Close Menu
  • होम |
  • देश/विदेश |
  • राज्य |
  • बिहार |
  • समस्तीपुर |
  • बिजनेस |
  • कृषि |
  • शिक्षा |
  • धर्म |
  • उपलब्धि |
  • सामाजिक |
  • विविध |
  • स्वास्थ्य
Facebook X (Twitter) Instagram
Trending
  • छात्र-छात्राओं ने लिया बाल विवाह मुक्त समाज बनाने का संकल्प
  • हम सिर्फ दिखाने के लिए डॉ. अम्बेडकर की तस्वीर नहीं लगाते  – संजय सिंह
  • विषुव संक्रांति के अवसर पर संथालपरगाना मित्र मंडल ने मनाया 16वाँ स्थापना दिवस
  • प्रसव के दौरान मातृ मृत्यु दर शून्य करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम – डॉ. राणा नितेश
  • भाजपा नीत एनडीए का दोहरा चरित्र उजागर : शाहीन
  • उपभोक्ताओं की आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए गैस सिलेंडर की उपलब्धता करें सुनिश्चित : एसडीओ
  • जनगणना एक अत्यंत महत्वपूर्ण एवं जिम्मेदारी पूर्ण राष्ट्रीय कार्य : डीएम
  • डॉ. अम्बेडकर की विचारधारा से मिली मानवता को मजबूती : डॉ. शशि
Facebook X (Twitter) Instagram
Login
OINI24
  • होम |
  • देश/विदेश |
  • राज्य |
  • बिहार |
  • समस्तीपुर |
  • बिजनेस |
  • कृषि |
  • शिक्षा |
  • धर्म |
  • उपलब्धि |
  • सामाजिक |
  • विविध |
  • स्वास्थ्य
Facebook X (Twitter) Instagram
Login
OINI24
  • होम |
  • देश/विदेश |
  • राज्य |
  • बिहार |
  • समस्तीपुर |
  • बिजनेस |
  • कृषि |
  • शिक्षा |
  • धर्म |
  • उपलब्धि |
  • सामाजिक |
  • विविध |
  • स्वास्थ्य
Home » अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस : समाहरणालय सभागार में नारी शक्ति समारोहपूर्वक हुई सम्मानित

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस : समाहरणालय सभागार में नारी शक्ति समारोहपूर्वक हुई सम्मानित

विभिन्न क्षेत्रों में अपना मुकाम हासिल करने वाली महिलाएं हुई सम्मानित
Dr. Sanjay KumarBy Dr. Sanjay Kumar08/03/2026No Comments3 Mins Read
Facebook WhatsApp Twitter Email
सम्मानित महिलाओं संग जिला पदाधिकारी व अन्य।

ओईनी न्यूज नेटवर्क।

Oini 24 समस्तीपुर। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर समाहरणालय सभागार रविवार को में एक भव्य जिला स्तरीय सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें जिले की उन महिलाओं और छात्राओं को सम्मानित किया गया जिन्होंने हालिया दिनों में शिक्षा, समाज सेवा, कला और प्रशासन जैसे विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर एक मुकाम हासिल किया और जिले का मान बढ़ाया है।

इस अवसर पर सर्वप्रथम जिलाधिकारी रौशन कुशवाहा एवं उपस्थित पदाधिकारियों ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन किया।

प्रतिभा सम्मान :

जिलाधिकारी ने अपने हाथों से जिले की मेधावी छात्राओं और विभिन्न क्षेत्रों में सक्रिय भूमिका निभाने वाली महिलाओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि “महिलाएं समाज एवं राष्ट्र की नींव हैं, अतः उनकी मजबूती प्रगति ही समाज या जिले की वास्तविक प्रगति है।”

जिलाधिकारी ने संदेश परक रंगोली को सराहा :

इस दौरान समाहारलालय परिसर में आईसीडीएस, कला संस्कृति विभाग एवं शिक्षा विभाग के तत्वावधान में बेहद आकर्षक और संदेशपरक रंगोलियां सजाई गई थी। जिलाधिकारी ने इन रंगोलियों का बारीकी से अवलोकन किया और महिला सशक्तिकरण के संदेश को कला के माध्यम से उकेरने के लिए संबंधित विभागों की सराहना की।

हस्ताक्षर अभियान का डीएम ने किया शुभारंभ :

इसी क्रम में महिला सशक्तिकरण की दिशा में जन-जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से एक विशेष हस्ताक्षर अभियान चलाया गया। जिसमें जिलाधिकारी ने स्वयं हस्ताक्षर कर इस मुहिम की शुरुआत की और उपस्थित जनसमूह से अपील की कि वे महिलाओं को सुरक्षित और स्वावलंबी बनाने के लिए अपना पूर्ण सहयोग दें।

नारी और प्रकृति दोनों एक समान :

पर्यावरण संरक्षण हेतु पौधारोपण: कार्यक्रम की कड़ी में जिलाधिकारी द्वारा समाहरणालय परिसर में पौधारोपण भी किया गया। उन्होंने संदेश दिया कि जिस प्रकार नारी जीवन का सृजन करती है, उसी प्रकार प्रकृति हमारे अस्तित्व का आधार है; दोनों का सम्मान और संरक्षण अनिवार्य है।

विशिष्ट अतिथियों की उपस्थिति :

इस अवसर पर उप विकास आयुक्त सूर्य प्रताप सिंह, जिला शिक्षा पदाधिकारी कामेश्वर प्रसाद गुप्ता, जिला कार्यक्रम पदाधिकारी सुनीता कुमारी, और कला एवं संस्कृति पदाधिकारी जूही कुमारी प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। इनके अतिरिक्त विभिन्न विभागों के पदाधिकारी, सम्मानित होने वाली महिलाएं, छात्राएं, भारी संख्या में मीडियाकर्मी और स्थानीय नागरिक मौजूद थे।

संकल्प के साथ समापन :

समारोह का समापन महिला सशक्तिकरण के संकल्प के साथ हुआ, जहाँ प्रशासन ने भविष्य में भी महिलाओं के उत्थान के लिए निरंतर कार्य करने की प्रतिबद्धता दोहराई।

How useful was this post?

Click on a star to rate it!

Average rating 0 / 5. Vote count: 0

No votes so far! Be the first to rate this post.

DM Samastipur IPRD BIHAR IPRD Samastipur Juhi Kumari Rajnish Kumar Roy Raushan Kushwaha
Share. Facebook WhatsApp Twitter Email
Dr. Sanjay Kumar
  • Website

Related Posts

हम सिर्फ दिखाने के लिए डॉ. अम्बेडकर की तस्वीर नहीं लगाते  – संजय सिंह

15/04/2026

विषुव संक्रांति के अवसर पर संथालपरगाना मित्र मंडल ने मनाया 16वाँ स्थापना दिवस

15/04/2026

भाजपा नीत एनडीए का दोहरा चरित्र उजागर : शाहीन

14/04/2026
Leave A Reply Cancel Reply

Donate Now

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • World
  • US Politics
  • EU Politics
  • Business
  • Opinions
  • Connections
  • Science

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy
  • Media Kits

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 oini24. Designed by CS.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility
  • Contact

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Sign In or Register

Welcome Back!

Login to your account below.

Lost password?