
ओईनी न्यूज नेटवर्क।
ओईनी 24 समस्तीपुर। “जन सुराज पार्टी नहीं बिहार के नवनिर्माण का सिद्धांत है। बिहार से श्रम और प्रतिभा के पलायन को रोकने की तड़प से उत्पन्न जन आंदोलन है जनसुराज संगठन और इस आंदोलन का वाहक हम और आप जैसे तमाम बिहार वासी हैं जो बिहार के मौजूदा हालात से व्यथित हैं।”
जनसुराज पार्टी के जिलाध्यक्ष संजय कुमार सिंह ने रविवार को आयोजित जिला स्तरीय बैठक को संबोधित करते हुए उक्त बातें कही।
आपका मजबूत साथ आंदोलन सफलता का आधार:
अपने अध्यक्षीय संबोधन में उन्होंने कहा कि आपका मजबूती से संगठन के साथ खड़ा होना ही आंदोलन के सफलता की आधारशिला है।
संगठन के उद्देश्य को धरातल पर उतारने का आह्वान:
उन्होंने सभी से एकजुट होकर संगठन के उद्देश्य को धरातल पर उतारने का आह्वान करते हुए कहा कि, “संगठन में प्रत्येक कार्यकर्ता की भूमिका समान रूप से अत्यंत महत्वपूर्ण होती है।”
बैठक का आयोजन :
बताते चलें कि, रविवार को जन सुराज संगठन को नए सिरे से सुदृढ़, सक्रिय एवं प्रभावी बनाने के उद्देश्य से हरपुर एलौथ स्थित जिला कार्यालय में जिलाध्यक्ष श्री सिंह की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया।
पर्यवेक्षक और कार्यकर्ताओं ने लिया भाग :
इस अवसर पर पर्यवेक्षक नरेंद्र प्रसाद मंडल एवं जितेंद्र मिश्रा ने संगठनात्मक प्रक्रिया को लेकर मार्गदर्शन किया। बैठक के दौरान जिले के विभिन्न प्रखंडों से आए कर्मठ, समर्पित एवं जमीनी स्तर पर सक्रिय कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
कार्यकर्ताओं ने दिए सुझाव :
इस दौरान निरंजन ठाकुर, डॉ. भूपेंद्र प्रसाद यादव, जय कृष्ण राय, विश्वनाथ चौधरी, राम बालक पासवान, प्रो. एबाद, राजकपूर सिंह, नूर सबा, संजू राय एवं अविता कुमारी सहित कई कार्यकर्ताओं ने संगठन की वर्तमान स्थिति, भविष्य की कार्ययोजना, जमीनी विस्तार तथा संगठन को और अधिक मजबूत करने को लेकर अपने-अपने महत्वपूर्ण सुझाव और विचार रखे।
संगठन को मजबूत और अनुशासित करने पर बल :
इस दौरान वक्ताओं ने एक स्वर में संगठनात्मक ढांचे को मजबूत करने, कार्यकर्ताओं की भूमिका स्पष्ट करने, जन संवाद को तेज करने तथा संगठन को अनुशासित और प्रभावी बनाने पर बल दिया। बैठक में इस बात पर विशेष सहमति बनी कि संगठन का पुनर्गठन सामूहिक नेतृत्व, पारदर्शिता और कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी के आधार पर किया जाएगा।
अधिक संगठित एवं प्रभावशाली रूप में खड़ी होगी पार्टी :
विधानसभा चुनावों में निराशाजनक परिणाम आने के बाद आयोजित यह बैठक जन सुराज संगठन के पुनर्गठन की दिशा में एक निर्णायक एवं सकारात्मक पहल के रूप में देखा जा रहा है। जिलाध्यक्ष ने बताया कि, “आने वाले समय में संगठन और अधिक संगठित एवं प्रभावशाली रूप में कार्य करेगा।”
3 Comments
I am really impressed with your writing skills and also with the layout
on your blog. Is this a paid theme or did you modify it yourself?
Anyway keep up the nice quality writing, it’s rare to
see a great blog like this one today.
Thank you so much
Nice write-up! I found the breakdown of market behavior.
The explanation about setups are clear. Planning to test these ideas.