
ओईनी न्यूज नेटवर्क।
Oini 24 समस्तीपुर। राज्य शिक्षा शोध एवं प्रशिक्षण परिषद बिहार पटना के आदेशानुसार राज्य के सभी सरकारी एवं सरकारी सहायता प्राप्त प्रारंभिक विद्यालयों में अध्यनरत वर्ग एक से आठ तक के छात्र-छात्राओं केलिए वार्षिक मूल्यांकन परीक्षा 2025 – 26 का आयोजन किया गया।जिसके तहत गुरुवार को प्रथम पाली में पर्यावरण अध्ययन / सामाजिक विज्ञान (कक्षा 3 से 8) की लिखित एवं द्वितीय पाली में कक्षा 1 एवं 2 के बच्चों की मौखिक परीक्षा ली गई।

उत्तर पुस्तिका में प्रश्न उतार कर बच्चों ने किया हल :
इस बाबत जानकारी देते हुए मध्य विद्यालय बेला पचरुखी में केंद्राधीक्षक सह समन्वयक का मुकेश कुमार ने बताया कि, “वार्षिक मूल्यांकन हेतु उत्तर पुस्तिका बी.आर.सी. के माध्यम से समन्वयक द्वारा उपलब्ध कराया गया। जबकि प्रश्न पत्र ई शिक्षा कोष से डाउनलोड कर उसे श्याम पट पर लिख दिया गया और उन प्रश्नों को श्याम पट से अपनी कॉपी पर उतार कर बच्चों ने हल किया।”
मूल्यांकन कार्य :
कॉम्प्लेक्स रिसोर्स सेंटर के समन्वयक के द्वारा विभागीय आदेशानुसार वीक्षक कार्य हेतु शिक्षकों को मूल विद्यालय से दूसरे विद्यालय में मूल्यांकन कार्य हेतु भेजा गया। समस्तीपुर प्रखंड के मध्य विद्यालय बेला पचरुखी में केंद्राधीक्षक सह समन्वयक मुकेश कुमार के नेतृत्व में शिक्षकों ने वर्ग एक से आठ तक के छात्र छात्राओं ने वार्षिक मूल्यांकन में भाग लिया।
30 मार्च को अभिभावक शिक्षक गोष्ठी में किया जाएगा प्रगति पत्रक साझा :
मूल्यांकन परीक्षा 19 मार्च तक और उत्तर पुस्तिका की जांच 25 मार्च तक किया जाना है। फिर 30 मार्च को अभिभावक शिक्षक गोष्ठी आयोजित कर प्रगति पत्रक साझा किया जाना है।