
ओईनी न्यूज नेटवर्क।
Oini 24 समस्तीपुर । समस्तीपुर हसनपुर रोड रेलखंड के अंगार घाट एवं भगवानपुर देसुआ स्टेशनों के मध्य किलोमीटर संख्या 75/3 पर ट्रेन संख्या 63348 के गार्ड ब्रेक वैन संख्या 198732 में तकनीकी खराबी उत्पन्न होने के कारण गाड़ी का परिचालन आज दोपहर से प्रभावित हुआ था।
राजधानी एक्सप्रेस का मार्ग बदला :
इस दौरान उक्त खंड में अप लाइन अवरुद्ध होने के कारण परिचालन प्रबंधन के तहत यात्रियों की सुविधा एवं ट्रेनों की समयबद्धता बनाए रखने के उद्देश्य से ट्रेन संख्या 20503 (राजधानी एक्सप्रेस) को बरौनी जंक्शन होते हुए समस्तीपुर के रास्ते डाइवर्ट किया गया है।
एक्सेल लॉक :
जांच के दौरान, ट्रेन संख्या 63348 के गार्ड ब्रेक वैन संख्या 198732 में मोटर समस्या (एक्सल लॉक होने के कारण पहिया घूमने की स्थिति) पाई गई, जिसके कारण ट्रेन को तत्काल रोक दिया गया।
रेकॉर्ड समय में प्रचलन बहाल :
घटना की सूचना मिलते ही रेलवे प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक्सीडेंट रिलीफ ट्रेन (ART) को मौके पर भेज दिया। जिसने घटनास्थल पर पहुंचते ही कार्य शुरू कर दिया। कैरिज एवं वैगन (C&W) स्टाफ तथा मंडल के यांत्रिक विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी मौके पर उपस्थित होकर युद्धस्तर पर मरम्मत कार्य में जुटे हुए थे। तकनीकी समस्या के शीघ्र समाधान हेतु अंडर-बॉगी ट्रॉली एडजस्टमेंट के माध्यम से आवश्यक सुधारात्मक कार्य गया। और रिकार्ड समय मे इसे ठीक करते हुए आवागमन पुनः व्यवस्थित किया गया।
रेल प्रशासन की अपील :
मंडल रेल प्रशासन ने कहा कि, यात्रियों को हुई असुविधा के लिए रेलवे खेद व्यक्त करता है तथा सकारात्मक सहयोग की अपील करता है।