
ओईनी न्यूज नेटवर्क।
Oini 24 समस्तीपुर। हम पार्टी के समस्तीपुर जिला कार्यालय में बिहार के प्रथम मुख्यमंत्री, बिहार केसरी डॉ श्रीकृष्ण सिंह की पुण्य तिथी पर श्रद्धांजलि समारोह का आयोजन किया गया।
व्यक्तित्व और कृतित्व को किया याद :
समारोह की अध्यक्षता हिन्दुस्तानी अवाम मोर्चा (से0) के जिलाध्यक्ष धीरज ठाकुर ने की। इस अवसर पर सर्वप्रथम उपस्थित कार्यकर्ताओं ने श्री बाबु के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजली अर्पित किया और उनके व्यक्तित्व कृतित्व को याद किया।
जिलाध्यक्ष ने कहा :
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष श्री ठाकुर ने कहा कि, “महान स्वतंत्रता सेनानी बिहार के प्रथम मुख्यमंत्री बिहार केसरी डॉ0 श्रीकृष्ण सिंह आधुनिक बिहार के निर्माता थे। अंग्रेजो ने तो बिहार को लूट कर कंगाल कर दिया था।
बिहार का औद्योगिक व ढांचागत विकास :
मुख्यमंत्री बनते ही श्री बाबु बिहार में औद्योगिक और ढांचागत विकास सुनिश्चित किया। जिसमें बरौनी ऑयल रिफाइनरी, सिंदरी खाद कारखाना, बोकारो स्टील प्लांट और एचईसी हटिया जैसे बड़े उद्योग स्थापित हुए।”
लोजपा नेता ने कहा :
पुण्य तिथि समारोह को संबोधित करते हुए लोजपा नेता नीरज भारद्वाज ने कहा कि, “श्री बाबु समाजिक समरसता और सामाजिक न्याय के मजबूत स्तंभ थे। उन्होंने देवघर स्थित बैद्यनाथ धाम में दलितों का प्रवेश सुनिश्चित कराया, जिसके कारण उन्हें मंदिर के पंडाओं का का कोपभाजन भी बनना पड़ा।
उन्होंने भारत मे सबसे पहले बिहार राज्य से जमींदारी प्रथा को समाप्त कराया। बिहार के विकास, सामाजिक सुधारों और जनकल्याणकारी शासन की मजबूत नींव रखने वाले श्री बाबू का जीवन हम सभी के लिए प्रेरणा स्रोत है। उनका समर्पण, दूरदर्शिता और राष्ट्रभक्ति सदैव मार्गदर्शन करता रहेगा।“
कई नेता व कार्यकर्ता थे मौजूद :
मौके पर महानगर अध्यक्ष बंटी जायसवाल जिला प्रवक्ता मुन्नु पांडे, समस्तीपुर प्रखंड अध्यक्ष राजेश सहनी, युवा जिलाध्यक्ष मो. जावेद, विधि प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष कृष्ण राज, पंचायती राज जिलाध्यक्ष सोनु राय, जिला उपाध्यक्ष सुधीर हजारी, जिला सचिव करूण कुमार, राजीव ठाकुर, गोलु कुमार, सुनिल राय, राजकुमार ठाकुर, सतिश ठाकुर, मुरारी तिवारी, संतोष ठाकुर सहित कई लोगो उपस्थित थे।