ओईनी न्यूज नेटवर्क। Oini 24 समस्तीपुर। जल एवं जलाशय संरक्षण को समर्पित जिला गंगा समिति ने गुरुवार को गंगा स्वच्छता पखवाड़ा एवं जल महोत्सव पखवाड़ा का आयोजन किया। प्राचार्य सहित कई पदाधिकारी हुए शामिल : जिले के मोहनपुर स्थित जी.एम.आर.डी. महाविद्यालय में आयोजित इस कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ विधान चंद्र भारती, जिला परियोजना पदाधिकारी जिला गंगा समिति नीरजेश कुमार, कार्यपालक पदाधिकारी नगर परिषद पटोरी अजय कुमार, डॉ लक्ष्मण यादव, प्रो. सुनील कुमार, प्रो. संतोष कुमार, डॉ. सुनील कुमार, स्वयंसेवक रजनीश कुमार शामिल हुए। विविध प्रतियोगिता व कार्यक्रम आयोजित : बताते चलें कि, स्वच्छता पखवाड़ा का आयोजन 31 मार्च…
Author: Dr. Sanjay Kumar
ओईनी न्यूज नेटवर्क। Oini 24 समस्तीपुर। समाहरणालय सभाकक्ष में जिलाधिकारी रोशन कुशवाहा एवं पुलिस अधीक्षक अरविंद प्रताप सिंह की संयुक्त अध्यक्षता में आगामी रामनवमी और ईद पर्व को लेकर एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। जिसमें जिले में शांति, आपसी सौहार्द और सुदृढ़ कानून-व्यवस्था बनाए रखने हेतु जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने सभी अनुमंडल पदाधिकारियों, प्रखंड विकास पदाधिकारियों, अंचल अधिकारियों एवं थानाध्यक्षों को आवश्यक निर्देश दिए। सूचना तंत्र को और अधिक सक्रिय एवं त्वरित कार्रवाई पर बल : इस दौरान उन्होंने सभी थाना क्षेत्रों में सघन गश्ती बढ़ाने और संवेदनशील स्थलों पर विशेष पैनी नजर रखने का निर्देश दिए।…
ओईनी न्यूज नेटवर्क। Oini 24 समस्तीपुर। बुधवार को बेटी बचाओ, बाल विवाह मुक्त भारत, बचपन बचाओ सहित दर्जनों आंदोलन की सहकार जवाहर ज्योति बाल विकास केन्द्र, जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन के संयुक्त तत्वाधान में जननायक कर्पूरी ठाकुर सभागार में बाल यौन अपराधों से संरक्षण अधिनियम और किशोर न्याय अधिनियम विषयक एक दिवसीय उन्मुखीकरण सह क्षमतावर्धन कार्यशाला सफलतापूर्वक संपन्न हो गया। इस प्रशिक्षण कार्यशाला में जिला के विभिन्न थानों से सौ से ज्यादा थानाध्यक्ष व बाल कल्याण पुलिस पदाधिकारियों को प्रशिक्षित किया गया। दीप प्रज्ज्वलित कर किया उद्घाटन : आरक्षी उपाधीक्षक-यातायात- आशीष राज, बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष रंजू कुमारी…
ओईनी न्यूज नेटवर्क। Oini 24 समस्तीपुर। समस्तीपुर मंडल पूर्णतः हिंदी भाषी क्षेत्र में स्थित है, जहाँ आम आदमी अपने अधिकांश कार्य हिंदी में ही करते हैं। ऐसे में यह आवश्यक है कि कार्यालयी कार्यों में भी शुद्ध, सरल एवं व्यवहारिक हिंदी का प्रयोग बढ़ाया जाए, जिससे हिंदी का वास्तविक विकास एवं व्यापक प्रसार सुनिश्चित हो सके। हिंदी के अधिकाधिक प्रयोग की वकालत : पूर्व मध्य रेलवे के समस्तीपुर मंडल में बुधवार को राजभाषा कार्यान्वयन समिति की वर्ष 2026 की पहली बैठक को संबोधित करते हुए मंडल रेल प्रबंधक ज्योति प्रकाश मिश्रा ने उक्त बातें कही। इस दौरान उन्होंने दैनिक कार्यालयीन…
ओईनी न्यूज नेटवर्क। Oini 24 समस्तीपुर। बुधवार को जिला पदाधिकारी रोशन कुशवाहा ने मंडल कारा का दौरा किया। इस अवसर पर सर्वप्रथम सुरक्षा कर्मियों ने उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया। तत्पश्चात जिला पदाधिकारी ने पहले मुख्यमंत्री खेल विकास योजना के अन्तर्गत कारा कर्मियों हेतु कारा परिसर में नव अधिष्ठापित ओपेन जिम का उद्घाटन किया। तत्पश्चात बंदी दरबार में बंदियों की समस्याओं से रु ब रु हुए। काराधीक्षक ने डीएम का किया स्वागत : बंदी दरबार में पुलिस अधीक्षक, समस्तीपुर की ओर से पुलिस उपाधीक्षक (रक्षित) नरेन्द्र शर्मा पुलिस केन्द्र, काराधीक्षक प्रशान्त कुमार ओझा, प्रभारी उपाधीक्षक मनोज कुमार सिंह, सहायक अधीक्षक…
