ओईनी न्यूज नेटवर्क। Oini 24 विद्यापतिनगर। थाना के विद्यापतिधाम- बछवाड़ा रेलवे स्टेशन के बीच बना शेरपुर ढेपूरा रेलवे हाल्ट के निकट अजगर का एक बच्चा मिलने की खबर फैलते ही क्षेत्र में सनसनी फैल गई। देखते ही देखते उस नन्हें अजगर को देखने के लिए ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। ग्रामीणों के मुताबिक इस अजगर के बच्चे को करीब दस दिन पूर्व लोगो ने देखा था, तभी से यह यहीं पर है। नन्हें अजगर का वजन करीब पंद्रह किलो और लंबाई करीब पाँच फीट है। उसका आंख भी नहीं खुला है। मुखिया राम प्रवेश राय ने इसकी जानकारी वन विभाग…
Author: Dr. Sanjay Kumar
ओईनी न्यूज नेटवर्क। Oini 24 विद्यापतिनगर। “भक्ति भाव की पराकाष्ठा के अधिष्ठाता एवं भक्ति परंपरा के आधार स्तंभ कवि कोकिल विद्यापति की रचनाएं आज भी प्रासंगिक हैं। उनके भक्ति गीत आज भी मिथिला के कण कण में जीवंत हैं। भक्तिभाव की पराकाष्ठा से समाहित रचनाओं के जरिए महाकवि ने धार्मिक व सांस्कृतिक चेतना का अलख जगाकर विश्व भर में मिथिलांचल का मान बढ़ाया।” बिहार सरकार में जल संसाधन, संसदीय कार्य मंत्री व सूचना एवं जनसंपर्क मंत्री विजय कुमार चौधरी ने सोमवार को भक्त और भगवान की मिलन स्थली सह कवि कुलभूषण महाकवि विद्यापति ठाकुर की महाप्रयाण स्थली श्री विद्यापतिधाम में…
ओईनी न्यूज नेटवर्क। Oini 24 दलसिंहसराय। “मकर संक्रांति को अंग्रेजी वर्ष का पहला भारतीय त्योहार माना जाता है जो हमारी परंपरा और सभ्यता को मजबूत बनाता है। इस त्योहार का मुख्य भोजन हमारी सांस्कृतिक एकता का प्रतीक है।” हालिया चुनाव में एनडीए प्रत्याशी रहे राष्ट्रीय लोक मोर्चा नेता प्रशांत पंकज ने सोमवार को मकर संक्रांति के उपलक्ष्य में आयोजित चूरा दही भोज सह मिलन समारोह के अवसर पर उक्त बातें कही। विश्वास व भाईचारे को मजबूत करने का माध्यम : उन्होंने कहा कि, “जिस प्रकार चूड़ा-दही एवं गुड़ आपस में मिल कर मिठास उत्पन्न करते हैं उसी प्रकार हमारा समाज…
ओईनी न्यूज नेटवर्क। Oini 24 समस्तीपुर। “सरकार का लक्ष्य ‘विकसित भारत 2047’ के सपने को पूरा करना है। जो गांवों के विकास के बिना कतई मुमकिन नहीं है और गांवों के विकास केलिए आवश्यक है कि ग्रामीण इलाकों में ग्रामीण क्षेत्र में सभी के रोजगार के पर्याप्त अवसर सभी को सुलभ हो, सभी को काम मिले, सभी को आवास मिले, सभी को शिक्षा मिले तथा सभी के लिए स्वास्थ्य सेवा उपलब्ध हो। इन्हीं सब बातों को ध्यान में रखकर ‘विबी जी राम जी’ नामक कानून बनाया गया है।” केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण राज्य मंत्री रामनाथ ठाकुर ने सोमवार को…
ओईनी न्यूज नेटवर्क। ओईनी 24 समस्तीपुर। “जन सुराज पार्टी नहीं बिहार के नवनिर्माण का सिद्धांत है। बिहार से श्रम और प्रतिभा के पलायन को रोकने की तड़प से उत्पन्न जन आंदोलन है जनसुराज संगठन और इस आंदोलन का वाहक हम और आप जैसे तमाम बिहार वासी हैं जो बिहार के मौजूदा हालात से व्यथित हैं।” जनसुराज पार्टी के जिलाध्यक्ष संजय कुमार सिंह ने रविवार को आयोजित जिला स्तरीय बैठक को संबोधित करते हुए उक्त बातें कही। आपका मजबूत साथ आंदोलन सफलता का आधार: अपने अध्यक्षीय संबोधन में उन्होंने कहा कि आपका मजबूती से संगठन के साथ खड़ा होना ही आंदोलन…
