Author: Dr. Sanjay Kumar

ओईनी न्यूज नेटवर्क। रत्न शंकर भारद्वाज। Oini 24 विद्यापतिनगर। जिला प्रशासन एवं कला संस्कृति विभाग द्वारा विद्यापतिधाम मंदिर पर आयोजित तीन दिवसीय ‘13वां विद्यापति राजकीय महोत्सव’ एक बार फिर महाकवि विद्यापति की कर्म स्थली ओईनी का जिक्र किए बगैर समारोह पूर्वक सम्पन्न हो गया। साथ ही छोड़ गया वही पुरानी कसक और जन मानस में कुछ खट्टी मीठी यादें और साकार होती दिखीं नाम बड़े और दर्शन छोटे, ऊंची दुकान फीके पकवान आदि लोकोक्तियां। राजकवि विद्यापति ठाकुर को ‘महाकवि’ बनाने वाली धरती, ओईनी का जिक्र नहीं :  खबर है कि पूरे समारोह में ओईनवार राजदरबार के राजकवि विद्यापति ठाकुर को…

Read More

ओईनी न्यूज नेटवर्क। Oini 24 पटना। कुछ कर गुजरने की जिद और जुनून हो,  कुछ भी मुश्किल नहीं है। औरंगाबाद जिले के प्रगतिशील किसान नरेश कुमार ने अपने अदम्य साहस और लगन से इसे साबित कर दिया है। अपने वैज्ञानिक दृष्टिकोण एवं सरकारी योजनाओं के समुचित उपयोग से बंजर भूमि को समृद्ध बागवानी क्षेत्र में परिवर्तित कर उन्होंने 1.30 करोड़ की आमदनी की और बिहार में कृषि नवाचार की अद्भुत मिसाल प्रस्तुत की है। कृषि मंत्री बिहार सरकार ने दी जानकारी :  कृषि मंत्री राम कृपाल यादव ने शुक्रवार को जानकारी देते हुए बताया कि, “नरेश कुमार ने 125 एकड़…

Read More

ओईनी न्यूज नेटवर्क। Oini 24 समस्तीपुर । समस्तीपुर हसनपुर रोड रेलखंड के अंगार घाट एवं भगवानपुर देसुआ स्टेशनों के मध्य किलोमीटर संख्या 75/3 पर ट्रेन संख्या 63348 के गार्ड ब्रेक वैन संख्या 198732 में तकनीकी खराबी उत्पन्न होने के कारण गाड़ी का परिचालन आज दोपहर से प्रभावित हुआ था। राजधानी एक्सप्रेस का मार्ग बदला :  इस दौरान उक्त खंड में अप लाइन अवरुद्ध होने के कारण परिचालन प्रबंधन के तहत यात्रियों की सुविधा एवं ट्रेनों की समयबद्धता बनाए रखने के उद्देश्य से ट्रेन संख्या 20503 (राजधानी एक्सप्रेस) को बरौनी जंक्शन होते हुए समस्तीपुर के रास्ते डाइवर्ट किया गया है। एक्सेल…

Read More

ओईनी न्यूज नेटवर्क। Oini 24 पूसा। “प्रखंड के स्थित जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) में विभाग द्वारा सेवाकालीन प्रशिक्षण के दौरान कार्यरत भोजन ठेकेदार द्वारा वर्षों से सामान ले रहे किराना स्टोर, सब्जी वाले, पानी वाले, दूध वाले व खाना बनाने वाले दर्जनों मजदूरों का 4 लाख रुपये से ऊपर रखकर काम से भी हटा दिया।” मजदूरों के ठेकेदार कमलेश पासवान ने शुक्रवार को भाकपा माले के बैनर तले पीड़ित मजदूरों के अविलंब बकाया भुगतान को लेकर भाजपा नेताओं संग आयोजित एक बैठक की अध्यक्षता करते हुए उक्त बातें कही। काम से निकालने के बाद भी संवेदक भुगतान में…

Read More

ओईनी न्यूज नेटवर्क। Oini 24 दरभंगा। “उत्तरी बिहार के सुप्रतिष्ठित व ऐतिहासिक संस्थान सीएम कॉलेज, दरभंगा में छात्रों को केवल पाठ्यपुस्तकों तक सीमित नहीं रखा जाता, बल्कि शिक्षा और प्रशिक्षण दोनों का ध्यान रखा जाता है और छात्रों की क्षमता को निखारने के लिए भी काम किया जाता है। यही कारण है कि जब भी हमारे छात्रों को कॉलेज के बाहर कोई मंच मिलता है, वे अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हैं और कॉलेज का नाम रोशन करते हैं।” अंतर-कॉलेज युवा महोत्सव में द्वितीय स्थान प्राप्त करने पर जताया हर्ष : मिथिला की सांस्कृतिक राजधानी दरभंगा स्थित सीएम कॉलेज…

