ओईनी न्यूज नेटवर्क। Oini 24 समस्तीपुर। चंदौली प्राथमिक कृषि साख सोसाइटी लिमिटेड के कार्यालय पर प्रबंधकारिणी के नवगठित समिति की प्रथम बैठक पैक्स अध्यक्ष प्रेम कुमार झा की अध्यक्षता में आयोजित की गई। इस अवसर पर प्रखंड सहकारिता पदाधिकारी राजीव नयन मुख्य अतिथि एवं प्रकाशक मौजूद रहे। स्वागत सम्मान : इस अवसर पर सर्वप्रथम नवनिर्वाचित प्रबंधकारिणी के सदस्यों को अध्यक्ष के द्वारा पाग, चादर एवं पुष्प गुच्छ से स्वागत व अभिनन्दन किया गया। तत्पश्चात सभी नवनिर्वाचित सदस्यों ने आपस में परिचय प्राप्त किया। विगत सत्र के कार्यों पर विमर्श : नवनिर्वाचित अध्यक्ष प्रेम कुमार झा ने रंजीत कुमार राय, श्याम…
Author: Dr. Sanjay Kumar
ओईनी न्यूज नेटवर्क। विभूति कुमार Oini 24 समस्तीपुर। जिले के विभिन्न इलाकों में शुक्रवार देर शाम अचानक मौसम ने करवट ली और तेज आंधी के साथ भीषण ओलावृष्टि एवं बारिश ने कहर बरपाया। मौसम में आए इस बदलाव से जहां एक ओर लोगों को गर्मी से राहत मिली, वहीं किसानों को भारी नुकसान उठाना पड़ा है। फसल प्रभावित : इस बाबत मिली जानकारी के अनुसार, ओलावृष्टि और आंधी के कारण आम, लीची, गेहूं तथा सब्जी की फसलें बुरी तरह प्रभावित हुए हैं। खासकर बागवानी करने वाले किसानों को ज्यादा नुकसान हुआ है, क्योंकि आम और लीची के पेड़ों पर लगे…
ओईनी न्यूज नेटवर्क। Oini 24 समस्तीपुर। आगामी 5 दिनों में कहीं–कहीं तेज हवा और गरज के साथ बारिश व ओला वृष्टि की संभावना है। इस दौरान बिजली भी चमक सकती है। इस बाबत जिले के पूसा स्थित डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय के ग्रामीण कृषि मौसम सेवा, एवं भारत मौसम विज्ञान विभाग के सहयोग से जलवायु परिवर्तन पर उच्च अध्ययन केंद्र द्वारा जारी 25 मार्च 2020 तक के मौसम पूर्वानुमान के अनुसार :– मौसम : पूर्वानुमान अवधि के दौरान उत्तर बिहार के जिलों में आसमान में हल्के बादल बने रह सकते है, जिसके चलते 21-22 मार्च के आसपास हल्की…
ओईनी न्यूज नेटवर्क। Oini 24 समस्तीपुर। बिहार के विभिन्न जिलों से आए 40 प्रगतिशील किसानों के लिए आयोजित “वैज्ञानिक मधुमक्खी पालन एवं शहद मूल्य संवर्धन” विषयक तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम शुक्रवार को सफलतापूर्वक संपन्न हो गया। 18 से 20 मार्च 2026 तक चला यह प्रशिक्षण राष्ट्रीय मधुमक्खी बोर्ड द्वारा प्रायोजित “बिहार में लिची शहद का समृद्ध विकास – भौगोलिक संकेत (GI) के माध्यम से” प्रोजेक्ट के अंतर्गत आयोजित किया गया था। प्रशिक्षण में विपणन रणनीति तथा उद्यम विकास शामिल : समापन सत्र में मुख्य रूप से डॉ. नागेन्द्र कुमार, डॉ. मोहित कुमार, डॉ. सुरेन्द्र कुमार, डॉ. ध्रुव कुमार तथा डॉ.…
ओईनी न्यूज नेटवर्क। Oini 24 समस्तीपुर। जिले के मोरवा प्रखंड अंतर्गत प्रसिद्ध बाबा केवल स्थान पर आयोजित होने वाले राजकीय रामनवमी मेले को लेकर प्रशासन पूरी तरह सक्रिय हो गया है। इसी क्रम में शुक्रवार को अनुमंडल पदाधिकारी दिलीप कुमार एवं पुलिस अधीक्षक अरविंद प्रताप सिंह ने मेला स्थल का निरीक्षण किया। मल्लाह समुदाय की सांस्कृतिक पहचान : निरीक्षण के क्रम में मेले की तैयारियों का जायजा लेते हुए उन्होंने सुरक्षा, यातायात नियंत्रण, साफ-सफाई, पेयजल, स्वास्थ्य सुविधाओं एवं भीड़ प्रबंधन को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस दौरान अनुमंडल पदाधिकारी ने कहा कि, मल्लाह समुदाय की सांस्कृतिक पहचान केवल धाम में…
