Close Menu
  • होम |
  • देश/विदेश |
  • राज्य |
  • बिहार |
  • समस्तीपुर |
  • बिजनेस |
  • कृषि |
  • शिक्षा |
  • धर्म |
  • उपलब्धि |
  • सामाजिक |
  • विविध |
  • स्वास्थ्य
Facebook X (Twitter) Instagram
Trending
  • वैज्ञानिकों ने किया बीज प्रक्षेत्र का निरीक्षण
  • जनगणना 2027 – मीडिया कर्मियों केलिए एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित
  • डिजीटल युग में आंखों की सुरक्षा हमारी जिम्मेदारी : संजीव पाण्डेय
  • अक्षय तृतीया पर बाल विवाह के खिलाफ प्रशासन सख्त
  • 10 इंच जमीन के लिए बह रहा खून : प्रशासन की नाकामी या सिस्टम की मौत?
  • जनगणना 2027 आरम्भ, जिलाधिकारी ने किया उद्घाटन
  • जनगणना में शत-प्रतिशत सटीकता एवं पारदर्शिता सुनिश्चित करना आवश्यक : डीएम
  • 23वाँ समस्तीपुर जिला स्कूल ओपन एथलेटिक्स चैम्पियनशिप 2026 आरम्भ
Facebook X (Twitter) Instagram
Login
OINI24
  • होम |
  • देश/विदेश |
  • राज्य |
  • बिहार |
  • समस्तीपुर |
  • बिजनेस |
  • कृषि |
  • शिक्षा |
  • धर्म |
  • उपलब्धि |
  • सामाजिक |
  • विविध |
  • स्वास्थ्य
Facebook X (Twitter) Instagram
Login
OINI24
  • होम |
  • देश/विदेश |
  • राज्य |
  • बिहार |
  • समस्तीपुर |
  • बिजनेस |
  • कृषि |
  • शिक्षा |
  • धर्म |
  • उपलब्धि |
  • सामाजिक |
  • विविध |
  • स्वास्थ्य
Home » बिहार दिवस मनाने का उद्देश्य बिहार की प्रतिभा, परंपरा और विरासत को रेखांकित करना है : एसडीओ

बिहार दिवस मनाने का उद्देश्य बिहार की प्रतिभा, परंपरा और विरासत को रेखांकित करना है : एसडीओ

बिहार दिवस पर तीन दिवसीय कार्यक्रम आयोजित, बच्चों की प्रस्तुतियों ने मन मोहा
Dr. Sanjay KumarBy Dr. Sanjay Kumar22/03/2026Updated:22/03/2026No Comments3 Mins Read
Facebook WhatsApp Twitter Email
उद्घाटन करते पदाधिकारी व अन्य।

ओईनी न्यूज नेटवर्क।

रणधीर कुमार 

Oini 24 दलसिंहसराय। बिहार दिवस मनाने का उद्देश्य बिहार की प्रतिभा, परंपरा और विरासत को रेखांकित व संरक्षित करना है। इस आयोजन के माध्यम से हम क्षेत्र के छात्रों की प्रतिभा और क्षेत्र के विरासत संजोने का काम करने का प्रयास करते है।

दुनिया को गणतंत्र की राह दिखाने वाला है बिहार : 

बिहार दिवस पर आयोजित तीन दिवसीय कार्यक्रम का उद्घाटन करते हुए एसडीओ दलसिंहसराय किशन कुमार ने अपने संबोधन के दौरान उक्त बातें कही। इस क्रम में उन्होंने बिहार की समृद्ध विरासत और स्वर्णिम इतिहास पर विस्तार से प्रकाश डाला और कहा कि, “दुनिया को गणतंत्र की राह दिखाने वाला बिहार, ज्ञान, विज्ञान, अनुसंधान, कृषि और कला के साथ साथ समृद्ध सांस्कृतिक परंपरा की धरती है।”

पदाधिकारियों ने किया उद्घाटन : 

