ओईनी न्यूज नेटवर्क। Oini 24 समस्तीपुर। भारतीय रेल अपने कर्मचारियों एवं उनके परिवारों के स्वास्थ्य एवं कल्याण को सर्वोच्च प्राथमिकता देती है। ऐसे में समय समय पर आयोजित स्वास्थ्य शिविर न केवल बीमारियों की समय पर पहचान में सहायक होते हैं, बल्कि महिलाओं में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता भी बढ़ाते हैं। स्वास्थ्य शिविर आयोजित : शुक्रवार को महिला कल्याण संगठन तथा चिकित्सा विभाग, समस्तीपुर के संयुक्त तत्वावधान में मंडल मुख्यालय में विशेष महिला स्वास्थ्य जांच शिविर का सफल आयोजन किया गया। जिसमें मंडल के वरिष्ठ पदाधिकारी एवं चिकित्सक उपस्थित रहे। चिकित्सकीय मार्गदर्शन : शिविर में मंडल के विशेषज्ञ चिकित्सकों की…
Author: Dr. Sanjay Kumar
ओईनी न्यूज नेटवर्क। ओईनी विद्यापतिनगर। “भोजपुरी सिनेमा को अनावश्यक रूप से बदनाम किया जाता हैं, जबकि इस भाषा में कई उत्कृष्ट व अच्छी फिल्में बनती रही हैं।” एक पारिवारिक व सामाजिक पृष्ठभूमि पर आधारित बेहतरीन भोजपुरी फिल्म “साढ़ू जी नमस्ते” के प्रमोशन के क्रम में विद्यापतिधाम पहुंची भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की लोकप्रिय अभिनेत्री सपना झा ने बुधवार को अपने संबोधन में उक्त बातें कही। गहराई और समृद्धि अद्वितीय : उन्होंने कहा कि, दुनिया में सबसे अधिक बोली जाने वाली क्षेत्रीय भाषा ‘भोजपुरी’ समृद्ध सांस्कृतिक विरासत वाली एक ऐसी मधुर भाषा है जिसकी गहराई और समृद्धि अद्वितीय है। ‘साढ़ू जी नमस्ते’…
ओईनी न्यूज नेटवर्क। Oini 24 पूसा। कृषि के विकास में पैक्स प्रबंधक की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। उन्होंने कहा कि उर्वरक अनुज्ञप्ति मात्र एक प्रक्रिया नहीं है, बल्कि यह मृदा स्वास्थ्य और संतुलित पोषण के प्रति एक जिम्मेदारी भी है। डॉ. राजेन्द्र प्रसाद केन्द्रीय कृषि विश्वविद्यालय, पूसा के अधीनस्थ कृषि विज्ञान केन्द्र, बिरौली के परिसर में पैक्स प्रबंधकों के लिए ‘समेकित पोषक तत्व प्रबंधन’ विषय पर आयोजित 15 दिवसीय प्रशिक्षण के समापन सत्र को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि विश्वविद्यालय के निदेशक अनुसंधान डॉ. ए.के. सिंह ने उक्त बातें कही। खेती की लागत कम और मिट्टी की उर्वरता बनी रहे…
ओईनी न्यूज नेटवर्क। Oini 24 समस्तीपुर। “एडी-कोवेरियंस टॉवर जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों से निपटने की दिशा में विश्वविद्यालय के प्रयासों का एक अहम पड़ाव है। इससे वायुमंडल, मिट्टी और वनस्पति के बीच जटिल अंतःक्रियाओं को समझने में मदद मिलेगी तथा इससे जलवायु प्रतिरोधी कृषि प्रणालियों के विकास को गति और जलवायु परिवर्तन अनुसंधान को नई दिशा मिलेगी।” बुधवार को डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा स्थित सेंटर फॉर एडवांस्ड स्टडीज ऑन क्लाइमेट चेंज में स्पेस एप्लिकेशन सेंटर, इसरो के सहयोग से स्थापित अत्याधुनिक एडी-कोवेरियंस टॉवर का उद्घाटन करते हुए विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. पी. एस. पांडेय ने उक्त बातें…
ओईनी न्यूज नेटवर्क। Oini 24 समस्तीपुर। “मकर संक्रांति का पर्व सकारात्मकता और नई ऊर्जा का प्रतीक है। इस उपलक्ष्य में इस तरह के आयोजन सहयोगियों व कर्मियों को ऊर्जान्वित कर उनमें आपसी समन्वय और कार्यकुशलता को बढ़ाने में सहायक सिद्ध होते हैं।” मकर संक्रांति के उपलक्ष्य में मिथिला दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ लिमिटेड ‘सुधा डेयरी’ परिसर में आयोजित मिलन समारोह का उद्घाटन करते हुए मुख्य अतिथि जिलाधिकारी रौशन कुशवाहा ने उक्त बातें कही। जिले की पहचान को कर रहा मजबूत सुधा डेयरी : उन्होंने कहा कि, “मिथिला दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ लिमिटेड न केवल क्षेत्र के किसानों को आर्थिक संबल…
