
ओईनी न्यूज नेटवर्क।
Oini 24 पूसा। प्रखंड के पांच पंचायतों में पैक्स चुनाव बुधवार को शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हो गया। इनमें से क़ुबौलीराम एवं धोबगामा पंचायत में पैक्स अध्यक्ष एवं सदस्य पदों पर निर्विरोध निर्वाचन हुआ। जबकि चंदौली, चकले बैनी एवं गंगापुर पंचायतों में चुनाव कराना पड़ा। बुधवार को देर रात तक मतगणना और चुनाव परिणामों की घोषणा होती रही।
प्रखण्ड विकास पदाधिकारी ने दी जानकारी :
प्रखंड निर्वाची पदाधिकारी रविश कुमार रवि ने इस बाबत जानकारी देते हुए बताया कि,
चंदौली :–
चंदौली पैक्स के लिए हुए चुनाव में अध्यक्ष पद पर प्रेम कुमार झा 794 मत प्राप्त कर अपने निकटतम प्रतिद्वंदी राजकिशोर राय को 634 मतों के भारी भरकम अंतर पराजित कर पैक्स अध्यक्ष का ताज बरकरार रखा। प्रतिद्वंदी राजकिशोर राय को महज 160 मत से ही संतोष करना पड़ा। वहीं पिछड़ा वर्ग से सदस्य पद पर रंजीत कुमार राय ने 456 मत प्राप्त कर अपने निकटतम प्रतिद्वंदी राम सकल सिंह को करीबी मुकाबले में 21 मत से पराजित कर दिया। श्री सिंह को 435 मत प्राप्त हुए। जबकि अति पिछड़ा वर्ग से सदस्य पद पर वकील कुमार पंडित ने 485 मत प्राप्त कर अपने निकटतम प्रतिद्वंदी विजय महतो को 62 मतों से पराजित कर दिया। श्री महतो को महज 62 मत से ही संतोष करना पड़ा।
चकले वैनी :–
चकले वैनी पंचायत के पैक्स चुनाव में सतीश कुमार नए पैक्स अध्यक्ष निर्वाचित हुए। उन्होंने बेहद करीबी मुकाबले में 318 मत प्राप्त कर अपने निकटतम प्रतिद्वंदी को 20 मतों से हरा कर यादगार जीत हासिल किया। पूर्व अध्यक्ष श्री सिंह को 218 मत प्राप्त हुए, तीसरे स्थान पर रहे रणजीत कुमार ने मजबूत उपस्थिति दर्ज कराई। वहीं सदस्य पद पर पिछड़ा वर्ग के लिए विजय कुमार सिंह ने 370 मत लाकर निकटतम प्रतिद्वंदी पंकज कुमार को 49 मत से पराजित कर दिया। पंकज कुमार की 328 मत प्राप्त हुए। जबकि सदस्य पद पर अनुसूचित जाति अर्जुन कुमार एवं अनिता देवी ने क्रमशः 328 मत एवं 298 मत लाकर 254 मत प्राप्त करने वाली मंजू देवी को पराजित कर दिया। अर्जुन कुमार एवं अनिता देवी को दोनों निर्वाचित घोषित किया गया।
गंगापुर :–
गंगापुर पंचायत में हुए पैक्स चुनाव में अध्यक्ष पद पर 255 मत के साथ राजेश कुमार निर्वाचित हुए। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी पूर्व अध्यक्ष श्याम कुमार चौधरी को 95 मतों से शिकस्त दी। श्री चौधरी को 160 मत से संतोष करना पड़ा।
निर्विरोध निर्वाचित :–
वहीं धोबगामा पंचायत से पैक्स अध्यक्ष पद पर मनोहर ठाकुर एवं क़ुबौलीराम पंचायत से पैक्स अध्यक्ष के पद पर राकेश कुमार निर्विरोध निर्वाचित हुए।
प्रखंड प्रमुख ने दी बधाई :
सभी नव निर्वाचित अध्यक्षों को बधाई देते हुए प्रखंड प्रमुख रविता तिवारी ने किसानों के हित में सकारात्मक बदलाव की उम्मीद जताई। उन्होंने कहा कि आप सभी किसान भाइयों की समृद्धि के प्रहरी हैं। मैं कामना करती हूं कि, आपके नेतृत्व में किसान समृद्ध व खुशहाल होंगे।
धोबगामा मुखिया ने कहा :
वहीं धोबगामा मुखिया राजीव कुमार ने भी सभी विजेताओं को बधाई और शुभकामना देते हुए कहा कि आपके नेतृत्व में पैक्स अपने उद्देश्य को हासिल कर सकेगा और किसान भाइयों के जीवन में सकारात्मक बदलाव आएगा।