ओईनी न्यूज नेटवर्क। Oini 24 समस्तीपुर। डॉ राजेन्द्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय, पूसा में डिजिटल एग्रीकल्चर के माध्यम से कृषि को अधिक नवाचार आधारित बनाने और किसानों की आय बढ़ाने केलिए विभिन्न आधुनिक मॉडलों का प्रदर्शन किया जा रहा है। इन मॉडलों के जरिए किसानों को नई तकनीकों की जानकारी दी जा रही है, ताकि वे आधुनिक तरीकों को अपनाकर खेती को अधिक लाभकारी बना सकें। किसान मेला 2026 के दूसरे दिन मेला में लगे कृषि अभियंत्रण एवं प्रौद्योगिकी महाविद्यालय के स्टॉल का निरीक्षण करते हुए विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ पीएस पाण्डेय ने उक्त बातें कही। सैटेलाइट मौसम पूर्वानुमान व…
Author: Dr. Sanjay Kumar
ओईनी न्यूज नेटवर्क। Oini 24 समस्तीपुर। डॉ. राजेन्द्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय में किसान मेला के दूसरे दिन कुलपति डॉ पीएस पांडेय ने सभी स्टालों का भ्रमण किया और मशरूम, श्री अन्न एवं बीज निदेशालय के कार्यों की सराहना की। घर के आसपास सालों भर खिलेंगे फूल : इस दौरान उन्होंने कहा कि छोटे किसानों और सरकारी क्वार्टर में रहने वाले लोगों के लिए विश्वविद्यालय फूल, मसाला और विभिन्न सब्जी के बीज पैकेट उपलब्ध करवा रहा है। इस से उन्हें सालो् भर किचेन गार्डन से हरी सब्जियां और मसाले प्राप्त होंगे। इसके अतिरिक्त सालों भर घर के आसपास फूल भी…
ओईनी न्यूज नेटवर्क। Oini 24 समस्तीपुर। डॉ राजेन्द्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा के मेला प्ररिक्षेत्र में उन्नत कृषि– विकसित भारत थीम पर आयोजित तीन दिवसीय क्षेत्रीय किसान मेला का भव्य समारोह पूर्वक शुभारंभ हुआ। विश्वविद्यालय के कुलपति द्वारा पुष्प गुच्छ से स्वागत अभिनन्दन के बाद बिहार सरकार के कृषि मंत्री रामकृपाल यादव ने सबसे पहले फीता काट कर मेला का उद्घाटन किया। मेला भ्रमण, स्टॉल निरीक्षण व संगोष्ठी का उद्घाटन : तत्पश्चात उन्होंने मेला ग्राउंड में प्रदर्शित विकसित कृषि उन्नत भारत, मशरूम हब, उद्यानिकी, पशुपालन एवं कुक्कुट पालन, मृदा विहीन खेती सहित अन्य प्रदर्शित स्टॉल का अवलोकन किया। मेला…
ओईनी न्यूज नेटवर्क। Oini 24 समस्तीपुर। खाटू श्याम मंदिर में 59वां तीन दिवसीय श्री श्याम महोत्सव 28 मार्च को अखण्ड पाठ के साथ श्री खाटू श्याम बिहारी मंदिर में शुरू होगा। जबकि समापन 30 मार्च को विशाल भंडारे के साथ होगा। श्याम अखण्ड पाठ 10:30 बजे होगा शुरू : शनिवार को आयोजन की तैयारियों को लेकर संपन्न बैठक के बाद, उक्त जानकारी देते हुए श्री श्याम महोत्सव के मीडिया प्रभारी भोला अग्रवाल ने बताया कि, “तीन दिवसीय इस कार्यक्रम का शुभारंभ 28 मार्च की सुबह करीब 10.30 बजे श्री श्याम अखंड ज्योत पाठ से होगा। आचार्य कृष्णनंद जी महाराज और…
ओईनी न्यूज नेटवर्क। Oini 24 समस्तीपुर। मंगलगढ़ में 35 वर्षों से अधिक से बसे 907 भूमिहीन परिवारों को उजाड़ने के खिलाफ 12 मार्च से शुरू अनिश्चितकालीन घेरा डालो-डेरा डालो आंदोलन, दूसरे दिन जिलाधिकारी के आश्वासन के बाद शुक्रवार को देर शाम खत्म हो गया। दरअसल भाकपा माले प्रतिनिधिमंडल ने शुक्रवार को जिलाधिकारी से मुलाकात की और, मामले से संबंधित तमाम सबूतों का दस्तावेज जिलाधिकारी को सौंपा। उजाड़े गए परिवारों के पुनर्वास का आश्वासन : जिलाधिकारी रौशन कुशवाहा द्वारा दस्तावेज अवलोकन के बाद मामले को गंभीर बाते हुए जांच कराकर उजाड़ने एवं सरकारी जमीन हेराफेरी करने के दोषियों पर कारवाई करने एवं…
