्यवस्था को नई ऊंचाई : शुक्रवार को विश्वविद्यालय स्थित विद्यापति सभागार में आयोजित एक समारोह के दौरान कुलपति डॉ. पी.एस. पाण्डेय ने उक्त बातें कही। इसी क्रम में उन्होंने कहा कि पूसा के छात्र एग्रीबिजनेस और रूरल मैनेजमेंट के माध्यम से देश की कृषि अर्थव्यवस्था…
ओई नी न्यूज नेटवर्क। Oini 24 समस्तीपुर। “मुंशी प्रेमचंद हिन्दी साहित्य के महान साहित्यकारों में मूर्धन्य स्थान रखते हैं। उन्होंने कलम को हथियार बनाकर सामंतवादी एवं शोषणकारी सामाजिक व्यवस्था के विरुद्ध क्रांति का बिगुल फूंकने का कार्य किया था। उनकी कालजयी रचनाएं भारतीय आत्मा को प्रतिबिंबित करती है।” शुक्रवार को समस्तीपुर कॉलेज समस्तीपुर के स्नातकोत्तर हिन्दी विभाग के तत्वावधान में कथा सम्राट मुंशी प्रेमचंद जयंती के अवसर पर एक दिवसीय संगोष्ठी की अध्यक्षता करते हुए प्रो. (डॉ.) शशि भूषण कुमार शशि ने अपने संबोधन में उक्त बातें कही। साहित्य जगत उनका हमेशा ऋणी : उन्होंने कहा कि, मुंशी जी ने…
ओईनी न्यूज नेटवर्क। Oini 24 पूसा। आगामी 05 अगस्त 2026 तक उत्तर बिहार के कुछ जिलों के कुछ इलाकों को छोड़ कर अधिकांश क्षेत्रों में अच्छी वर्षा की संभावना कम है। हालांकि, 02 से 04 अगस्त के बीच कुछ स्थानों पर मेघगर्जन, वज्रपात एवं तेज हवा चलने की संभावना है। अधिकांश जिलों में हल्की से मध्यम वर्षा : डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय, पूसा के ग्रामीण कृषि मौसम सेवा केंद्र एवं भारत मौसम विज्ञान विभाग के संयुक्त सहयोग से जारी मौसम पूर्वानुमान के अनुसार इस अवधि में वैशाली, मधुबनी, गोपालगंज, दरभंगा, सिवान तथा पूर्वी एवं पश्चिमी चंपारण जिलों के…
ओईनी न्यूज नेटवर्क। Oini 24 समस्तीपुर। “दुनिया की सबसे बड़ी युवा आबादी वाला देश है भारत। इसलिए देश का भविष्य युवा शक्ति पर निर्भर है और वे नशामुक्त युवा ही विकसित भारत के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। इसलिए नशे को ना कहें। नशा कोई भी हो, हर हाल में त्याज्य है।” युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करते हुए उन्हें नशामुक्त, स्वस्थ एवं सशक्त भारत के निर्माण में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित करने हेतु आयोजित एक कार्यक्रम में मुख्य अतिथि 12 बिहार एनसीसी बटालियन के लेफ्टिनेंट कर्नल साहिल कोचर ने उक्त बातें कही। आह्वान…
ओईनी न्यूज नेटवर्क। Oini 24 पूसा। डॉ. राजेन्द्र प्रसाद केन्द्रीय कृषि विश्वविद्यालय, पूसा के विद्यापति सभागार में मंगलवार को क्षेत्रीय अनुसंधान एवं प्रसार सलाहकार समिति की बैठक-2026 आयोजित की गई। बैठक में 200 से अधिक किसान और प्रसार परिषद के सदस्य शामिल हुए। समस्याएं विश्वविद्यालय के आगामी शोध का विषय : कृषि क्षेत्र की जमीनी समस्याओं की पहचान कर अगले वर्ष के लिए अनुसंधान और प्रसार की प्राथमिकताएं तय करने के उद्देश्य से आयोजित इस बैठक की अध्यक्षता करते हुए विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. पी.एस. पाण्डेय ने कहा कि, विश्वविद्यालय किसानों के साथ मिलकर टिकाऊ और लाभकारी कृषि को बढ़ावा…
