ओईनी न्यूज नेटवर्क। Oini 24 मुंगेर। नशा समाज की एक ज्वलंत समकालीन समस्या है। इससे मुक्ति के लिए विभिन्न उपायों में पारिवारिक जागरूकता बेहद महत्वपूर्ण है। मुंगेर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो (डॉ.) संजय कुमार ने विश्वविद्यालय में आयोजित निबंध प्रतियोगिता के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए उक्त बातें कही। कुलपति ने दिए सुझाव : इस दौरान उन्होंने नशा मुक्ति के लिए सरकार के द्वारा किए गए प्रयासों के अलावा अनेक सुझाव दिये जिनमें- स्वजागरूकता, माता-पिता का बच्चों के प्रति लगाव एवं मार्गदर्शन, भारतीय ज्ञान परंपरा, मोबाइल की लत से छुटकारा, युवाओं द्वारा कम्युनिटी मोबिलाइजेशन इत्यादि शामिल हैं।…
Author: Dr. Sanjay Kumar
ओईनी न्यूज नेटवर्क। Oini 24 समस्तीपुर। “महज 7 वर्ष की अवधि में स्कूल के निदेशक श्री सिंह ने अपने अनुभवी, विशेषज्ञ व कुशल शिक्षकों के दम पर जिले में उच्च गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के क्षेत्र में अपनी विशिष्ट पहचान बना ली है। बच्चों की नैसर्गिक प्रतिभा को तराशना और निखारना किसी स्कूल का प्रथम दायित्व होता है।” मुख्य अतिथि का उद्बोधन : मुख्य अतिथि विधान पार्षद डॉ तरुण कुमार ने रविवार को न्यू टेक्नोमिशन स्कूल के 7वें वार्षिकोत्सव का उद्घाटन करते हुए उक्त बातें कही। अभिभावकों की भीड़, बच्चों के खिले चेहरों को स्कूल की सफलता का आईना करार देते हुए…
ओईनी न्यूज नेटवर्क। Oini 24 दरभंगा। “लाइब्रेरी हमेशा से ज्ञान का भंडार रहे हैं। आज के दौर में सीमित संसाधनों वाले लाइब्रेरी की अपेक्षा ई लाइब्रेरी ज्ञान का महासागर है। जहां विभिन्न विषयों पर पूरी दुनिया के विभिन्न विशेषज्ञों के शोध पत्र, व उनके द्वारा सृजित पुस्तकें सिर्फ एक क्लिक पर उपलब्ध हैं।” एमयू के कुलसचिव ने कहा : मुंगेर विश्वविद्यालय के कुलसचिव प्रो. (डॉ.) घनश्याम राय ने रविवार को दरभंगा के अललपट्टी में एक ‘मिथिला लाइब्रेरी’ का उद्घाटन करते हुए उक्त बातें कही। उन्होंने कहा कि, “यह मेरे लिए गर्व की बात है कि, मेरे मार्गदर्शन में काम करने…
ओईनी न्यूज नेटवर्क। Oini 24 समस्तीपुर। “जाने कहां से कहां आ गए हम। कहां जा रहा है हमारा समाज। जिसमें सामाजिक रिश्ते छोड़िए परिवार में कोई रिश्ता ऐसा नहीं बचा जिसके साये में बेटियां खुद को सुरक्षित महसूस करें।” युवा नेत्री व समाजसेवी चेतना झांब ने बुधवार को रिश्तों को तार तार करने वाले एक दुष्कर्म की शिकार पीड़िता से मुलाकात की दौरान संवाददाता उक्त बातें कही । सामाजिक व्यवस्था के लिए गंभीर चेतावनी : उन्होंने कहा कि, “हमारे देश में बेटियों को पूजने की परंपरा है, हमारी मान्यता रही है कि, बेटियां पूरे समाज की जिम्मेदारी होती है। मगर…
ओईनी न्यूज नेटवर्क। Oini 24 मोहिउद्दीन नगर। “अज्ञानता की अंधियारी रात में परमात्मा का दिव्य अवतरण होता है, इसलिए इस पर्व को शिवरात्रि के रूप में मनाया जाता है। आज जो मनुष्य के जीवन में दुःख, अशांति, चिंता, भय, निराशा आदि का अंधकार व्याप्त है, उससे केवल परमात्मा के द्वारा बताए गए मार्ग पर चलकर ही चिर काल के लिए मुक्ति पाई जा सकती है।” बुधवार को स्थानीय सेवा केंद्र द्वारा आयोजित 90वां शिव जयन्ती महोत्सव समारोह को संबोधित करते हुए बीके सविता बहन ने उक्त बातें कही। ज्ञान, शान्ति, प्रेम, पवित्रता, सुख, आनंद आदि परमात्मा का वरदान : अपने…