ओईनी न्यूज नेटवर्क। Oini 24 मोरवा। किसी वस्तु या उपकरण की फैक्ट्री के बारे में तो सुना ही होगा आपने, मगर चालक की फैक्ट्री वह भी बिहार पुलिस चालक सिपाही की फैक्ट्री कभी सुना क्या? नहीं न? मगर यह सच है। ऐसे ही एक कथित फैक्ट्री ‘स्काई वर्ल्ड’ का जिला परिवहन पदाधिकारी विवेक चंद्र पटेल ने खुलासा किया है। परिवहन विभाग और पुलिस एक्शन मोड में : मोरवा प्रखंड स्थित बनवीरा पंचायत में वर्षों से संचालित इस कथित फैक्ट्री स्काई वर्ल्ड ट्रेनिंग कैंप नमक ‘बिहार पुलिस चालक सिपाही प्रशिक्षण केन्द्र’ का पता लगते ही परिवहन विभाग और पुलिस प्रशासन तत्काल…
ओईनी न्यूज नेटवर्क। Oini 24 समस्तीपुर। “28 वर्षों के लंबे संघर्ष के बाद भारत सरकार द्वारा चार नई श्रम संहिताएं अप्रैल 2026 से प्रभावी होने जा रही हैं। इन संहिताओं के प्रभावी होने से संगठित एवं असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों को सामाजिक सुरक्षा का लाभ मिलेगा।” भारतीय रेलवे माल गोदाम श्रमिक संघ के राष्ट्रीय महासचिव अरुण कुमार पासवान ने शनिवार को कर्पूरी ग्राम स्थित मालगोदाम में आयोजित एक दिवसीय श्रमिक सभा के दौरान उक्त बातें कही। 28 वर्षों के लंबे संघर्ष बाद कार्य प्रणाली को लेकर बने नए नियम : श्री पासवान ने कहा कि “इन श्रम संहिताओं को धरातल…
ओईनी न्यूज नेटवर्क। Oini 24 समस्तीपुर। जिले में उद्योग की स्थिति को बेहतर बनाने के उद्देश्य से शनिवार को जिला पदाधिकारी, रोशन कुशवाहा की अध्यक्षता में शहर के हरपुर एलौथ स्थित जिला उद्योग केन्द्र के सभाकक्ष में उद्योग संवाद/वार्ता का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी ने किया समस्या और समाधान पर विमर्श का आग्रह : इस अवसर पर जिला पदाधिकारी ने जिले में उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए मुख्यमंत्री सात निश्चय पार्ट-03 के अन्तर्गत समृद्ध उद्योग सशक्त बिहार के तहत उद्योग एवं उद्यमशीलता को बढ़ावा देने पर जोर दिया। इस दौरान उन्होंने उपस्थित उद्यमियों व निवेशकों से वार्ता करते हुए…
ओईनी न्यूज नेटवर्क। Oini 24 समस्तीपुर। “जिले में पड़ रही अत्यधिक ठंड को देखते हुए कक्षा 1 से 8वीं कक्षा तक के सरकारी व गैर सरकारी सभी कोटि के शिक्षण संस्थानों में शिक्षण कार्य आगामी 13 जनवरी 2025 तक स्थगित रहेंगे ।” जिले में लगातार जारी शीतलहर और हाड़ कंपाती ठंड को देखते हुए जिलाधिकारी रौशन कुशवाहा ने रविवार को इस आशय का आदेश जारी कर बच्चों और अभिभावकों को बड़ी राहत दी है। बच्चों के स्वास्थ्य की चिंता : अपने उक्त आदेश में श्री कुशवाहा ने कहा है कि, “जिले में लगातार जारी शीतलहर के कारण कम तापमान की…
ओईनी न्यूज नेटवर्क। Oini 24 समस्तीपुर। पहाड़ों पर बर्फबारी के कारण पूरा बिहार इन दिनों शीत लहर और हाड़ कंपाती ठंड की गिरफ्त में है। जिससे आम जन जीवन पूरी तरह अस्त–व्यस्त हो गया है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, “फिलहाल इस ‘प्रचण्ड ठंड’ से राहत की कोई उम्मीद भी नहीं है।” मौसम पूर्वानुमान : इस बाबत, डॉ राजेन्द्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा के ग्रामीण कृषि मौसम सेवा एवं भारत मौसम विज्ञान विभाग के सहयोग से विश्वविद्यालय स्थित जलवायु परिवर्तन पर उच्च अध्ययन केंद्र द्वारा जारी आगामी 14 जनवरी, 2026 तक के मौसम पूर्वानुमान के अनुसार, “पूर्वानुमान अवधि के दौरान…