
ओईनी न्यूज नेटवर्क।
Oini 24 समस्तीपुर। बालिका शिक्षा को सशक्त बनाने एवं शिक्षा से वंचित बच्चों की पहचान सुनिश्चित करने के उद्देश्य से एडेंट सोशल वेलफेयर ऑर्गेनाइजेशन द्वारा 3 दिवसीय डोर-टू-डोर सर्वे प्रशिक्षण सफलतापूर्वक आयोजित किया गया।
बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ : एक भी बच्चा छूटा, संकल्प हमारा टूटा
‘एक भी बच्चा छूटा, संकल्प हमारा टूटा’ अभियान को धरातल पर प्रभावी रूप से लागू के उद्देश्य से आयोजित यह कार्यक्रम, बालिका शिक्षा को समर्पित सरकार की “बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ” मुहिम से प्रेरित है।
प्रक्रिया, गुणवत्ता और रणनीति :
इस अवसर पर मास्टर ट्रेनर मॉनिटरिंग एंड इवैल्यूएशन ऑफिसर निखिल कुमार एवं जिला समन्वयक अनमोल मिश्रा ने प्रतिभागियों को सर्वे की प्रक्रिया, गुणवत्ता मानक एवं फील्ड कार्य की रणनीतियों पर विस्तार से प्रशिक्षण दिया।
50 से अधिक प्रशिक्षु शामिल :
पूरे प्रशिक्षण के दौरान गुणवत्ता एवं सटीकता पर विशेष बल दिया गया। प्रशिक्षण को सफल बनाने में एमआईएस रॉबिन कुमार एवं डाटा ऑपरेटर आद्या वर्मा ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इस प्रशिक्षण में 50 से अधिक प्रतिभागियों ने भाग लिया।
बालिका शिक्षा को मिलेगी मजबूती :
संस्था का लक्ष्य डोर-टू-डोर सर्वे के माध्यम से प्रत्येक शिक्षा से वंचित बच्ची की पहचान कर उन्हें उनके पोषक क्षेत्र में विद्यालय नामांकन हेतु सहयोग प्रदान करना है। यह पहल बालिका शिक्षा को मजबूती देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।