
ओईनी न्यूज नेटवर्क।
Oini 24 सरायरंजन। प्रखंड अंतर्गत गंगसारा पंचायत के वार्ड नं 10 स्थित आंगनबाड़ी केंद्र संख्या 111 पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, सरायरंजन के सहयोग से जवाहर ज्योति बाल विकास केन्द्र, समस्तीपुर और क्राई-चाइल्ड राइट्स एण्ड यू के संयुक्त तत्वावधान में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। इस क्रम में गांव की किशोरियों व बालिकाओं का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया।
पोषण युक्त भोजन और जागरूकता का अभाव :
प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र, सरायरंजन से डॉ. सचिन कुमार ने बालिकाओं के स्वास्थ्य एवं साफ सफाई, खान पान पर ध्यान आकर्षित करते हुए कहा कि गांव की गरीब बालिकाओं में समुचित व पोषण युक्त भोजन और जागरूकता के अभाव में स्वास्थ्य संबंधी कई तरह की समस्याएं सामने आ रही है। अधिकांश बालिकाओं में उम्र के हिसाब से शरीर की लंबाई, वजन के अनुपात में कमी पाई गई है। हिमोग्लोबिन का दर मानक से बहुत ही कम है। जांच के बाद बच्चों, किशोरियों, महिलाओं को उचित दवा निशुल्क उपलब्ध कराई गई। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की एएनएम खुशबू कुमारी और प्रियंका कुमारी ने शिविर को सफल बनाने में अहम भुमिका निभाई।
उपस्थिति :
मौके पर आंगनबाड़ी सेविका शांति रानी गुप्ता, आशा कार्यकर्ता गायत्री देवी, पंचायत के उप मुखिया संतोष कुमार साह, डा० रामसुरत प्रियदर्शी के आलावा जवाहर ज्योति बाल विकास केन्द्र के वीणा कुमारी, किरण कुमारी, ललिता कुमारी, हर्ष मोहन कुमार, बलराम चौरसिया, रामप्रीत चौरसिया, बबीता कुमारी, सामाजिक कार्यकर्ता सत्यनारायण साह, डॉ. राजकुमार साह, वकील साह मौजुद थे।
विवाह मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत 5 गाँव लक्षित :
शिविर के संबंध में जानकारी साझा करते हुए जवाहर ज्योति बाल विकास केन्द्र के सचिव सुरेंद्र कुमार ने बताया कि जवाहर ज्योति बाल विकास केन्द्र और क्राई-चाइल्ड राइट्स एण्ड यू ने सरायरंजन प्रखंड पांच गांव को बाल विवाह मुक्त भारत अभियान अंतर्गत पायलट प्रोग्राम के रुप में लिया है। जहां सबसे अधिक गरीबी और अशिक्षा का माहौल है, साफ सफाई का अभाव है, तथा स्वास्थ्य संबंधी जानकारी बहुत कम है। स्वास्थ्य शिविर के माध्यम से चिन्हित कुल 200 बालिकाओं को स्वास्थ्य कार्ड मुहैया कराया जा रहा है। शिविर का समापन हेल्थ मैनेजर फ़िरदौस आलम ने किया। धन्यवाद ज्ञापन रवीन्द्र पासवान ने किया।