Close Menu
  • होम |
  • देश/विदेश |
  • राज्य |
  • बिहार |
  • समस्तीपुर |
  • बिजनेस |
  • कृषि |
  • शिक्षा |
  • धर्म |
  • उपलब्धि |
  • सामाजिक |
  • विविध |
  • स्वास्थ्य
Facebook X (Twitter) Instagram
Trending
  • क्यों रहा समस्तीपुर पुलिस के लिए शुक्रवार उपलब्धियों वाला दिन
  • हंगामेदार रही 20 सूत्री समिति की बैठक
  • खरीफ फसलों की तैयारी के साथ क्या–क्या करें किसान
  • जानिए, कैसा रहेगा अगले 5 दिनों में मौसम का मिजाज
  • अप्रत्याशित जलवायु परिवर्तन एवं मजदूरों की कमी जैसी परिस्थितियों में डीएसआर तकनीक उपयोगी : डॉ. आर.के. तिवारी
  • मौसम की बदमिजाजी पर हौसला भारी
  • संकोच या झिझक से बढ़ेगी मुश्किल बिगड़ेगी सेहत – सुभीत कुमार सिंह
  • दुष्कर्म मामले में प्राथमिकी दर्ज नहीं करना पड़ा भारी, कार्य में लापरवाही के आरोप में नप गए थानाध्यक्ष
Facebook X (Twitter) Instagram
Login
OINI24
  • होम |
  • देश/विदेश |
  • राज्य |
  • बिहार |
  • समस्तीपुर |
  • बिजनेस |
  • कृषि |
  • शिक्षा |
  • धर्म |
  • उपलब्धि |
  • सामाजिक |
  • विविध |
  • स्वास्थ्य
Facebook X (Twitter) Instagram
Login
OINI24
  • होम |
  • देश/विदेश |
  • राज्य |
  • बिहार |
  • समस्तीपुर |
  • बिजनेस |
  • कृषि |
  • शिक्षा |
  • धर्म |
  • उपलब्धि |
  • सामाजिक |
  • विविध |
  • स्वास्थ्य
Home » कार्य की गुणवत्ता, सुरक्षा मानकों तथा यात्रियों की सुविधा से किसी भी प्रकार का समझौता मंजूर नहीं – सांसद

कार्य की गुणवत्ता, सुरक्षा मानकों तथा यात्रियों की सुविधा से किसी भी प्रकार का समझौता मंजूर नहीं – सांसद

Dr. Sanjay KumarBy Dr. Sanjay Kumar24/01/2026Updated:24/01/2026No Comments2 Mins Read
Facebook WhatsApp Twitter Email
नरकटियागंज रेलवे स्टेशन।

ओईनी न्यूज नेटवर्क।

Oini 24 नरकटियागंज।  पूर्व मध्य रेल का समस्तीपुर मंडल अपने क्षेत्र में रेल अवसंरचना के सुदृढ़ीकरण, यात्रियों को बेहतर, सुरक्षित एवं आधुनिक रेल सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए निरंतर प्रतिबद्ध है। इस क्रम में वाल्मिकीनगर, नरकटियागंज सहित विभिन्न स्टेशनों पर विकास कार्य प्रगति पर हैं।

समीक्षा बैठक आयोजित :

शुक्रवार को वाल्मीकिनगर लोकसभा क्षेत्र के सांसद सुनील कुमार के साथ नरकटियागंज स्टेशन परिसर में एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। जिसमें निर्माणाधीन विभिन्न रेल परियोजनाओं के प्रगति की समीक्षा की गई तथा उन्हें निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण कराने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

समयबद्ध तरीके से पूरे किए जाएं सभी कार्य :

इस समीक्षा बैठक में सांसद ने अपने संसदीय क्षेत्र में चल रही रेलवे अवसंरचना परियोजनाओं की प्रगति रिपोर्ट पर विस्तार से चर्चा की तथा इस बात पर बल दिया कि, “सभी कार्य समयबद्ध ढंग से पूरे किए जाएं, ताकि इस क्षेत्र की जनता को रेलवे सुविधाओं का पूरा लाभ मिल सके।”

समझौता नहीं : 

उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि, “कार्य की गुणवत्ता, सुरक्षा मानकों तथा यात्रियों की सुविधा से जुड़े किसी विंदु पर किसी प्रकार का समझौता नहीं किया जाए।

निरीक्षण को जाते सांसद व अन्य।

मंडल के कई पदाधिकारी थे मौजूद : 

इस बैठक में समस्तीपुर मंडल की ओर से अपर मंडल रेल प्रबंधक (ADRM) सन्नी सिन्हा, वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक (Sr. DCM) अनन्या स्मृति, के अलावा वरिष्ठ मंडल अभियंता–II (Sr. DEN-II), वरिष्ठ मंडल विद्युत अभियंता (सामान्य)-(Sr. DEE/G) तथा उप मुख्य अभियंता (निर्माण) – Dy. CE/Construction सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

अधिकारियों ने दी विस्तृत जानकारी : 

बैठक के दौरान सभी अधिकारियों द्वारा अपने-अपने विभागों से संबंधित परियोजनाओं की वर्तमान प्रगति, आगामी कार्ययोजना तथा निर्धारित समय-सीमा के संबंध में सांसद को विस्तृत जानकारी दी गई।

निर्माणाधीन परियोजनाओं की होगी निगरानी :

बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि सभी निर्माणाधीन परियोजनाओं की नियमित निगरानी की जाएगी, ताकि किसी भी प्रकार की बाधा या विलंब के कारणों को समय रहते दूर किया जा सके और परियोजनाओं को निर्धारित समय पर पूरा किया जा सके।

निरीक्षण करते सांसद व अन्य।

विभिन्न स्टेशनों का निरीक्षण :

इस दौरान उन्होंने नरकटियागंज के अलावा बगहा तथा हरिनगर स्टेशनों का भी निरीक्षण किया तथा जनहित में कई महत्वपूर्ण निर्देश भी दिए, जिसे पदाधिकारियों द्वारा गंभीरता से लेते हुए तत्काल पूरा करने का भरोसा दिलाया गया।

How useful was this post?

Click on a star to rate it!

Average rating 0 / 5. Vote count: 0

No votes so far! Be the first to rate this post.

Ananya Smriti ECR Samastipur Division Sunil Kumar MP
Share. Facebook WhatsApp Twitter Email
Dr. Sanjay Kumar
  • Website

Related Posts

तो क्या फर्जी था एनकाउंटर? कठघरे में पुलिस और ऑपरेशन लंगड़ा

21/05/2026

30 वर्ष की आयु के बाद क्यों बढ़ जाती है मुंह की समस्याएं

11/05/2026

राष्ट्रीय लोक अदालत सफलतापूर्वक संपन्न, डीएम एसपी भी रहे मौजूद

10/05/2026
Leave A Reply Cancel Reply

Donate Now

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • World
  • US Politics
  • EU Politics
  • Business
  • Opinions
  • Connections
  • Science

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy
  • Media Kits

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 oini24. Designed by CS.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility
  • Contact

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Sign In or Register

Welcome Back!

Login to your account below.

Lost password?