ओईनी न्यूज नेटवर्क। Oini 24 मुंगेर। “अपने 8 वर्षों के छोटे सफर में मुंगेर विश्वविद्यालय ने अपने सीमित साधन–संसाधनों के बावजूद कई आशातीत उपलब्धियां हासिल की हैं। आगे भी अपेक्षाकृत अधिक बेहतर करने का प्रयास कर रहा है। एनएसएस की मुंगेर विश्वविद्यालय इकाई राष्ट्रीय स्तर पर नित नए प्रतिमान गढ़ना हमारे प्रयासों की सफलता का आईना है।“ करेंगे नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने का कार्य : मुंगेर विश्वविद्यालय, मुंगेर के आठवें स्थापना दिवस समारोह को संबोधित करते हुए कुलसचिव डॉ. घनश्याम राय ने उक्त बातें कही। उन्होंने कहा कि, “आगे भी हम अपने दूरदर्शी व विद्वान कुलपति के नेतृत्व में तथा…
ओईनी न्यूज नेटवर्क। Oini 24 समस्तीपुर। पिछले दिनों अंतरराष्ट्रीय मैथिली परिषद की 382वीं गूगल बैठक में पाणिनि जयन्ती को अंतरराष्ट्रीय संस्कृत दिवस के रूप में मनाया गया। प्रमोद कुमार झा (अहमदाबाद) की अध्यक्षता में आयोजित इस वर्चुअल आयोजन के दौरान एक काव्य गोष्ठी का आयोजन किया गया। संस्कृत को राष्ट्र भाषा बनाने की मांग : बैठक में उपस्थित सदस्यों ने संस्कृत को भारत की राष्ट्रभाषा बनाने की मांग भी की। वहीं मैथिली शिक्षा मंच सम्बद्ध अन्तर्राष्ट्रीय मैथिली परिषद् के संयोजक प्रो. पी.के. झा प्रेम ने संस्कृत को राष्ट्र भाषा घोषित करने की मांग का पुरजोर समर्थन किया। संस्कृत प्राचीन ज्ञान-परंपरा…
ओईनी न्यूज नेटवर्क। Oini 24 समस्तीपुर। तेल एवं प्राकृतिक गैस की उत्पन्न समस्या के मद्देनजर आम आदमी को होने वाली कठिनाईयों के निदान हेतु खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग, बिहार, पटना से प्राप्त निर्देश के आलोक में समस्तीपुर जिलान्तर्गत एक नियंत्रण कक्ष की स्थापना की गई है, जो प्रतिदिन 07:00 बजे पूर्वाह्न से 09:00 बजे अपराह्न तक कार्य करेगा। हेल्प लाइन नंबर जारी : इसको लेकर जिला प्रशासन ने हेल्प लाइन नंबर जारी किया है। उक्त अवधि में आमजन अपनी समस्याओं या हो रही कठिनाईयों से उक्त नियंत्रण कक्ष के दूरभाष संख्याः 06274-222300 पर शिकायत कर सकते हैं। पूर्व की…
गैस वितरकों के साथ समीक्षा बैठक में एसडीओ ने दिए सख्त निर्देश ओईनी न्यूज नेटवर्क। Oini 24 समस्तीपुर । उपभोक्ताओं को निर्बाध गैस आपूर्ति सुनिश्चित करने हेतु प्रशासन द्वारा हर संभव प्रयास किया जा रहा है। इसी क्रम में मंगलवार को अनुमंडल कार्यालय में अनुमंडल पदाधिकारी दिलीप कुमार की अध्यक्षता में अनुमंडल अंतर्गत सभी अधिकृत गैस एजेंसियों के साथ एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में उपभोक्ताओं की समस्याओं तथा गैस वितरण में एजेंसियों को हो रही कठिनाइयों पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई। इस अवसर पर एसडीओ श्री कुमार ने सभी एजेंसियों के प्रतिनिधियों से एक-एक कर उनकी…
‘वृद्ध आबादी: महत्वपूर्ण मुद्दे, चुनौतियाँ और समाधान’ विषयक दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन आरंभ, ओईनी न्यूज नेटवर्क। Oini 24 पूसा। वृद्धजन परिवार या समाज पर बोझ नहीं बल्कि ज्ञान, अनुभव और जीवन की समझ का एक मूल्यवान भंडार हैं, जो परिवार और समाज के लिए बेहद महत्वपूर्ण है। इसलिए युवाओं को अपने वृद्ध माता-पिता के प्रति सम्मान, सहानुभूति और जिम्मेदारी की भावना रखनी चाहिए। वृद्धावस्था के दौर से सबको गुजरना है : डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय, पूसा, स्थित सामुदायिक विज्ञान महाविद्यालय के मानव विकास और परिवार अध्ययन विभाग ने “वृद्ध आबादी: महत्वपूर्ण मुद्दे, चुनौतियाँ और समाधान” विषय पर दो…