
ओईनी न्यूज नेटवर्क।
Oini 24 समस्तीपुर। आगामी 5 दिनों में कहीं–कहीं तेज हवा और गरज के साथ बारिश व ओला वृष्टि की संभावना है। इस दौरान बिजली भी चमक सकती है।
इस बाबत जिले के पूसा स्थित डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय के ग्रामीण कृषि मौसम सेवा, एवं भारत मौसम विज्ञान विभाग के सहयोग से जलवायु परिवर्तन पर उच्च अध्ययन केंद्र द्वारा जारी 25 मार्च 2020 तक के मौसम पूर्वानुमान के अनुसार :–
मौसम :
पूर्वानुमान अवधि के दौरान उत्तर बिहार के जिलों में आसमान में हल्के बादल बने रह सकते है, जिसके चलते 21-22 मार्च के आसपास हल्की वर्षा की संभावना है। इस अवधि में कई स्थानों पर आकाशीय बिजली चमक सकती है कुछ क्षेत्रों में तेज हवा तो कहीं-कहीं ओलावृष्टि भी हो सकती है।
तापमान और हवा :
इसके अतिरिक्त, शेष दिनों में मौसम मुख्यत: शुष्क रहने की संभावना है। इस अवधि में अधिकतम तापमान 34 से 36 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है। जबकि न्यूनतम तापमान 20 से 22 जिग्री सेल्सियस के आस-पास रह सकता है। पूर्वानुमानित अवधि में औसतन 9 से 12 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से मुख्य रुप से पछिया हवा चलने की सम्भावना है।
सलाह :
सापेक्ष आर्द्रता सुबह में 85 से 65 प्रतिशत तथा दोपहर में 30 से 35 प्रतिशत रहने की संभावना है। ऐसे में नोडल अधिकारी सह चर्चित मौसम वैज्ञानिक डॉ. अब्दुल सत्तार ने किसान भाइयों को सतर्क और सजग रहने की सलाह दी है।