Author: Dr. Sanjay Kumar

ओईनी न्यूज नेटवर्क। Oini 24 उजियारपुर। वर्षों पुरानी एक कहावत है, “जिसका कोई नही होता, उसका भगवान होता है”, और आज इस कहावत को चरितार्थ कर रहे हैं, जिले के चर्चित दानवीर गरीबों के मसीहा युवा समाजसेवी उजियारपुर प्रखंड के भगवानपुर कमला गांव निवासी भाई राजू सहनी। फुटपाथ पर बसर कर रहे गरीबों में कंबल वितरण : समाजसेवी राजू सहनी ने कंबल वितरण कार्यक्रम के तहत गुरुवार 23 जनवरी से लेकर शुक्रवार 24 जनवरी की देर शाम तक जिला मुख्यालय सहित उजियारपुर प्रखंड क्षेत्र के दर्जनों गाँव के हजारों लोगों के बीच कंबल का वितरण किया। डेढ़ दर्जन पंचायतों में…

Read More

ओईनी न्यूज नेटवर्क।  Oini 24 समस्तीपुर। कर्पूरी ठाकुर का जीवन सिर्फ अभावों और संघर्षों की कहानी नहीं, बल्कि यथार्थ भूमि पर दिखने वाला जीवंत दर्पण है। उन्होंने दलितों में आत्मविश्वास, आत्मसम्मान एवं अपने अधिकारों के प्रति चेतना जागृत करने का कार्य किया। भारतरत्न जननायक कर्पूरी ठाकुर की 102 वीं जयंती के अवसर पर आयोजित ‘दलित चेतना के विकास में कर्पूरी ठाकुर का योगदान‘ विषयक एक दिवसीय संगोष्ठी का उद्घाटन करते हुए अपने संबोधन में समस्तीपुर कॉलेज समस्तीपुर के हिंदी विभागाध्यक्ष डॉ. महेश कुमार चौधरी ने उक्त बातें कही। इसलिए ‘वे’ जननायक थे :  उन्होंने कहा कि, उन्होंने दबे-कुचले लोगों के…

Read More

ओईनी न्यूज नेटवर्क। Oini 24 ताजपुर। सिर्फ भारत रत्न देना जननायक के प्रति श्रद्धांजलि नहीं हो सकती, बल्कि उनके अधूरे कार्यों को पूरा कर तथा, उनके विचारों को जीवन में उतार का भारत रत्न के प्रति सम्मान और जननायक कर्पूरी ठाकुर को सच्ची श्रद्धांजलि होगी। सड़क से सदन तक होगा आंदोलन तेज : शनिवार को जननायक कर्पूरी ठाकुर की जयंती पर आयोजित मानव श्रृंखला कार्यक्रम के दौरान भाकपा माले नेता सुरेंद्र प्रसाद सिंह ने उक्त बातें कही। उन्होंने कहा कि यह मानव श्रृंखला जन समस्याओं और सरकारी महकमे में व्याप्त भ्रष्टाचार की ओर मुख्यमंत्री का ध्यान आकर्षित करने का प्रयास…

Read More

ओईनी न्यूज नेटवर्क। Oini 24 समस्तीपुर। राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर जवाहर ज्योति बाल विकास केन्द्र, समस्तीपुर, एक्सेस टू जस्टिस और क्राई-चाइल्ड राइट्स एंड यू के संयुक्त तत्वाधान में जिला बाल संरक्षण इकाई, समस्तीपुर, महिला एवं बाल विकास निगम, समस्तीपुर, चाइल्ड हेल्पलाइन एवं जिला प्रशासन के सहयोग से जारी 100 दिवसीय बाल विवाह मुक्ति अभियान के तहत, बाल विवाह के रोकथाम एवं समाज में इसके प्रति कानूनी जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से जागरूकता रथ को रवाना किया गया। एडीएम ने दिखाई हरी झंडी : इस अवसर पर समाहरणालय परिसर में कला और संस्कृति पदाधिकारी जूही कुमारी, महिला एवं बाल…

Read More

ओईनी न्यूज नेटवर्क। Oini 24 समस्तीपुर। मौसमीय अनियमितता या कहें अनिश्चित व अनियमित जलवायु परिवर्तन के मौजूदा दौर में जलवायु आधारित खेती से उपज और आमदनी में आशातीत वृद्धि हो सकती है। केवीके प्रमुख ने किया संबोधित : डॉ. राजेन्द्र प्रसाद केन्द्रीय कृषि विश्वविद्यालय, पूसा के अधीनस्थ कृषि विज्ञान केन्द्र, बिरौली के तत्वावधान में पूसा प्रखंड स्थित दीघरा में आयोजित, ‘जलवायु अनुकूल कृषि परियोजना’ के अंतर्गत ‘रबी फसलों में समसामयिक कृषि कार्य’ विषयक प्रशिक्षण को सम्बोधित करते हुए केवीके बिरौली के हेड डॉ. आर.के. तिवारी ने उक्त बातें कही। इस दौरान उन्होंने बदलते मौसम की चुनौतियों से निपटने हेतु किसानों…

