
ओईनी न्यूज नेटवर्क।
Oini 24 समस्तीपुर। “जिले में पड़ रही अत्यधिक ठंड को देखते हुए कक्षा 1 से 8वीं कक्षा तक के सरकारी व गैर सरकारी सभी कोटि के शिक्षण संस्थानों में शिक्षण कार्य आगामी 13 जनवरी 2025 तक स्थगित रहेंगे ।”
जिले में लगातार जारी शीतलहर और हाड़ कंपाती ठंड को देखते हुए जिलाधिकारी रौशन कुशवाहा ने रविवार को इस आशय का आदेश जारी कर बच्चों और अभिभावकों को बड़ी राहत दी है।
बच्चों के स्वास्थ्य की चिंता :
अपने उक्त आदेश में श्री कुशवाहा ने कहा है कि, “जिले में लगातार जारी शीतलहर के कारण कम तापमान की स्थिति बनी हुई है। जिसके कारण बच्चों के स्वास्थ्य और जीवन पर प्रतिकुल प्रभाव पड़ने की संभावना हैं।”
बच्चों के लिए शिक्षण कार्य स्थगित :
उक्त आदेश में उन्होंने कहा है कि, “भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 163 के तहत समस्तीपुर जिला के सभी निजी/सरकारी विद्यालयों (प्री०-स्कूल एवं आँगनवाड़ी केन्द्रों सहित) में कक्षा 01 से 08 तक के बच्चों के लिए शैक्षणिक गतिविधियों पर प्रतिबंध लगाता हूँ।”
आदेश का अनुपालन करें सुनिश्चित :
उक्त पत्र के आलोक में विद्यालय प्रबंधन को उल्लेखित आदेश का अनुपालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है। हालांकि, प्री-बोर्ड / बोर्ड की परीक्षा हेतु संचालित किये जाने वाली विशेष कक्षाओं / परीक्षाओं का संचालन करने वाले संस्थानों को इस आदेश से अलग रखा गया है।
10 बजे पूर्वाह्न से 3 बजे अपराह्न तक शिक्षण कार्य संचालित करने का दिया था आदेश :
बताते चलें कि मौसम में आए मामूली सुधार के बाद श्री कुशवाहा ने 8 जनवरी को, 10 बजे पूर्वाह्न से 3 बजे अपराह्न तक शिक्षण कार्य संचालित करने का आदेश जारी किया था।
ताजा आदेश दिनांक 9 जनवरी से 13 जनवरी 2026 तक अनुमान्य है जिसमें शिक्षण पूरी तरह कार्य स्थगित कर दिया गया है।