ओईनी न्यूज नेटवर्क। Oini 24 समस्तीपुर। जिले में खेल अवसंरचना को सुदृढ़ बनाने की दिशा में एसबीपीडीसीएल की यह एक महत्वपूर्ण पहल है। आधुनिक खेल सुविधाओं के विकास से खिलाड़ियों को बेहतर अभ्यास का अवसर मिलेगा तथा जिले की खेल प्रतिभाओं को अपनी क्षमता प्रदर्शित करने के लिए अनुकूल वातावरण उपलब्ध होता है। निश्चित ही इस रोलर से क्रिकेट प्रतिभाओं को निखारने में सहायता मिलेगी। अनुकूल वातावरण उपलब्ध कराने की कोशिश : बुधवार को जिलाधिकारी रौशन कुशवाहा ने एसबीपीडीसीएल द्वारा प्रदत्त पिच रोलर का उद्घाटन करते हुए उक्त बातें कही। उन्होंने कहा कि, यह क्रिकेट प्रतिभाओं को अनुकूल वातावरण उपलब्ध…
ओईनी न्यूज नेटवर्क। Oini 24 समस्तीपुर। जिले में खेल अवसंरचना को सुदृढ़ करना राज्य सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल है। इस आधुनिक खेल भवन सह व्यायामशाला के प्रारंभ होने से स्थानीय खिलाड़ियों को गुणवत्तापूर्ण प्रशिक्षण एवं अभ्यास की सुविधा उपलब्ध होगी, जिससे वे राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में बेहतर प्रदर्शन कर जिले का नाम रोशन कर सकेंगे। सभी औपचारिकताएं यथाशीघ्र करें पूर्ण : जिलाधिकारी रोशन कुशवाहा ने बुधवार को नवनिर्मित खेल भवन सह व्यायामशाला के निरीक्षण के दौरान उक्त बातें कही। इस दौरान उन्होंने भवन निर्माण विभाग के अभियंताओं एवं संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि…
ओईनी न्यूज नेटवर्क। Oini 24 पूसा। काॅमरेड चारू मजूमदार ने वर्ष 1969 में भाकपा-माले जैसी क्रांतिकारी वामपंथी पार्टी का निर्माण किया था। उनके प्रयासों का परिणाम ही है कि, अन्याय के खिलाफ न्याय के लिए संघर्ष आज प्रमुख मुद्दा बना है। सच्ची श्रद्धांजलि : भाकपा-माले के संस्थापक महासचिव कॉ. चारु मजूमदार के 54वें शहादत दिवस पर आयोजित संकल्प सभा के दौरान पूसा प्रखण्ड सचिव कॉ. अमित कुमार ने उक्त बातें अपने संबोधन में कही। उन्होंने कहा कि काॅमरेड चारू मजूमदार के अधूरे सपनों को पूरा करना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। हरिजन टोला में मना संकल्प दिवस : बताते…
ओईनी न्यूज नेटवर्क। Oini 24 पूसा। लीची बिहार की पहचान और किसानों की आमदनी का प्रमुख स्रोत है। लेकिन पिछले कुछ वर्षों से स्टिंक बग के प्रकोप से किसान भारी नुकसान झेल रहे हैं। इस कीट के नियंत्रण केलिए केवल रासायनिक छिड़काव पर्याप्त नहीं है, बल्कि किसानों को जैविक और समेकित प्रबंधन को भी अपनाना होगा। विश्वविद्यालय लीची किसानों के साथ : मंगलवार को विश्वविद्यालय स्थित विद्यापति सभागार में आयोजित लीची स्टिंक बग प्रबंधन विषय पर एक दिवसीय प्रशिक्षण एवं क्षमता निर्माण कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए कुलपति डॉ. पीएस पाण्डेय ने उक्त बातें कही। उन्होंने कहा कि, इस कीट…