Read More

ओईनी न्यूज नेटवर्क। Oini 24 विद्यापतिनगर। तीन दिवसीय 13वाँ विद्यापति राजकीय महोत्सव का आखिरी दिन स्कूली बच्चों के नाम रहा। जिसमें उन्होंने अपनी प्रतिभा से लोगों को खूब रिझाया। इस दौरान पत्रकार हिमांशु शेखर की पुत्री भवानी शेखर ने विविध मैथिली गीतों से समापन समारोह में जान डाल दिया। गदगद श्रोताओं ने कहा अंत भला तो सब भला। तीन दिवसीय 13 वाँ विद्यापति राजकीय महोत्सव संपन्न : बताते चलें कि, बुधवार को तीन दिवसीय 13 वाँ विद्यापति राजकीय महोत्सव संपन्न हो गया। समापन समारोह में विभिन्न विद्यालयों के छात्रों के बीच भाषण, क्विज, रंगोली, संगीत, नाटक, एकल नृत्य, समूह नृत्य…

Read More

ओईनी न्यूज नेटवर्क। Oini 24 समस्तीपुर। धर्म जब तक हृदय में रहता है तब तक मनुष्य का आत्मिक एवं आध्यात्मिक चेतना विकास होता है। लेकिन वही धर्म जब मस्तिष्क तक पहुँच जाय तो विनाश का आधार बन जाता है। इसलिए युवाओं के हृदय में सर्वधर्म समभाव की भावना विकसित करने की आवश्यकता है। स्वामी विवेकानंद के ये विचार आज भी प्रासंगिक हैं। राष्ट्रीय युवा दिवस’ के अवसर पर आयोजित समारोह के उद्घाटन सत्र को संबोधित करते हुए समस्तीपुर कॉलेज समस्तीपुर के प्राचार्य प्रो. (डॉ.) शशि भूषण कुमार ´शशि` ने उक्त बातें कही। उन्होंने कहा कि “स्वामी विवेकानंद का व्यक्तित्व आज…

Read More

ओईनी न्यूज नेटवर्क। Oini 24 समस्तीपुर। “जब देश गुलामी का दंश झेल रहा था और भारतीय संस्कृति को लोग भूलने लगे थे, उस समय विवेकानंद जी ने शिकागो में आयोजित सर्व धर्म सभा में पूरी दुनिया को भारतीय संस्कृति के महत्व से परिचित कराया था। उनके विचार आज भी युवाओं को प्रेरित करते हैं।” एनएसएस द्वारा आयोजित संगोष्ठी को प्राचार्य ने किया संबोधित : राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर स्थानीय संत कबीर महाविद्यालय के एनएसएस इकाई द्वारा आयोजित ‘राष्ट्रीय विकास में युवाओं की भूमिका’ विषय पर संगोष्ठी में महाविद्यालय के प्रधानाध्यापक डाॅ. शिवशंकर राय ने विवेकानंद के जीवन और विचारों…

Read More

ओईनी न्यूज नेटवर्क। Oini 24 पूसा। “स्वामी विवेकानंद जी के जीवन और उनके विचारों व आदर्शों से युवाओं को प्रेरणा लेनी चाहिए। वास्तव में वे भारतीय संस्कृति के सबसे बड़े एंबेसडर थे।” डॉ राजेन्द्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा में राष्ट्रीय ‘युवा दिवस’ कार्यक्रम का उद्घाटन करते हुए अपने संबोधन में कुलपति डॉ. पीएस पांडेय ने उक्त बातें कही । दीक्षारंभ कार्यक्रम स्वामी जी के सिद्धांतों पर आधारित : उन्होंने कहा कि, “विश्वविद्यालय का दीक्षारंभ कार्यक्रम स्वामी विवेकानंद के सिद्धांतों व मूल्यों पर आधारित है।” उन्होंने स्वामी जी के प्रेरक संबोधन के एक अंश को उद्धृत करते हुए छात्रों का…

Read More

ओईनी न्यूज नेटवर्क। Oini 24 समस्तीपुर। “युवावस्था चिंतन की एक अवस्था होती है, जिसमें देश दुनिया को नेतृत्व प्रदान करने की क्षमता होती है। अतः संसार के महान चिंतक युवाओं के प्रेरणा स्रोत, संत शिरोमणि, युग दृष्टा, रामकृष्ण मिशन और बेलूर मठ जैसे संस्थानों के संस्थापक स्वामी विवेकानंद आज भी स्मरणीय और वंदनीय हैं।” सदैव सीख लेने की जरूरत :  प्रखंड के मध्य विद्यालय बेला पंचरुखी में आयोजित राष्ट्रीय युवा दिवस समारोह की अध्यक्षता करते हुए प्रधानाध्यापक मुकेश कुमार ने अपने संबोधन में उक्त बातें कही। उन्होंने कहा कि स्वामी जी जीवन से हमें सदा सीख लेने की जरूरत है।…

Read More