
ओईनी न्यूज नेटवर्क।
Oini 24 पूसा। “प्रखंड के स्थित जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) में विभाग द्वारा सेवाकालीन प्रशिक्षण के दौरान कार्यरत भोजन ठेकेदार द्वारा वर्षों से सामान ले रहे किराना स्टोर, सब्जी वाले, पानी वाले, दूध वाले व खाना बनाने वाले दर्जनों मजदूरों का 4 लाख रुपये से ऊपर रखकर काम से भी हटा दिया।”
मजदूरों के ठेकेदार कमलेश पासवान ने शुक्रवार को भाकपा माले के बैनर तले पीड़ित मजदूरों के अविलंब बकाया भुगतान को लेकर भाजपा नेताओं संग आयोजित एक बैठक की अध्यक्षता करते हुए उक्त बातें कही।
काम से निकालने के बाद भी संवेदक भुगतान में कर रहा आनाकानी :
बैठक के दौरान श्री पासवान ने कहा कि, “कई महीने तक संवेदक द्वारा दुकानदार, कारीगर व मजदूरों थोड़ा थोड़ा भुगतान किया जाता रहा। इस तरह लाखों रुपया बकाया हो गया। जब बकाया भुगतान करने के लिए मजदूरों ने कहा या पहले काम से हटा दिया। अब काम किया हुआ बकाया पैसा भुगतान की बात करते हैं तो तीन महीना से बार-बार समय लिया जा रहा है जिससे दर्जनों गरीब मजदूर परेशान है।
माले सचिव ने दी चेतावनी :
इस अवसर पर भाकपा-माले प्रखंड सचिव अमित कुमार ने कहा कि जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान डायट के शिक्षा विभाग के निविदा के द्वारा नियुक्त संवेदक, दुकानदार व मजदूरों का अविलंब बकाया भुगतान करें, अन्यथा भाकपा-माले संस्थान में भोजन ठेकेदार के खिलाफ चरणबद्ध आंदोलन शुरू करेगी।
मौके पर दुकानदार अनिल चौधरी सोनू कुमार, विक्की कुमार, अजय कुमार, शत्रुघ्न शाह सहित दर्जनों मजदूर मौजूद थे।