
ओईनी न्यूज नेटवर्क।
Oini 24 समस्तीपुर। जल एवं जलाशय संरक्षण को समर्पित जिला गंगा समिति ने गुरुवार को गंगा स्वच्छता पखवाड़ा एवं जल महोत्सव पखवाड़ा का आयोजन किया।
प्राचार्य सहित कई पदाधिकारी हुए शामिल :
जिले के मोहनपुर स्थित जी.एम.आर.डी. महाविद्यालय में आयोजित इस कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ विधान चंद्र भारती, जिला परियोजना पदाधिकारी जिला गंगा समिति नीरजेश कुमार, कार्यपालक पदाधिकारी नगर परिषद पटोरी अजय कुमार, डॉ लक्ष्मण यादव, प्रो. सुनील कुमार, प्रो. संतोष कुमार, डॉ. सुनील कुमार, स्वयंसेवक रजनीश कुमार शामिल हुए।
विविध प्रतियोगिता व कार्यक्रम आयोजित :
बताते चलें कि, स्वच्छता पखवाड़ा का आयोजन 31 मार्च तक किया जाना है।जिसमें विभिन्न गतिविधि को आयोजित करना है। इसी क्रम में गुरुवार को जल अर्पण, चित्रकला, क्विज व रंगोली प्रतियोगिता, स्वच्छता हेतु शपथ ग्रहण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें एन.एस.एस. के स्वयंसेवक व कॉलेज के सैकड़ों छात्र–छात्राओं ने भाग लिया। इस दौरान युवाओं ने जल संरक्षण एवं नदी संरक्षण पर विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से आम जनमानस को जागरूक किया।
प्रतिभागियों को किया गया सम्मानित :
ज्ञान प्रतियोगिता के तहत चित्रकला प्रतियोगिता में पिंकी कुमारी ने प्रथम, लिशु कुमारी ने द्वितीय, एवं अभिषेक कुमार गुप्ता ने तृतीय स्थान हासिल किया। इसी प्रकार क्विज प्रतियोगिता में हिमांशु कुमार प्रथम, काजल कुमारी द्वितीय, एवं सुधांशु कुमार तृतीय एवं रंगोली प्रतियोगता में पिंकी कुमारी प्रथम, बबली कुमारी द्वितीय, एवं अंकित कुमार ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। सभी अव्वल प्रतिभागी को स्मृति चिन्ह और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
युवाओं ने निभाई महत्वपूर्ण भूमिका :
आयोजन को सफल बनाने में बबलू कुमार, आदर्श कुमार, पिंकी कुमारी, मुस्कान कुमारी इत्यादि युवाओं ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।