
ओईनी न्यूज नेटवर्क।
Oini 24 दरभंगा। “उत्तरी बिहार के सुप्रतिष्ठित व ऐतिहासिक संस्थान सीएम कॉलेज, दरभंगा में छात्रों को केवल पाठ्यपुस्तकों तक सीमित नहीं रखा जाता, बल्कि शिक्षा और प्रशिक्षण दोनों का ध्यान रखा जाता है और छात्रों की क्षमता को निखारने के लिए भी काम किया जाता है। यही कारण है कि जब भी हमारे छात्रों को कॉलेज के बाहर कोई मंच मिलता है, वे अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हैं और कॉलेज का नाम रोशन करते हैं।”
अंतर-कॉलेज युवा महोत्सव में द्वितीय स्थान प्राप्त करने पर जताया हर्ष :
मिथिला की सांस्कृतिक राजधानी दरभंगा स्थित सीएम कॉलेज के प्रधानाचार्य प्रोफेसर (डॉ.) मुश्ताक अहमद ने गुरुवार को उक्त बातें कही। वे हाल ही में ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय दरभंगा के अंतर-कॉलेज युवा महोत्सव में कॉलेज के द्वितीय स्थान प्राप्त करने के बाद हर्ष व्यक्त करते हुए छात्रों को संबोधित कर रहे थे।
छात्रों की प्रतिभा को सराहा :
प्रोफेसर अहमद ने छात्रों के प्रतिभा की सराहना करते हुए कहा कि, हालिया संपन्न विश्वविद्यालय स्तरीय प्रतियोगिता में हमारे दर्जनों छात्रों ने लेखन और भाषण दोनों श्रेणियों में विभिन्न प्रतिस्पर्धी कार्यक्रमों में भाग लिया और द्वितीय स्थान प्राप्त किया। इससे यह सिद्ध होता है कि यदि हमारे छात्रों को अवसर मिले, तो वे कॉलेज को राष्ट्रीय स्तर पर भी प्रसिद्धि दिला सकते हैं।
प्राचार्य ने दी बधाई :
प्रोफेसर अहमद ने कहा कि इस युवा महोत्सव में भाग लेने वाले और उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों के साथ-साथ हमारे सभी शिक्षक और कर्मचारी, विशेष रूप से खेल एवं संस्कृति प्रभारी डॉ. विभेष चतुर्वेदी और डॉ. दिव्या शर्मा बधाई के पात्र हैं, जिनके कुशल मार्गदर्शन और सतत प्रोत्साहन से हमारे छात्रों ने यह सफलता प्राप्त की है।
जताया आभार :
उन्होंने कहा कि, महाविद्यालय के प्रधानाचार्य के रूप में, शिक्षकों और कर्मचारियों के प्रति आभार व्यक्त करता हूं कि शैक्षिक वातावरण बनाने और सर्वांगीण शिक्षा की परिकल्पना को मूर्त रूप देने में अन्य पाठ्येतर कार्यक्रमों को मजबूत में जिनका महत्वपूर्ण योगदान शामिल है।