ओईनी न्यूज नेटवर्क। Oini 24 समस्तीपुर। ओटीपी, या पिन सहित निजी जानकारी मांगने, या, लालच दे कर क्यू आर कोड स्कैन करने के बहाने ठगी का अंदाज पुराना हो गया। साइबर ठग इतने शातिर हैं कि रोज नए अंदाज में ठगी की घटना को अंजाम दे जाते हैं, और साइबर पुलिस के द्वारा जागरूकता और आम आदमी की सतर्कता धरी की धरी रह जाती है। ऐसा ही एक मामला मंगलवार को सामने आया जब, मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मोहनपुर नक्कू स्थान में एक ठग ने सिर्फ दो कॉल किए और सीएसपी संचालक से दो अलग अलग खातों में 2 लाख…
ओईनी न्यूज नेटवर्क। Oini 24 समस्तीपुर। नितीन नवीन को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने की खबर मिलते ही भाजपा कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई। इस उपलक्ष्य में जिला कार्यालय पर जुटे भाजपा नेता एवं कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाया, मिठाइयां बांटी और खुशी का इजहार करते हुए उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी। 4 बार बाँकीपुर विधायक रहे नितिन नबीन हैं सड़क निर्माण मंत्री : दिग्गज भाजपा नेता नवीन किशोर सिन्हा के सुपुत्र बाँकीपुर से 4 बार विधायक रहे वर्तमान बिहार सरकार में सड़क निर्माण मंत्री श्री नबीन को अभी हाल ही में जेपी नड्डा की जगह पर भाजपा का…
ओईनी न्यूज नेटवर्क। Oini 24 समस्तीपुर। सदर अस्पताल के सिविल सर्जन डॉ. एस.के. चौधरी का दिल के दौरा पड़ने से निधन हो गया। इस खबर के मिलते ही शहर के सदर अस्पताल सहित चिकित्सा जगत में शोक की लहर दौड़ गई। राजकीय समारोह की तैयारियों का जायजा लेने पहुंचे थे कर्पूरी ग्राम : भारत रत्न जननायक कर्पूरी ठाकुर की जयंती पर आयोजित राजकीय समारोह की तैयारियों के सिलसिले में वे मंगलवार को आयोजन स्थल और स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण करने कर्पूरी ग्राम पधारे थे। इसी दौरान उन्हें दिल का दौरा पड़ा फौरन गंभीर हालत में उन्हें समस्तीपुर सदर अस्पताल लाया…
ओईनी न्यूज नेटवर्क। Oini 24 समस्तीपुर। “डिजिटलाइजेशन के इस दौर में हर हाथ में मोबाइल है, ऐसे में सोशल मीडिया के रूप में ऑन लाइन प्लेटफॉर्म पर मिथिला कला सहित हैंड मेड सामग्री का विशाल एवं वैश्विक बाजार उपलब्ध है।” ऑन लाइन मार्केटिंग की दी जानकारी : उप विकास आयुक्त समस्तीपुर सुर्य प्रताप सिंह ने मंगलवार को मिथिला ग्राम नाबार्ड रुलर मार्ट का निरीक्षण करने के दौरान उक्त बातें कही। इस क्रम में उन्होंने मार्ट को डिजिटल प्लेटफार्म पर लाने के लिए एमबीए एक्सपर्ट से प्रशिक्षण लेने की सलाह देते हुए हैंड मेड उत्पादों के ऑनलाइन मार्केटिंग की जानकारी दी।…
ओईनी न्यूज नेटवर्क। Oini 24 समस्तीपुर। आगामी 24 जनवरी 2025 को आयोजित भारत रत्न जननायक कर्पूरी ठाकुर जयंती (राजकीय समारोह) एवं 26 जनवरी 2026 को आयोजित गणतंत्र दिवस समारोह की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी रोशन कुशवाहा की अध्यक्षता में सोमवार को समाहरणालय सभागार में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। निर्देश एवं चेतावनी : बैठक के प्रारंभ में जिलाधिकारी ने पिछली बैठक में दिए गए विभिन्न निर्देशों के अनुपालन की विभागवार प्रगति रिपोर्ट का अवलोकन किया। इस दौरान जिन विभागों की प्रगति धीमी पाई गई, उन्हें ससमय कार्य पूर्ण करने की चेतावनी देते हुए जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिया कि, “राजकीय…