ओईनी न्यूज नेटवर्क। Oini 24 जाले। कृषि विज्ञान केन्द्र, जाले, दरभंगा परिसर पर पांच दिवसीय ‘सब्जी पौध नर्सरी उत्पादन एवं प्रबंधन’ विषयक प्रशिक्षण सोमवार को प्रारंभ हुआ। जिसमें दरभंगा जिला के विभिन्न प्रखंडों जैसे सिंहवाड़ा, तारडीह, जाले, दरभंगा सदर, हायाघाट एवं अलीनगर से दर्जनाधिक युवक एवं युवतियां ने भाग लिया। सब्जी की खेती में बढ़ी युवाओं की अभिरुचि : केवीके जाले के वरीय वैज्ञानिक सह अध्यक्ष डॉ. दिव्यांशु शेखर की अध्यक्षता में आयोजित इस प्रशिक्षण के प्रथम दिन डॉ. प्रदीप कुमार विश्वकर्मा ने बताया कि सब्जी उत्पादन के क्षेत्र में युवाओं की रुचि बढ़ती दिख रही है जो उत्साहवर्धक है।…
ओईनी न्यूज नेटवर्क। Oini 24 जाले। कृषि विज्ञान केंद्र जाले दरभंगा में वरीय वैज्ञानिक सह अध्यक्ष डॉ दिव्यांशु शेखर की अध्यक्षता में ग्रामीण युवक एवं युवतियां हेतु सूक्ष्म सिंचाई प्रणाली की स्थापना एवं रखरखाव विषय पर पांच दिवसीय प्रशिक्षण की शुरुआत हुई। सिंचाई प्रणाली की स्थापना एक उपयोगी कदम : इस अवसर पर डॉ. शेखर ने विषय प्रवेश कराते हुए कहा कि, “भूमिगत जल के स्तर में लगातार गिरावट के दौर में भू जल संरक्षण के लिए सिंचाई प्रबंधन बेहद आवश्यक है। इस क्रम में सूक्ष्म सिंचाई प्रणाली की स्थापना एक कारगर एवं बेहद उपयोगी कदम है।“ प्रशिक्षण को लेकर…
ओईनी न्यूज नेटवर्क। Oini 24 समस्तीपुर। हम पार्टी के समस्तीपुर जिला कार्यालय में बिहार के प्रथम मुख्यमंत्री, बिहार केसरी डॉ श्रीकृष्ण सिंह की पुण्य तिथी पर श्रद्धांजलि समारोह का आयोजन किया गया। व्यक्तित्व और कृतित्व को किया याद : समारोह की अध्यक्षता हिन्दुस्तानी अवाम मोर्चा (से0) के जिलाध्यक्ष धीरज ठाकुर ने की। इस अवसर पर सर्वप्रथम उपस्थित कार्यकर्ताओं ने श्री बाबु के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजली अर्पित किया और उनके व्यक्तित्व कृतित्व को याद किया। जिलाध्यक्ष ने कहा : इस अवसर पर जिलाध्यक्ष श्री ठाकुर ने कहा कि, “महान स्वतंत्रता सेनानी बिहार के प्रथम मुख्यमंत्री बिहार केसरी डॉ0 श्रीकृष्ण…
ओईनी न्यूज नेटवर्क। Oini 24 पूसा। डॉ. राजेन्द्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा के ग्रामीण कृषि मौसम सेवा परियोजना के अंतर्गत कृषि विज्ञान केंद्र, बिरौली में किसान जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। किसानों को मौसम आधारित कृषि परामर्श प्रदान कर खेती को अधिक लाभकारी, सुरक्षित एवं टिकाऊ बनाने के उद्देश्य से आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिला पुरुष किसानों ने भाग लिया। मुख्य अतिथि का संबोधन : इस अवसर पर मुख्य अतिथि डॉ. सिंह ने अपने संबोधन में मौसम परिवर्तन के परिप्रेक्ष्य में कृषि अनुसंधान, फसल उत्पादन तथा किसानों के लिए आवश्यक नवीन तकनीकों पर विस्तार…
ओईनी न्यूज नेटवर्क। Oini 24 समस्तीपुर। बालिका शिक्षा को सशक्त बनाने एवं शिक्षा से वंचित बच्चों की पहचान सुनिश्चित करने के उद्देश्य से एडेंट सोशल वेलफेयर ऑर्गेनाइजेशन द्वारा 3 दिवसीय डोर-टू-डोर सर्वे प्रशिक्षण सफलतापूर्वक आयोजित किया गया। बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ : एक भी बच्चा छूटा, संकल्प हमारा टूटा ‘एक भी बच्चा छूटा, संकल्प हमारा टूटा’ अभियान को धरातल पर प्रभावी रूप से लागू के उद्देश्य से आयोजित यह कार्यक्रम, बालिका शिक्षा को समर्पित सरकार की “बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ” मुहिम से प्रेरित है। प्रक्रिया, गुणवत्ता और रणनीति : इस अवसर पर मास्टर ट्रेनर मॉनिटरिंग एंड इवैल्यूएशन ऑफिसर निखिल कुमार…