ओईनी न्यूज नेटवर्क। Oini 24 पुसा। डॉ राजेन्द्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पुसा के मेला मैदान में आयोजित तीन दिवसीय कृषि मेला 2026 में बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम चलाया जा रहा है। इस क्रम में मेला के दूसरे दिन जवाहर ज्योति बाल विकास केंद्र समस्तीपुर एवं क्राई के द्वारा स्टॉल संख्या 172 पर बाल विवाह मुक्त भारत अभियान एवं निःशुल्क विधिक सहायता के संबंध में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। दी गई अधिकारों और विधिक सहायता की जानकारी : इस अवसर पर लोगों को बाल विवाह के दुष्परिणाम, बच्चों के अधिकार तथा सरकार द्वारा उपलब्ध…
ओईनी न्यूज नेटवर्क। रेणुका सिंह। Oini 24 मुंबई। लक्ष्य हासिल करने के जिद्द पर जब जुनून का रंग चढ़ जाए तो, सफलता के पुष्प खुद ही शोहरत के खुश्बू बिखेरते हैं। फिर तो वह शख्स ‘अमोल’ बन जाता है। स्वतंत्र फिल्म निर्माण और सांस्कृतिक कहानियों को वैश्विक मंच पर प्रस्तुत करने के लिए प्रसिद्ध फिल्म अभिनेता, निर्माता व निर्देशक ‘अमोल भगत’ के साथ भी ऐसा ही कुछ हुआ है। अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में ज्यूरी सदस्य बने अमोल : भारतीय युवा फिल्ममेकर अमोल भगत को प्रतिष्ठित ला बोहेम सिनेमा अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में आधिकारिक रूप से जूरी सदस्य नियुक्त किया गया…
ओईनी न्यूज नेटवर्क। Oini 24 मुंगेर। नेशनल ऐड्स कंट्रोल ऑर्गेनाइजेशन ,भारत सरकार और बिहार स्टेट एड्स कंट्रोल सोसायटी स्वास्थ्य विभाग, बिहार सरकार के गाइडलाइंस के अनुसार रेड रिबन क्लब एवं राष्ट्रीय सेवा योजना के संयुक्त तत्वावधान में गुरुवार को मुंगेर विश्वविद्यालय द्वारा एचआईवी एवं एड्स से बचाव और नियंत्रण हेतु 95.95.99 जिला स्तरीय अभियान पुरस्कार वितरण के साथ संपन्न हो गया। विभिन्न प्रतियोगिता व स्वास्थ्य शिविर का हुआ आयोजन : इस अभियान के अंतर्गत एचआईवी एवं एड्स से बचाव विषय पर निबंध लेखन प्रतियोगिता, पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता, भाषण प्रतियोगिता और स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। उपचार पर रहने…
ओईनी न्यूज नेटवर्क। Oini 24 समस्तीपुर। राज्य शिक्षा शोध एवं प्रशिक्षण परिषद बिहार पटना के आदेशानुसार राज्य के सभी सरकारी एवं सरकारी सहायता प्राप्त प्रारंभिक विद्यालयों में अध्यनरत वर्ग एक से आठ तक के छात्र-छात्राओं केलिए वार्षिक मूल्यांकन परीक्षा 2025 – 26 का आयोजन किया गया।जिसके तहत गुरुवार को प्रथम पाली में पर्यावरण अध्ययन / सामाजिक विज्ञान (कक्षा 3 से 8) की लिखित एवं द्वितीय पाली में कक्षा 1 एवं 2 के बच्चों की मौखिक परीक्षा ली गई। उत्तर पुस्तिका में प्रश्न उतार कर बच्चों ने किया हल : इस बाबत जानकारी देते हुए मध्य विद्यालय बेला पचरुखी में केंद्राधीक्षक…
ओईनी न्यूज नेटवर्क। Oini 24 पूसा। डॉ राजेन्द्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा में छात्रों के प्लेसमेंट को लेकर एक बार फिर से नया रिकॉर्ड बनाता नजर आ रहा है। अभी विश्वविद्यालय में प्लेसमेंट सीजन की शुरुआत ही है, और एग्रीबिजनेस मैनेजमेंट एवं रूरल मैनेजमेंट के 16 छात्रों का चयन बिहार स्टेट मिल्क कोआपरेटिव फेडरेशन लिमिटेड के द्वारा किया गया है। अभी और राष्ट्रीय एवं बहुराष्ट्रीय कम्पनियों के आने की है संभावना : बताते चलें कि, बिहार सरकार से संबद्ध सुधा डेयरी इसी फेडरेशन का ब्रांड है। इसके अतिरिक्त टाटा रैलिस और प्रदान कंपनी में भी कुछ छात्रों का चयन…