
ओईनी न्यूज नेटवर्क।
Oini 24 मुंगेर। राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के लिए उन्नत कंप्यूटिंग विकास केंद्र (सीडीएसी) द्वारा व्यापक पोर्टल प्रबंधन और सूचना प्रणाली (एमआईएस) के विकास को लेकर युवा कार्यक्रम खेल मंत्रालय, भारत सरकार ने उक्त पोर्टल के डिजाइन, विकास, कार्यान्वयन, रखरखाव और होस्टिंग की देखरेख और मार्गदर्शन के लिए राष्ट्रीय स्तर पर एक 25 सदस्यीय निगरानी दल का गठन किया गया है।
डॉ. मुनींद्र प्रसाद सिंह का चयन :
भारत सरकार द्वारा जारी इस आशय के आदेश संख्या एफ.सं.एडमिन-1/एनएसएस/डीटीई/2025/3247/ 26.12.2025 के अनुसार इस संदर्भ में गठित 25 सदस्यीय निगरानी दल में बिहार से मुंगेर विश्वविद्यालय के कार्यक्रम समन्वयक मुनींद्र कुमार सिंह को चयनित किया गया है।
सेंटर फॉर डेवलपमेंट ऑफ़ एडवांस्ड कंप्यूटिंग के बीच कोऑर्डिनेशन होगा आसान :
उक्त पत्र के अनुसार यह 25 सदस्यीय मॉनिटरिंग टीम सिस्टम रिक्वायरमेंट स्पेसिफिकेशन्स (SRS) और पूरे प्रोजेक्ट आर्किटेक्चर का रिव्यू करेगी और इनपुट देगी। साथ ही तय टाइमलाइन के हिसाब से डिज़ाइन, डेवलपमेंट और इम्प्लीमेंटेशन एक्टिविटीज़ की प्रोग्रेस को मॉनिटर करेगी। इस का उद्देश्य एनएसएस अथॉरिटीज़ और सेंटर फॉर डेवलपमेंट ऑफ़ एडवांस्ड कंप्यूटिंग के बीच कोऑर्डिनेशन को आसान बनाना है।
कुलपति, कुलसचिव व पदाधिकारीयों ने जताया हर्ष :
राष्ट्रीय समिति में डॉ. सिंह के चयन से मुंगेर विश्वविद्यालय में हर्ष व्याप्त है। इसको लेकर विश्वविद्यालय के कुलपति, कुलसचिव, डीएसडब्ल्यू सहित विश्वविद्यालय के सभी पदाधिकारीयों, एवं आरडी एंड डीजे कॉलेज के प्रधानाचार्य प्रो. (डॉ.) बिजेंद्र कुमार के अलावा सभी कार्यक्रम पदाधिकारीयों ने हर्ष व्यक्त किया है।
राष्ट्रीय पटल पर पहचान प्रतिस्थापित :
मुंगेर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. (डॉ.) संजय कुमार ने कार्यक्रम समन्वयक डॉ. सिंह से शिष्टाचार मुलाकात के दौरान उन्हें बधाई देते हुए कहा कि, “राष्ट्रीय स्तर पर चयन से मुंगेर विश्वविद्यालय को उनके अनुभव का लाभ प्राप्त होगा। डॉ. सिंह के चयन से मुंगेर विश्वविद्यालय की राष्ट्रीय पटल पर पहचान प्रतिस्थापित हुई है।”
अहम भूमिका निभाएंगे डॉ सिंह :
वहीं मुंगेर विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ घनश्याम राय ने कहा कि, “एनएसएस हेतु माय भारत पोर्टल भारतीय युवाओं के लिए वन स्टॉप सॉल्यूशन है, जिसमें रोजगार, इंटर्नशिप, समाज सेवा, करियर बिल्डिंग आदि की सुविधा है। कार्यक्रम समन्वयक इस पोर्टल के निगरानी का एक सदस्य के रूप में अहम भूमिका निभाएंगे।”
खेल मंत्रालय द्वारा शुरू किया गया डिजिटल मंच :
कुलपति से मुलाकात के दौरान डॉ. सिंह ने कहा कि, “माई भारत पोर्टल भारत सरकार के युवा कार्यक्रम और खेल मंत्रालय द्वारा शुरू किया गया एक डिजिटल मंच है। इसे 31 अक्टूबर 2023 (राष्ट्रीय एकता दिवस) को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा लॉन्च किया गया था।”
युवाओं को राष्ट्र निर्माण में योगदान देने के लिए सशक्त बनाना लक्ष्य :
डॉ. सिंह के अनुसार, “इस पोर्टल का मुख्य लक्ष्य युवाओं को उनकी क्षमता पहचानने और राष्ट्र निर्माण में योगदान देने के लिए सशक्त बनाना है। माई भारत पोर्टल पर भारतीय युवाओं को सरकारी और गैर-सरकारी प्रोजेक्ट्स में इंटर्नशिप और व्यावहारिक अनुभव दिलाने में मदद करता है।” उन्होंने कहा कि, “पोर्टल स्वयंसेवकों के लिए यूजर फ्रेंडली के बनाया जाएगा ताकि युवाओं को अधिकतम लाभ प्राप्त हो सके।”