ओईनी न्यूज नेटवर्क। Oini 24 समस्तीपुर। याद रखिए जल है तो कल है। इसलिए नदियों व जलाशयों में कूड़ा कचरा व पॉलीथिन नहीं फेंकने, जल संरक्षण के लिए निरंतर सामाजिक स्तर पर सामूहिक प्रयास करने की जरूरत है। जीरो वाटर डे की स्थिति रोकने का संदेश : गंडक नदी के प्रसाद घाट पर गंगा स्वच्छता पखवाड़ा एवं जल महोत्सव पखवाड़ा कार्यक्रम का उद्घाटन करते हुए मुख्य अतिथि उप विकास आयुक्त सूर्य प्रताप सिंह ने मंगलवार को उक्त बातें कही। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डीडीसी ने युवाओं को जल शून्य दिवस (जीरो वाटर डे) की स्थिति आने से रोकने का संदेश…
Author: Dr. Sanjay Kumar
ओईनी न्यूज नेटवर्क। Oini 24 समस्तीपुर। नगर क्षेत्र के समग्र विकास व समस्या रहित आदर्श नगर निगम बनाने केलिए सदैव संघर्षशील समस्तीपुर महापौर अनीता राम ने पिछले दिनों प्रधान सचिव नगर विकास एवं आवास विभाग से मिल कर नगर निगम समस्तीपुर के कुछ कठीनाईयों की निदान हेतु ध्यान आकृष्ट कराते हुए समुचित कार्रवाई करने का आग्रह किया है। जल जमाव सबसे बड़ी समस्या : इस सम्बन्ध में प्रधान सचिव को सौंपे ज्ञापन में उन्होंने कहा कि, “नगर निगम समस्तीपुर की मुख्य कठीनाईयों में से एक है, जल जमाव। इस समस्या से निजात दिलाने के लिए पंजाबी कॉलोनी, चीनी मिल, मोक्ष…
ओईनी न्यूज नेटवर्क। Oini 24 भभुआ। नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा संचालित प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के अंतर्गत राष्ट्रीय उद्यमिता एवं लघु व्यवसाय विकास संस्थान (निसबड), भारत सरकार द्वारा आयोजित नौ दिवसीय आवासीय सौर ऊर्जा प्रशिक्षण कार्यक्रम सरदार बल्लभ भाई पटेल महाविद्यालय, भभूआ कैमूर में सफलता पूर्वक संपन्न हुआ। उद्यमिता के नए अवसर : कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि अनुमंडल पदाधिकारी, भभुआ अमित कुमार ने कहा कि आज के समय में ऊर्जा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता देश की सबसे बड़ी जरूरत है। पारंपरिक ऊर्जा स्रोत सीमित हैं, जबकि सौर ऊर्जा एक स्वच्छ, सस्ती और…
ओईनी न्यूज नेटवर्क। रणधीर कुमार। Oini 24 दलसिंहसराय नगर। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति की इंटरमीडिएट साइंस परीक्षा 2026 का परीक्षाफल सोमवार को घोषित होते ही जिले के दलसिंहसराय स्थित पांड में खुशी की लहर दौड़ गई, जिसमें प्रथम स्थान हासिल कर दलसिंहसराय के छात्र आदित्य प्रकाश अमन ने राज्य स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त किया है। संस्कृत से लगाव डॉ बनने की चाहत : मुख्तियारपुर सलखनन्नी निवासी शिक्षक हरेंद्र कुमार और रिंकू कुमारी के पुत्र आदित्य ने अपनी कड़ी मेहनत और परिवार के सहयोग से यह उपलब्धि हासिल जिले का नाम रौशन किया है। संस्कृत भाषा से गहरा लगाव रखने…
ओईनी न्यूज नेटवर्क। Oini 24 समस्तीपुर। समाहरणालय स्थित सभागार में जिलाधिकारी रोशन कुशवाहा की अध्यक्षता में विभिन्न विभागों की महत्वपूर्ण समीक्षा बैठकें संपन्न हुईं। इन बैठकों में विकास कार्यों की प्रगति, पर्यावरण संरक्षण और कानून-व्यवस्था की सघन समीक्षा की गई। 1. विकास एवं बुनियादी ढांचा : योजना चयन : मंदिर की चाहरदीवारी और कब्रिस्तान घेराबंदी की लंबित योजनाओं के चयन में तेजी लाने तथा वर्तमान कार्यों को समय-सीमा के भीतर पूर्ण करने का निर्देश दिया गया। सुरक्षा : जिले के सभी थानों में CCTV अधिष्ठापन कार्य की समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि सुरक्षा और पारदर्शिता के दृष्टिकोण…