बिहार दिवस के अवसर पर रविवार को छत्रधारी इंटर विद्यालय के मैदान में आयोजित तीन दिवसीय कार्यक्रम का एसडीओ किशन कुमार, अवर निर्वाचन पदाधिकारी रवि रंजन कुमार, प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी, निबंधन पदाधिकारी अजय तिवारी, कार्यपालक पदाधिकारी अभिसार कुमार, कुमारी, विनोद समीर पोद्दार, अरुण प्रसाद ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर विधिवत शुभारंभ किया।

आयोजन को सफल बनाने के लिए सहयोग की अपील : 

कार्यक्रम स्थल पर बिहार सरकार के सभी सरकारी सेवाओं और लाभकारी योजनाओं का काउंटर के साथ साथ बिहार के कृषि उत्पादों का स्टॉल लगाया गया है। वही इस कार्यक्रम में विभिन्न सरकारी और निजी विद्यालय के छात्र–छात्राओं ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर दिखाया कि हमारा बिहार किस ओर बढ़ रहा है। अपने संबोधन में एसडीओ श्री कुमार ने आम नागरिकों से भी इस तीन दिवसीय आयोजन को सफल बनाने के लिए सहयोग की अपील की।

झिझिया प्रस्तुत करते बच्चे।

विविधतापूर्ण सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने लोगों का मन मोहा : 

अतिथियों के स्वागत अभिनंदन और उद्घाटन के बाद बिहार राज्य गीत के साथ आरम्भ कार्यक्रम के दौरान विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं द्वारा स्वागत गान, समूह गान, एकल नृत्य, समूह नृत्य, झिझिया नृत्य, एकल गायन एवं अन्य सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने उपस्थित अतिथियों व दर्शकों को खूब रिझाया।

बच्चों ने भी खूब रिझाया : 

इस दौरान विद्यापति +2 विद्यालय की छात्रा संजना कुमारी एवं गौरी कुमारी ने स्वागत गान, वैष्णवी। लक्ष्मी और जूली कुमारी ने समूह गान, एकल नृत्य में कुसुमवती कन्या मध्य दलसिंहसराय की सोनाक्षी प्रिया, समूह गायन में पेचपैका उच्च विद्यालय की छात्रा शिवांजलि, और कृष्णा कुमारी, मध्य विद्यालय दलसिंहसराय की छात्रा समूह गीत में साक्षी और कनिष्का, छत्रधारी इंटर विद्यालय की छात्रा ऋषिका रानी, मां मरियम पब्लिक स्कूल से बिहार की लोक नृत्य झिझिया में आरुषि सिंह, सॉफ्टी कुमारी, वैष्णवी कुमारी , शिवानी कुमारी, दिव्यांशी कुमारी ने अपनी प्रस्तुति से लोगो को मंत्रमुग्ध कर दिया।

शिक्षक द्वय ने किया संचालन :

इस दौरान अन्य विद्यालय के छात्रों और छात्राओं ने एक से बढ़कर एक प्रस्तुति देकर श्रोताओं का दिल जीत लिया। इससे पूर्व रंगोली, पेन्टिग एवं क्विज प्रतियोगिता विद्यालय के मुख्य भवन की गई थी। संचालन शिक्षक रामानुराग झा, रत्नेश कुमार ने सयुक्त रूप से किया।

How useful was this post?

Click on a star to rate it!

Average rating 0 / 5. Vote count: 0

No votes so far! Be the first to rate this post.

Bihar Diwas Samastipur Chhatrdhari inter Vidyalaya Dalsinghsarai SDO Dalsinghsarai Vidyapati+2 School
Share. Facebook WhatsApp Twitter Email
Dr. Sanjay Kumar
  • Website

Related Posts

जनगणना 2027 – मीडिया कर्मियों केलिए एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित

18/04/2026

10 इंच जमीन के लिए बह रहा खून : प्रशासन की नाकामी या सिस्टम की मौत?

17/04/2026

जनगणना 2027 आरम्भ, जिलाधिकारी ने किया उद्घाटन

17/04/2026
Leave A Reply Cancel Reply

Donate Now

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • World
  • US Politics
  • EU Politics
  • Business
  • Opinions
  • Connections
  • Science

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy
  • Media Kits

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 oini24. Designed by CS.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility
  • Contact

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Sign In or Register

Welcome Back!

Login to your account below.

Lost password?