ओईनी न्यूज नेटवर्क। Oini 24 समस्तीपुर। शहर के मालगोदाम चौक स्थित लेनिन आश्रम परिसर में सोमवार को खेग्रामस जिला प्रभारी सह राज्य उपाध्यक्ष जीवछ पासवान एवं मनरेगा संघ के जिला प्रभारी उपेन्द्र राय की उपस्थिति में शहरी मजदूर महेन्द्र साह की अध्यक्षता में एवं मनोज पोद्दार के संचालन में अखिल भारतीय खेत एवं ग्रामीण मजदूर सभा (खेग्रामस) की एक बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें जीवछ पासवान, उपेन्द्र राय, ज्ञांति देवी, चिंता देवी, पवन देवी, विरेन्द्र शर्मा, राहुल कुमार, विजेन्द्र नट, संगीता देवी, सोमनी देवी आदि ने संबोधित किया। पुनर्वास या बासगीत पर्चा देने की गारंटी करे प्रशासन : इस…
Author: Dr. Sanjay Kumar
ओईनी न्यूज नेटवर्क। Oini 24 समस्तीपुर। आज महिलाएं हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा और क्षमता का उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रही हैं। भारतीय रेल जैसे विशाल संगठन में भी महिलाएं महत्वपूर्ण जिम्मेदारियों का सफलतापूर्वक निर्वहन कर रही हैं। विश्व महिला दिवस के अवसर पर यह कथन साकार होता दिखा जब विश्व महिला दिवस पर महिलाओं ने रेलवे की कमान संभाली। रेलवे की प्रबंधन से परिचालन तक में दिखा महिलाओं का जलवा : पूर्व मध्य रेल के समस्तीपुर मंडल में महिला सशक्तिकरण को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से एक विशेष पहल की, जिसमें समस्तीपुर स्टेशन पर टिकट बुकिंग, परिचालन नियंत्रण कक्ष, स्टेशन…
ओईनी न्यूज नेटवर्क। Oini 24 समस्तीपुर। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर समाहरणालय सभागार रविवार को में एक भव्य जिला स्तरीय सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें जिले की उन महिलाओं और छात्राओं को सम्मानित किया गया जिन्होंने हालिया दिनों में शिक्षा, समाज सेवा, कला और प्रशासन जैसे विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर एक मुकाम हासिल किया और जिले का मान बढ़ाया है। इस अवसर पर सर्वप्रथम जिलाधिकारी रौशन कुशवाहा एवं उपस्थित पदाधिकारियों ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन किया। प्रतिभा सम्मान : जिलाधिकारी ने अपने हाथों से जिले की मेधावी छात्राओं और…
ओईनी न्यूज नेटवर्क। Oini 24 समस्तीपुर। शहर के जितवारपुर स्थित समस्तीपुर कॉलेज समस्तीपुर के राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई 2 के तत्वधान में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की पूर्व संध्या पर महिला सम्मान समारोह का आयोजन किया गया ।कार्यक्रम की अध्यक्षता मनोविज्ञान विभाग की सहायक प्राध्यापक डॉ. प्रतिभा कुमारी एवं नेतृत्व कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ शालिनी कुमार भावसिंका ने किया। समाज की आधारशिला हैं महिलाएं : महिला प्राध्यापकों द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलन एवं छात्राओं द्वारा स्वागत गान के साथ आरम्भ इस समारोह को संबोधित करते हुए प्रधानाचार्य डॉ. शशि भूषण कुमार ‘शशि’ ने कहा कि, “महिलाएं हमारे समाज की आधारशिला है।…
ओईनी न्यूज नेटवर्क। Oini 24 मोरवा। राजकीय रामनवमी मेला इंद्रवाड़ा इस वर्ष ऐतिहासिक होगा। एसडीओ दिलीप कुमार ने राजकीय रामनवमी मेले की सफलता को लेकर पर्यटक भवन में आयोजित बैठक को संबोधित करते हुए उक्त बातें कही। इस दौरान एसडीओ ने मेला अध्यक्ष रामाश्रय साहनी, मेला सचिव उमेश साहनी, कोषाध्यक्ष लक्ष्मेश्वर सहनी सहित सभी सदस्यों से मेले के आयोजन की व्यवस्था के लिए आवश्यक बातचीत की और उपस्थित अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए। पर्याप्त पेयजल व अबाध बिजली केलिए दिए सख्त निर्देश : इस क्रम में एसडीओ ने राजकीय मेला क्षेत्र के चारों ओर पार्किंग, डायवर्सन, ड्रॉप गेट, एवं 6…