ओईनी न्यूज नेटवर्क। रणधीर कुमार Oini 24 दलसिंहसराय। बिहार दिवस मनाने का उद्देश्य बिहार की प्रतिभा, परंपरा और विरासत को रेखांकित व संरक्षित करना है। इस आयोजन के माध्यम से हम क्षेत्र के छात्रों की प्रतिभा और क्षेत्र के विरासत संजोने का काम करने का प्रयास करते है। दुनिया को गणतंत्र की राह दिखाने वाला है बिहार : बिहार दिवस पर आयोजित तीन दिवसीय कार्यक्रम का उद्घाटन करते हुए एसडीओ दलसिंहसराय किशन कुमार ने अपने संबोधन के दौरान उक्त बातें कही। इस क्रम में उन्होंने बिहार की समृद्ध विरासत और स्वर्णिम इतिहास पर विस्तार से प्रकाश डाला और कहा कि,…
ओईनी न्यूज नेटवर्क। Oini 24 समस्तीपुर। बिहार दिवस 2026 के अवसर पर रविवार की सुबह समस्तीपुर में उत्साह, ऊर्जा और उमंग का अद्भुत नजारा देखने को मिला, जब जिले के विभिन्न प्रखंडों से पहुंचे सैकड़ों पुरुषों, महिलाओं, पदाधिकारियों और कर्मियों से सजे मिनी मैराथन को डीएम रौशन कुशवाहा, एसपी अरविन्द प्रताप सिंह और डीडीसी सूर्य प्रताप सिंह ने हरी झंडी दिखा कर रवाना किया। दिया स्वास्थ्य, अनुशासन और जागरूकता का सशक्त संदेश : सुबह 6:30 बजे बियाडा प्रक्षेत्र स्थित जिला उद्योग केंद्र, समस्तीपुर परिसर से शुरू हुआ जिला प्रशासन के तत्वावधान में आयोजित यह मिनी मैराथन मोहनपुर, नक्कु स्थान, बीआरबी…
ओईनी न्यूज नेटवर्क। Oini 24 दरभंगा। महिला न कभी अबला थी, न है और न ही हो सकती है। वो तो हमारे प्रकृति प्रदत्त असीम धैर्य, सहनशीलता और क्षमाशीलता के कारण हमें अबला उन्होंने ही समझा, जिन्हें हमने जन्म दिया, बड़ा किया और इस दुनिया के लायक बनाया। महिला सदस्य उत्कृष्टता समिति (डब्लू.एम.ई.सी.) के तत्वावधान में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि रोटरी क्लब की पूर्व असिस्टेंट गवर्नर रोटेरियन डॉ. अमृता कुमारी ने उक्त बातें कही। अपमान और सम्मान दोनों सहज भाव से किया स्वीकार : उन्होंने कहा कि, सृष्टि के संचालन व…
ओईनी न्यूज नेटवर्क। Oini 24 समस्तीपुर। जिला में घरेलु उपयोग के लिए रसोई गैस सिलेंडर की पर्याप्त उपलब्धता है, अनावश्यक भ्रामक खबरों और अफवाहों पर ध्यान न दें। जिला आपूर्ति पदाधिकारी के हवाले से जिला सूचना एवं जनसंपर्क पदाधिकारी रजनीश कुमार राय ने घरेलू गैस को लेकर मची अफरातफरी और छीना झपटी की खबरों के बीच उक्त बातें कही है। गैस गोदाम या एजेंसी पर भीड़ लगाने की आवश्यकता नहीं : इस बाबत एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर उन्होंने बताया है कि, गैस बुकिंग दर्ज होने के पश्चात दो से तीन दिनों के भीतर घरेलु गैस सिलेंडर की आपूर्ति पूर्व…
ओईनी न्यूज नेटवर्क। Oini 24 ओईनी। मुश्किल नहीं है कुछ भी अगर ठान लीजिए। फिल्म उमराव जान के इस गीत को देखें तो एक उक्ति याद आती है, जिसमें किसी ने कहा है कि, अगर मन में कुछ कर गुजरने का जज्बा, लक्ष्य पाने की जिद्द, लगन और प्रतिबद्धता हो तो, ऊंची उड़ान भरने से कोई नहीं रोक सकता। इसी जज्बे को सच कर दिखाया है समस्तीपुर के पूसा प्रखंड स्थित ओईनी निवासी रविन्द्र झा एवं वीणा देवी के पुत्र सुमित कुमार ने। कड़ी मेहनत और निरंतरता का परिणाम : सुमित ने भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) की प्रतिष्ठित लेवल-3…