
ओईनी न्यूज नेटवर्क।
Oini 24 समस्तीपुर। प्रशिक्षण केंद्र का उद्देश्य प्रशिक्षणार्थियों को गुणवत्तापूर्ण प्रशिक्षण के साथ बेहतर वातावरण एवं आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराना है। प्रशिक्षण कार्यक्रम निर्धारित मानकों के अनुरूप संचालित हों और समयबद्धता एवं प्रशिक्षण की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दिया जाए।
डीएम ने लिया आधारभूत सुविधाओं जायजा :
जिलाधिकारी रोशन कुशवाहा ने गुरुवार को सहकारिता प्रशिक्षण केंद्र, पूसा का निरीक्षण के दौरान उक्त बातें कही। इस क्रम में उन्होंने प्रशिक्षण केंद्र के विभिन्न कक्षों, परिसर, प्रशिक्षण व्यवस्था एवं उपलब्ध आधारभूत सुविधाओं का जायजा लिया।
की केंद्र संचालन के स्थिति की समीक्षा :
जिलाधिकारी ने केंद्र में संचालित प्रशिक्षण गतिविधियों की जानकारी ली तथा प्रशिक्षणार्थियों के लिए उपलब्ध सुविधाओं, प्रशिक्षण की गुणवत्ता और केंद्र के संचालन की स्थिति की समीक्षा की। उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों को प्रशिक्षण केंद्र की व्यवस्थाओं को सुव्यवस्थित एवं प्रभावी बनाए रखने तथा प्रशिक्षणार्थियों को आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने का निर्देश दिया।
प्रशिक्षणार्थियों के लिए अनुकूल वातावरण :
निरीक्षण के दौरान उन्होंने परिसर की साफ-सफाई, पेयजल, शौचालय, विद्युत व्यवस्था, प्रशिक्षण कक्ष समेत अन्य मूलभूत सुविधाओं का भी जायजा लिया। जिलाधिकारी ने परिसर में स्वच्छता की बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित करने और प्रशिक्षणार्थियों के लिए अनुकूल वातावरण बनाए रखने का निर्देश दिया।
उपस्थिति :
इस दौरान जिलाधिकारी ने संबंधित पदाधिकारियों से केंद्र की वर्तमान स्थिति एवं संचालित गतिविधियों की जानकारी लेते हुए आवश्यक सुधारात्मक कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। निरीक्षण के दौरान जिला शिक्षा पदाधिकारी कामेश्वर प्रसाद गुप्ता, विशेष कार्य पदाधिकारी अली एकराम सहित संबंधित पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे।