ओईनी न्यूज नेटवर्क। रत्न शंकर भारद्वाज। Oini 24 विद्यापतिनगर । जिलाधिकारी रौशन कुशवाहा ने तेरहवें विद्यापति राजकीय महोत्सव की तैयारी एवं विधि व्यवस्था संधारण हेतु विद्यापतिधाम में कार्यक्रम स्थल एवं मंदिर परिसर का निरीक्षण किया। इस क्रम में उन्होंने उपस्थित पदाधिकारियों को मंच की मजबूती, कार्यक्रम स्थल, कला मंच के सामने लोगों के बैठने की जगह एवं मंदिर परिसर से लेकर मुख्य द्वार तक साफ सफाई हेतु आवश्यक निर्देश दिए गए। इस क्रम में उन्होंने सभी अधिकारियों को अविलंब तैयारियों को अंतिम रूप देने का निर्देश दिया और कहा कि, “इसमें किसी तरह की कमी नहीं होनी चाहिए।” निरीक्षण के…
Author: Dr. Sanjay Kumar
ओईनी न्यूज नेटवर्क। रणधीर कुमार ओईनी 24 दलसिंहसराय। “चार दिनों के भीतर भूमि सीमांकन (डिमार्केशन) की प्रक्रिया पूरी कर कार्य स्थलों पर स्पष्ट निशान लगाएं ताकि निर्माण कार्य को गति दी जा सके।” 32 नंबर रेलवे गुमटी पर बन रहे रोड ओवरब्रिज (आरओबी) निर्माण कार्य का जिलाधिकारी रौशन कुशवाहा ने बुधवार को निरीक्षण करते हुए उक्त बातें कही। निर्माण कार्य में लाएं तेजी : इस क्रम में जिलाधिकारी ने आरओबी निर्माण की प्रगति का जायजा लिया और अप्रोच पथ निर्माण में हो रही विलंब पर नाराजगी जताई। उन्होंने पुल निर्माण निगम को कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए, साथ…
ओईनी न्यूज नेटवर्क। Oini 24 कल्याणपुर। जिले के कल्याणपुर प्रखंड स्थित गोविंदपुर खजुरी पंचायत के महाबलीपुर गांव में बिहार कृषि विश्वविद्यालय, पटना के कृषि ज्ञान वाहन द्वारा कृषि विज्ञान केंद्र, बिरौली एवं नाबार्ड संपोषित औसेफा गोटरी फार्मर प्रोड्यूसर कंपनी लिमिटेड के संयुक्त तत्वावधान में पशुधन स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान किसानों को वैज्ञानिक तरीके से पशुपालन, रोग प्रबंधन तथा आय वर्धन के आधुनिक तरीकों से अवगत कराया गया। ससमय टीकाकरण और स्वच्छता पर दिया जोर : पशु चिकित्सा एवं पशुपालन विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. रवि शंकर मंडल ने, गांठदार त्वचा रोग (लम्पी स्किन डिज़ीज) के रोकथाम…
ओईनी न्यूज नेटवर्क। ओईनी 24 समस्तीपुर। आपका जीवन आपके परिवार के लिए महत्वपूर्ण है। इसलिए सड़क सुरक्षा नियमों को अपनाकर स्वयं अपने एवं दूसरों के जीवन को सुरक्षित बनाने में अपना बहुमूल्य योगदान दें। मंगलवार को सड़क सुरक्षा के प्रति आम जनमानस को जागरूक करने एवं सड़क दुर्घटनाओं में प्रभावी कमी लाने के उद्देश्य से समाहरणालय परिसर, से ” राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह” के भव्य शुभारंभ के अवसर पर जिलाधिकारी रोशन कुशवाहा ने उक्त बातें कही। नियमों के अनुपालन पर जोर : इस अवसर पर उन्होंने कहा कि सड़क सुरक्षा एक अत्यंत गंभीर विषय है। इस जागरूकता अभियान का मुख्य…
ओईनी न्यूज नेटवर्क। Oini 24 समस्तीपुर। सरकार, सामाजिक संगठनों, शिक्षण संस्थानों, पंचायत प्रतिनिधियों और आम नागरिकों की सहभागिता, जन–जागरूकता और जन सहयोग से ही बाल विवाह सहित सभा कुरीति को पूरी तरह से समाप्त करने में सफलता मिल सकती है। इस केलिए समुदाय स्तर पर निगरानी तंत्र को सक्रिय किया जाएगा। मंगलवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकार, सेवा सदन समस्तीपुर में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह-अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकार समीर कुमार के निर्देशन, आरंभ सात दिवसीय प्रशिक्षण सह संवेदीकरण कार्यक्रम को संबंधित करते हुए सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकार, मनोज कुमार ने उक्त बातें कही। उद्घाटन और विषय…
ओईनी न्यूज नेटवर्क। Oini 24 मोरवा। “पिछले बार की तरह इस बार भी आदर्श सामूहिक विवाह समारोह ऐतिहासिक होगा और ख़ुदनेश्वर धाम मोरवा, मैथिली और भोजपुरी के अद्भुत संयोग का साक्षी बनेगा, जब 51 नव दंपत्तियों को आशीर्वाद देने सुप्रसिद्ध लोक गायिका सह अलीनगर से निर्वाचित युवा विधायक मैथिली ठाकुर और सुविख्यात भोजपुरी गायक व अभिनेता दिल्ली से निर्वाचित सांसद मनोज तिवारी मोरवा पधारेंगे।” कुशवाहा एकता संघ ट्रस्ट के संयोजक प्रख्यात समाजसेवी ओमप्रकाश हरिओम ने अपने आवासीय परिसर में आदर्श सामूहिक विवाह के आयोजन की तैयारियों को लेकर आयोजित एक बैठक की अध्यक्षता करते हुए उक्त बातें कही। उन्होंने बताया…
ओईनी न्यूज नेटवर्क। Oini 24 समस्तीपुर। उत्तर बिहार के प्रायः सभी जिलों में हाड़ कंपाने वाली ठंड से राहत के आसार नजर नहीं आ रहे, पछिया हवा के कारण कनकनी का दौर जारी रहने की संभावना है। मौसम पूर्वानुमान : डॉ. राजेन्द्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा के ग्रामीण कृषि मौसम सेवा, एवं भारत मौसम विज्ञान विभाग के सहयोग से जलवायू परिवर्तन पर उच्च अध्ययन केन्द्र द्वारा जारी मौसम पूर्वानुमान के अनुसार 07 से 11 जनवरी 2026 के बीच उत्तर बिहार के जिलों में मौसम शुष्क बना रहेगा। इस दौरान हल्के बादल छाए रहने की संभावना जताई गई है। क्या…
ओईनी न्यूज नेटवर्क। Oini 24 वारिसनगर। “फाइलेरिया के लक्षण तुरंत सामने नहीं आते, बल्कि इसके लक्षण प्रकट होने में 5 से 10 वर्ष तक का समय लग सकता है। ऐसे में इस बीमारी से बचाव के लिए प्रत्येक व्यक्ति को साल में एक बार दी जाने वाली दवा का सेवन अनिवार्य रूप से करना चाहिए।” जिले के वारिसनगर प्रखंड स्थित नागरबस्ती में नाबार्ड संपोषित तथा अनमोल उपहार सेवा फाउंडेशन द्वारा संचालित स्वयं सहायता समूह ग्रामीण महिला विकास समिति के सदस्यों की बैठक में कार्यक्रम पदाधिकारी संजय कुमार शर्मा ने उक्त बातें कही। लक्षण, बचाव और एमएमडीपी किट उपयोग की दी…
ओईनी न्यूज नेटवर्क। Oini 24 समस्तीपुर। डॉ. राजेन्द्र प्रसाद केन्द्रीय कृषि विश्वविद्यालय, पूसा के अधीनस्थ कृषि विज्ञान केन्द्र, बिरौली द्वारा उर्वरक अनुज्ञप्ति हेतु समेकित पोषक तत्व प्रबंधन विषय पर आयोजित 15 दिवसीय प्रशिक्षण सोमवार को सफलता पूर्वक संपन्न हो गया। इस प्रशिक्षण में जिले के विभिन्न प्रखंडों से कुल 30 प्रशिक्षणार्थियों ने भाग लिया। समेकित पोषक तत्व प्रबंधन आवश्यक : डॉ बेहरा अतिथि के स्वागत और दीप प्रज्ज्वलन के साथ आरंभ समापन समारोह के मुख्य अतिथि डॉ. राजेन्द्र प्रसाद केन्द्रीय कृषि विश्वविद्यालय, पूसा के निदेशक (शिक्षा) डॉ. यू.के. बेहरा ने अपने संबोधन में मिट्टी के स्वास्थ्य को बनाए रखने के…
ओईनी न्यूज नेटवर्क। Oini 24 समस्तीपुर। “आम आदमी के प्रति संवेदनशील बनने की जरूरत है। क्योंकि वही हमारा अंतिम साध्य है। इसलिए कार्य संस्कृति में बदलाव लाने लाएं और राजस्व एवं भूमि सुधार से संबंधित लंबित कार्यों का शीघ्र निष्पादन सुनिश्चित करें।” सोमवार को स्थानीय समाहरणालय सभागार में आयोजित राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग की एक उच्च स्तरीय समीक्षात्मक बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिलाधिकारी रौशन कुशवाहा ने उक्त बातें कही। बैठक के दौरान दिए निर्देश : जिसमें जिले की राजस्व व्यवस्था को सुदृढ़ करने और आम जनता की समस्याओं के त्वरित निष्पादन हेतु उन्होंने कई महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश दिए। इस…