
ओईनी न्यूज नेटवर्क।
Oini 24 मुंगेर। नेशनल ऐड्स कंट्रोल ऑर्गेनाइजेशन ,भारत सरकार और बिहार स्टेट एड्स कंट्रोल सोसायटी स्वास्थ्य विभाग, बिहार सरकार के गाइडलाइंस के अनुसार रेड रिबन क्लब एवं राष्ट्रीय सेवा योजना के संयुक्त तत्वावधान में गुरुवार को मुंगेर विश्वविद्यालय द्वारा एचआईवी एवं एड्स से बचाव और नियंत्रण हेतु 95.95.99 जिला स्तरीय अभियान पुरस्कार वितरण के साथ संपन्न हो गया।
विभिन्न प्रतियोगिता व स्वास्थ्य शिविर का हुआ आयोजन :
इस अभियान के अंतर्गत एचआईवी एवं एड्स से बचाव विषय पर निबंध लेखन प्रतियोगिता, पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता, भाषण प्रतियोगिता और स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया।
उपचार पर रहने वाले 99% व्यक्ति वायरल सप्रेशन करें :
मुंगेर विश्वविद्यालय के कार्यक्रम समन्वयक मुनींद्र कुमार सिंह ने बताया कि, “95. 95. 99 अभियान का आयोजन पूरे देश भर में 24 फरवरी से 12 मार्च, 2026 तक आयोजन किया जा रहा है। इस अभियान का लक्ष्य है कि सभी अनुमानित पी एल एचआईवी में से 95% अपनी एचआईवी स्थिति जाने, एचआईवी पॉजीटिव पाए जाने वाले व्यक्तियों में से 95% को एआरटी से जोड़ा जाए और इसके अलावा उपचार पर रहने वाले 99% व्यक्ति वायरल सप्रेशन करें।”
120 छात्र–छात्राएं हुए शामिल :
इस क्रम में विभिन्न प्रतियोगिताओं में विभिन्न एनएसएस इकाई से करीब 120 छात्र–छात्राओं ने हिस्सा लिया। जिनमें से पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में कोशी कॉलेज खगड़िया से प्रथम हर्षिता कुमारी एवं द्वितीय सेजल आर्या रही जबकि आरएस कॉलेज तारापुर से प्रेरणा चौधरी और अनामिका कुमारी संयुक्त रूप से तृतीय स्थान पर रही।
इसी तरह भाषण प्रतियोगिता में आरएस कॉलेज तारापुर से शांभवी झा प्रथम एवं कोशी कॉलेज खगड़िया से आकाश कुमार द्वितीय और राजा मिश्रा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
वहीं निबंध प्रतियोगिता में आरडी एंड डीजे कॉलेज की सोनम कुमारी और ओम सिंह संयुक्त रूप से प्रथम स्थान पर रहे। वहीं द्वितीय स्थान पर आरडी एंड डीजे कॉलेज से सुजल कुमार और तृतीय स्थान पर रेहान कुमार रहे।
इसे देशव्यापी अभियान बनाया जाए :
सभी विजेता प्रतिभागियों को कुलसचिव डॉ घनश्याम राय ने मेडल एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि, “95.95.99 अभियान के अंतर्गत मुख्य संदेश यह है कि एचआईवी एवं एड्स से बचाव के लिए जन जागरूकता के माध्यम से इसे देशव्यापी अभियान बनाया जाए।”
कुलपति ने दी बधाई :
मुंगेर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो डॉ संजय कुमार ने कहा कि, “एनएसएस के सतत् प्रयास से युवाओं में स्वास्थ्य जागरूकता बढ़ी है। उन्होंने सभी विजेताओं को शुभकामनाएं भी दी। इस अभियान के अंतर्गत डॉ विजय सिंह के नेतृत्व में आयोजित स्वास्थ्य जांच शिविर में छात्र-छात्राओं ने अपना स्वास्थ्य जांच करवाया।”
कार्यक्रम पदाधिकारी व एनएसएस कर्मी का रहा अहम योगदान :
कार्यक्रम को सफल बनाने में संबंधित कॉलेज के कार्यक्रम पदाधिकारी क्रमशः डॉ. बलवंत सिंह, डॉ नीरज कुमार, डॉ संजीव कुमार के अलावा, एनएसएस कार्यालय कर्मी सौरभ शांडिल्य, भारती कुमारी और सुमनी का अहम योगदान रहा।