ओईनी न्यूज नेटवर्क। Oini 24 समस्तीपुर। जिले में अकेले मार्च महीने में विद्युत विभाग द्वारा 450 प्राथमिकी दर्ज कराया गया है। जिनके विरुद्ध एक करोड़ 31 लाख में से करीब 47 लाख रुपया की वसूली की गई है। बिजली चोरी और बकायेदारों के विरुद्ध व्यापक अभियान : उक्त जानकारी देते हुए विद्युत कार्यपालक अभियंता आनंद कुमार ने बताया है कि, अवैध तरीके से विद्युत का उपयोग करने और बकायेदारों के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस की नीति के तहत बहुत ही व्यापक अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत विद्युत संबंध विच्छेदन से लेकर प्राथमिकी दर्ज कराए जाने तक की कार्रवाई की…
ओईनी न्यूज नेटवर्क। Oini 24 समस्तीपुर। शहर के चीनी मिल परिसर स्थित अपोलो डेंटल के सभागार में वर्ल्ड ओरल हेल्थ डे धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर शरीर के सर्वाधिक महत्वपूर्ण अंग मुंह के रख–रखाव पर आधारित ओरल केयर जागरूकता को लेकर के स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। दांतों और मसूड़ों की बीमारियों को रोकना : शिविर की अध्यक्षता करते हुए अपोलो डेंटल के निदेशक प्रमुख डॉ ज्ञानेंद्र कुमार ने अपने संबोधन में कहा कि, “वर्ल्ड ओरल हेल्थ डे (विश्व मुख स्वास्थ्य दिवस) हर साल 20 मार्च को मनाया जाता है, जिसका उद्देश्य ओरल हाइजीन (मुंह की सफाई)…
ओईनी न्यूज नेटवर्क। Oini 24 मोरवा (एनएसबी)। अमर शहीद सीताराम यादव ने केवल मोरवा प्रखंड ही नहीं बल्कि सारे समस्तीपुर जिला को अपनी शहादत से गौरवान्वित किया है। जिलाधिकारी रौशन कुशवाहा ने जम्मू कश्मीर में सर्च ऑपरेशन के दौरान आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ में शहीद हुए सीताराम यादव के श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए उक्त बातें कही। पदाधिकारियों व ग्रामीणों ने की अगवानी : विदित हो कि हलई थाना क्षेत्र अंतर्गत बाजितपुर कर्नैल पंचायत के वार्ड संख्या तीन निवासी सूरज राय एवं महारानी देवी के पुत्र सेना के जवान सीताराम यादव ने जम्मू कश्मीर में ड्यूटी के दौरान आतंकवादियों…
ओईनी न्यूज नेटवर्क। Oini 24 समस्तीपुर। जिले के युवा फिल्म निर्माता आदित्य झा को सरस सलिल भोजपुरी सिने अवार्ड्स 2026 में प्रतिष्ठित ‘भोजपुरी सिने भूषण सम्मान’ से नवाजा गया। यह सम्मान उन्हें भोजपुरी सिनेमा में उनके महत्वपूर्ण योगदान और सामाजिक सरोकारों से जुड़े कार्यों के लिए प्रदान किया गया। उनके इस सम्मान से न केवल समस्तीपुर बल्कि पूरे बिहार में खुशी की लहर है। रचनात्मक सोच और संवेदनशील दृष्टिकोण ने दिलाई पहचान : आदित्य झा ने भोजपुरी फिल्म उद्योग में कई सार्थक फिल्मों का निर्माण किया है, जिनमें “सॉरी यार”, “इत्ती सी खुशी”, “अवैध”, “अवैध 2”, “संकल्प” और “ठाकुरगंज” जैसी…
ओईनी न्यूज नेटवर्क। Oini 24 पूसा। प्रखंड के पांच पंचायतों में पैक्स चुनाव बुधवार को शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हो गया। इनमें से क़ुबौलीराम एवं धोबगामा पंचायत में पैक्स अध्यक्ष एवं सदस्य पदों पर निर्विरोध निर्वाचन हुआ। जबकि चंदौली, चकले बैनी एवं गंगापुर पंचायतों में चुनाव कराना पड़ा। बुधवार को देर रात तक मतगणना और चुनाव परिणामों की घोषणा होती रही। प्रखण्ड विकास पदाधिकारी ने दी जानकारी : प्रखंड निर्वाची पदाधिकारी रविश कुमार रवि ने इस बाबत जानकारी देते हुए बताया कि, चंदौली :– चंदौली पैक्स के लिए हुए चुनाव में अध्यक्ष पद पर प्रेम कुमार झा 794 मत प्राप्त…