ओईनी न्यूज नेटवर्क। Oini 24 समस्तीपुर। इस वर्ष की गर्मी में कम से कम पेयजल संकट से लोगों को जूझना नहीं पड़े इसको लेकर जिला प्रशासन संवेदनशील नजर आ रहा है। क्योंकि, गर्मी की आहट पाते ही प्रशासन पेयजल संकट के निवारण की दिशा में एक्शन मोड में आ गया है। 20 चापकल मरम्मति दल को किया रवाना : शनिवार को जिला पदाधिकारी रौशन कुशवाहा ने समाहरणालय परिसर से जिले के 20 प्रखंडों केलिए (प्रति प्रखंड 01) चापाकल मरम्मती दल वाहन को हरी झंडी दिखा कर रवाना किया। इस वाहन के साथ चल रहे कारीगर व मजदूर क्षेत्र में किसी…
ओईनी न्यूज नेटवर्क। Oini 24 मुंगेर। राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के लिए उन्नत कंप्यूटिंग विकास केंद्र (सीडीएसी) द्वारा व्यापक पोर्टल प्रबंधन और सूचना प्रणाली (एमआईएस) के विकास को लेकर युवा कार्यक्रम खेल मंत्रालय, भारत सरकार ने उक्त पोर्टल के डिजाइन, विकास, कार्यान्वयन, रखरखाव और होस्टिंग की देखरेख और मार्गदर्शन के लिए राष्ट्रीय स्तर पर एक 25 सदस्यीय निगरानी दल का गठन किया गया है। डॉ. मुनींद्र प्रसाद सिंह का चयन : भारत सरकार द्वारा जारी इस आशय के आदेश संख्या एफ.सं.एडमिन-1/एनएसएस/डीटीई/2025/3247/ 26.12.2025 के अनुसार इस संदर्भ में गठित 25 सदस्यीय निगरानी दल में बिहार से मुंगेर विश्वविद्यालय के कार्यक्रम समन्वयक…
निरीक्षण करते अपर महा प्रबंधक व अन्य। ओईनी न्यूज नेटवर्क। Oini 24 समस्तीपुर। अपर महाप्रबंधक, पूर्व मध्य रेल, हाजीपुर अमरेंद्र कुमार ने आज गुरुवार को समस्तीपुर मंडल के अंतर्गत दरभंगा स्टेशन का दौरा कर अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत चल रहे विभिन्न विकास कार्यों का विस्तृत निरीक्षण किया। गुणवत्ता एवं समयबद्धता के साथ कार्य पूर्ण करने के दिए निर्देश : निरीक्षण के दौरान उन्होंने यात्री सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण, प्लेटफॉर्म उन्नयन, परिसंचरण क्षेत्र के विकास, स्वच्छता व्यवस्था तथा सुरक्षा से संबंधित कार्यों की प्रगति का अवलोकन किया और कार्यों को गुणवत्ता एवं समयबद्धता के साथ पूर्ण करने के निर्देश दिए।…
ओईनी न्यूज नेटवर्क। Oini 24 समस्तीपुर। राष्ट्रीय महिला दिवस 2026 के अवसर पर “बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ” योजना के अंतर्गत महिला एवं बाल विकास निगम, के तत्वावधान में जवाहर ज्योति बाल विकास केंद्र के सहयोग से वारिसनगर के हांसा स्थित उच्च माध्यमिक विद्यालय एवं राजकीय बुनियादी विद्यालय, परिसर में स्वास्थ्य जांच शिविर एवं जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। बाल विवाह मुक्त भारत अभियान की दी जानकारी : इस कार्यक्रम में जवाहर ज्योति बाल विकास केंद्र की ओर से कार्यक्रम समन्वयक दीप्ति कुमारी एवं लेखापाल पप्पू यादव ने सक्रिय सहभागिता निभाई। इस दौरान अपने संबोधन में कार्यक्रम समन्वयक दीप्ति कुमारी…
ओईनी न्यूज नेटवर्क। Oini 24 समस्तीपुर। जिलाधिकारी रोशन कुशवाहा ने बुधवार को कल्याणपुर प्रखंड के मुक्तापुर स्थित मुक्तापुर मोइन का सघन निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने उक्त जलाशय को, अंतरराष्ट्रीय स्तर के पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित करने हेतु चल रहे कार्य का जायजा लिया और कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए। किसी भी प्रकार की देरी बर्दाश्त नहीं : जिलाधिकारी ने मौके पर उपस्थित पदाधिकारियों को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि मुक्तापुर मोइन के सीमांकन और प्रारंभिक निर्माण कार्यों में किसी भी प्रकार की देरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस दौरान उन्होंने संबंधित विभागों को साप्ताहिक…