
ओईनी न्यूज नेटवर्क।
Oini 24 समस्तीपुर। नगर क्षेत्र के समग्र विकास व समस्या रहित आदर्श नगर निगम बनाने केलिए सदैव संघर्षशील समस्तीपुर महापौर अनीता राम ने पिछले दिनों प्रधान सचिव नगर विकास एवं आवास विभाग से मिल कर नगर निगम समस्तीपुर के कुछ कठीनाईयों की निदान हेतु ध्यान आकृष्ट कराते हुए समुचित कार्रवाई करने का आग्रह किया है।
जल जमाव सबसे बड़ी समस्या :
इस सम्बन्ध में प्रधान सचिव को सौंपे ज्ञापन में उन्होंने कहा कि, “नगर निगम समस्तीपुर की मुख्य कठीनाईयों में से एक है, जल जमाव। इस समस्या से निजात दिलाने के लिए पंजाबी कॉलोनी, चीनी मिल, मोक्ष धाम, जूट मिल, मुक्तापुर मथुरापुर घाट, सारी में सम्प हाउस की स्थापना आवश्यक है। साथ ही एसडब्ल्यूडी (एसटीपी) बहादुरपुर कन्हैया चौक जित्तवारपुर, बुले चक, होते हुए जमूआरी तक विस्तारित नाला निर्माण विभिन्न वार्डों के जल को बड़े नाला में निकालना आवश्यक होगा। इस कड़ी में चीनी मिल, मुक्तापुर व मथुरापुर में भी बड़ा नाला निर्माण की आवश्यकता है।”
नगर सौंदर्यीकरण :
श्रीमती राम ने नगर के सौंदर्यकरण को लेकर कहा कि, “पटना अटल पथ मार्ग के बगल में गंगा नदी के किनारे वाले क्षेत्र का विकास हुआ है। उसी तर्ज पर बुढ़ी गढ़क एव जमुआरी नदी में विकास की आवश्यकता है। क्योंकि दोनों नदियां निगम क्षेत्र के बीच से ही निकलती है।”
मौके पर प्रख्यात समाजसेवी भूपनेश्वर राम मौजूद थे।