Read More

 रामनाथ ठाकुर रचित पुस्तक द्वय ‘संसद और मै’ एवं ‘मेरे संसदीय स्वर’ का किया लोकार्पण ओईनी न्यूज नेटवर्क। Oini 24 समस्तीपुर । शनिवार को जिले के कर्पूरी ग्राम में गुदरी के लाल, भारत रत्न जननायक कर्पूरी ठाकुर की 102 वी जयंती राजकीय समारोह पूर्वक मनाई गई। इस अवसर पर कर्पूरी ग्राम स्थित उनके पैतृक आवास ‘कर्पूरी स्मृति भवन’ पर मुख्य कार्यक्रम आयोजित था। मुख्यमंत्री, उप मुख्यमंत्री सहित विधायकों व नेताओं ने दी जननायक को श्रद्धांजलि : जिसमें मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी व विजय कुमार सिन्हा, संसदीय कार्य मंत्री विजय कुमार चौधरी, कर्पूरी ठाकुर के पुत्र व केंद्रीय कृषि…

Read More

ओईनी न्यूज नेटवर्क। Oini 24 नरकटियागंज।  पूर्व मध्य रेल का समस्तीपुर मंडल अपने क्षेत्र में रेल अवसंरचना के सुदृढ़ीकरण, यात्रियों को बेहतर, सुरक्षित एवं आधुनिक रेल सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए निरंतर प्रतिबद्ध है। इस क्रम में वाल्मिकीनगर, नरकटियागंज सहित विभिन्न स्टेशनों पर विकास कार्य प्रगति पर हैं। समीक्षा बैठक आयोजित : शुक्रवार को वाल्मीकिनगर लोकसभा क्षेत्र के सांसद सुनील कुमार के साथ नरकटियागंज स्टेशन परिसर में एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। जिसमें निर्माणाधीन विभिन्न रेल परियोजनाओं के प्रगति की समीक्षा की गई तथा उन्हें निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण कराने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। समयबद्ध तरीके…

Read More

कॉमन फ़ेसीलेटर सेंटर भवन में प्रखंड और उत्पादन सह प्रशिक्षण भवन में चलता अंचल कार्यालय  ओईनी न्यूज नेटवर्क। Oini 24 विद्यापतिनगर। प्रशासनिक उदासीनता के कारण विद्यापतिनगर प्रखंड सह अंचल के उद्धाटन के एकतीस साल बाद भी अपने भवन केलिए तरस रहा है। जिसके कारण कॉमन फ़ेसिलेटर सेंटर भवन में प्रखंड कार्यालय और उत्पादन सह प्रशिक्षण भवन में अंचल कार्यालय संचालित हो रहा है। जिसके कारण आज भी संबंधित अधिकारी और कर्मी अनुमंडल मुख्यालय दलसिंहसराय में रहने को मजबूर हैं। शिक्षा मंत्री ने किया था उद्घाटन : जानकार बताते हैं कि, “विद्यापति नगर की ऐतिहासिकता, क्षेत्र के विकास, लोगो की मांग और…

Read More

ओईनी न्यूज नेटवर्क। Oini 24 समस्तीपुर। “देश को गुलामी की जंजीरों से आजादी दिलाने में नेता जी सुभाष चंद्र बोस और उनके द्वार गठित आजाद हिन्द फौज का महत्वपूर्ण एवं उल्लेखनीय योगदान था। देश की भावी पीढ़ियों को उनके योगदान के बारे में पढ़ाया जाना आवश्यक है। इसीलिए इन्हें पाठ्यक्रमों में शामिल किया जाना चाहिए।” देश के स्वाभिमान को विश्व पटल पर किया स्थापित : नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 130 वीं जयंती सह लोकार्पण समारोह की अध्यक्षता करते हुए शिक्षाविद डॉ. परमानंद लाभ ने अपने संबोधन में उक्त बातें कही। उन्होंने कहा कि, उन्होंने देश के स्वाभिमान और सांस्कृतिक…

Read More

ओईनी न्यूज नेटवर्क। Oini 24 समस्तीपुर। देश की बुनियाद बच्चे और प्रारंभिक शिक्षा बच्चों के भविष्य की नींव होती है। किलकारी किड्स स्कूल जैसी संस्थाएँ बच्चों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। शहर के ताजपुर रोड स्थित धर्मपुर में किलकारी किड्स स्कूल के उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि स्थानीय विधायक अश्वमेध देवी ने उक्त बातें कही। इस दौरान उन्होंने स्कूल प्रबंधन को उच्च गुणवत्तापूर्ण, एवं संस्कारयुक्त आधुनिक शिक्षा देने के लिए शुभकामनायें दी। अतिथि का स्वागत और उद्घाटन : बताते चलें कि, शहर में बचपन बचाओ अभियान और बाल शिक्षा क्षेत्र में एक नया कदम बढ़ाते…

Read More