
ओईनी न्यूज नेटवर्क।
Oini 24 दलसिंहसराय। अब बालू और गिट्टी की खरीद-बिक्री क्यूबिक फीट से नहीं बल्कि टन के हिसाब से होगी। ट्रक एसोसिएशन दलसिंहसराय की एक बैठक उक्त आशय का निर्णय लिया गया। बैठक की अध्यक्षता एसोसिएशन के अध्यक्ष सुजीत कुमार राय ने की। बैठक में ट्रक मालिकों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई।
निर्णय का पालन और समन्वय बनाए रखने की अपील :
बैठक में अध्यक्ष सुजीत कुमार राय ने कहा कि बालू और गिट्टी की खरीद-बिक्री टन के आधार पर किए जाने से कारोबार में पारदर्शिता आएगी। इससे सामग्री की मात्रा को लेकर होने वाले विवाद की संभावना भी कम होगी तथा ट्रक मालिकों और व्यवसायियों के बीच हिसाब-किताब में स्पष्टता बनी रहेगी। उन्होंने एसोसिएशन से जुड़े सभी ट्रक मालिकों से लिए गए निर्णय का पालन करने और आपसी समन्वय बनाए रखने की अपील की।
समस्या और सुझाव पर हुई चर्चा :
बैठक का संचालन धीरज कुमार राय ने किया। उन्होंने कहा कि ट्रक मालिकों की समस्याओं को सामूहिक रूप से उठाने और उनके समाधान के लिए एसोसिएशन लगातार प्रयास करता रहेगा। बैठक में मौजूद ट्रक मालिकों प्रात समस्याओं और सुझाव पर भी चर्चा हुई।
उठाए जाएंगे आवश्यक कदम :
इस दौरान ट्रक परिचालन, बालू-गिट्टी की ढुलाई, खरीद-बिक्री में पारदर्शिता और ट्रक मालिकों के हित से जुड़े अन्य मुद्दों पर चर्चा हुई। बैठक में 50 से अधिक ट्रक मालिकों ने भाग लिया। सभी ने संगठन को मजबूत बनाने और आपसी सहयोग के साथ काम करने पर जोर दिया। एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने कहा कि भविष्य में भी ट्रक मालिकों की समस्याओं को लेकर आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।
उपस्थिति :
मौके पर राजीव कुमार, संतोष कुमार, शान्तनु कुमार, राजू सिंह, संदीप साह, विजय सिंह, जितेंद्र राय, नवनीत चौधरी, नीतीश कुमार, विजय राय, रंजीत राय, अमरेश राय आदि मौजूद थे।