ओईनी न्यूज नेटवर्क। Oini 24 समस्तीपुर। कला एवं संस्कृति विभाग, बिहार, पटना एवं जिला प्रशासन समस्तीपुर के संयुक्त तत्वाधान शनिवार को समस्तीपुर रेल मंडल मुख्यालय परिसर स्थित आम्रपाली प्रशिक्षण केंद्र में समारोहपूर्वक मकरसंक्रांति महोत्सव का आयोजन किया गया। अतिथि का स्वागत अभिनन्दन : इस अवसर पर सबसे पहले, कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहीं जिला कला संस्कृति एवं युवा कार्यक्रम पदाधिकारी जूही कुमारी ने, मिथिला की परंपरा अनुसार मुख्य अतिथि उप विकास आयुक्त सूर्य प्रताप सिंह का पुष्प गुच्छ, पाग, अंगवस्त्र, स्मृति चिन्ह आदि से स्वागत अभिनन्दन किया। उद्घाटन व अतिथि का संबोधन : तत्पश्चात अतिथियों व पदाधिकारियों ने संयुक्त रूप…
Author: Dr. Sanjay Kumar
ओईनी न्यूज नेटवर्क। Oini 24 समस्तीपुर। भारत सरकार के इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय के अंतर्गत संचालित इंफॉर्मेशन सिक्युरिटी एजुकेशन एंड अवेयरनेस परियोजना के तहत द उम्मीद—राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) एवं एनसीसी के पूर्ववर्ती कैडेट्स द्वारा संचालित सामाजिक संस्था—के संस्थापक एवं अध्यक्ष अमरजीत कुमार को साइबर एंबेसेडर के रूप में चयनित किया गया है। मिशन साइबर चेतना : बताते चलें कि, गरीब जरूरतमंदों की उम्मीद, ‘टीम द उम्मीद’ पूर्व से ही “मिशन साइबर चेतना” के माध्यम से समाज में साइबर जागरूकता हेतु निरंतर कार्य कर रही है। इस अभियान के अंतर्गत स्कूलों, कॉलेजों, समुदायों एवं आम नागरिकों को साइबर अपराध से…
ओईनी न्यूज नेटवर्क। Oini 24 मुंगेर। तिलका मांझी विश्वविद्यालय भागलपुर में आयोजित 7 दिवसीय राष्ट्रीय एकीकरण शिविर में मुंगेर विश्वविद्यालय से 4 एनसीसी कैडेट्स विश्वविद्यालय और बिहार का प्रतिनिधित्व करेंगे। कार्यक्रम समन्वयक ने दी जानकारी : उक्त जानकारी देते हुए मुंगेर विश्वविद्यालय के कार्यक्रम समन्वयक मुनींद्र कुमार सिंह ने युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय (भारत सरकार) और क्षेत्रीय निदेशालय पटना के क्षेत्रीय निदेशक विनय कुमार द्वारा जारी पत्र के हवाले से बताया कि, “दिनांक 4 फरवरी से 10 फरवरी तक आयोजित इस शिविर में देश भर से एनसीसी कैडेट्स शामिल होंगे जिनमें 13 प्रतिभागी बिहार से अपनी सहभागिता दर्ज कराएंगे।”…
ओईनी न्यूज नेटवर्क। Oini 24 समस्तीपुर। आज का दिन हमें उस पल की याद दिलाता है जब आजादी के बाद हमारे पूर्वजों ने देश को विकास पथ पर ले जाने के लिए संविधान को स्वीकार किया था। देश और संविधान की रक्षा का मजबूत एवं महत्वपूर्ण स्तंभ है पुलिस। इसे कई बार हमने साबित भी किया है। एसपी ने दी बधाई : पुलिस केंद्र पर एसपी अरविन्द प्रताप सिंह, ने परेड का निरीक्षण किया। परेड की सलामी और झंडोत्तोलन के बाद शिक्षक सह राष्ट्रीय स्तर पर ख्याति प्राप्त क्रिकेटर सुभीत कुमार सिंह के संचालन में आयोजित कार्यक्रम के दौरान श्री…
ओईनी न्यूज नेटवर्क। Oini 24 समस्तीपुर। समस्तीपुर विकास पथ पर तेजी से बढ़ रहा है। इसमें कार्यालय कर्मियों के साथ–साथ सामाजिक संगठनों का बहुमूल्य योगदान है। कार्यालय कर्मियों की सराहना : 77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर एसडीएम दिलीप कुमार ने अपने संबोधन में उक्त बातें कही। रविवार को हालिया संपन्न बिहार विधानसभा चुनाव में उत्कृष्ट प्रदर्शन केलिए मिले दोहरे सम्मान के लिए कार्यालय कर्मियों के योगदान की भूमिका को रेखंकित करते हुए उन्होंने कहा कि इनके बिना यह मुमकिन ही नहीं था। एसडीओ कार्यालय पर झंडोत्तोलन : गणतंत्र दिवस पर पटेल मैदान में मुख्य कार्यक्रम के समापन के पश्चात…
ओईनी न्यूज नेटवर्क। Oini 24 मधुबनी। मिथिला में प्रचलित एक लोकोक्ति “गेठरी खुजय नै बहुरिया दुबराय नै ” इन दिनों उच्च शिक्षा पर पूरी तरह लागू है। दरअसल, पंचायत स्तर पर उच्च शिक्षा पहुंचाने के संकल्प और हर प्रखंड में डिग्री कॉलेज स्थापित करने की घोषणा को मूर्त रुप देने केलिए बिहार सरकार ने गुणवत्ता पूर्ण उच्च शिक्षा को गांव गांव तक पहुंचाने की मुहिम छेड़ रखी है। इस के तहत सरकार वर्तमान में संचालित विद्यालय–महाविद्यालयों को उत्क्रमित करने की कवायद में जुटी है। शैक्षणिक विकास के लिहाज से यह सोच बेशक अच्छी है मगर, नीति में व्यावहारिकता का प्रत्यक्ष…
ओईनी न्यूज नेटवर्क। समस्तीपुर। रोटी बैंक और टीम शहनाई जैसी सामाजिक संस्थायें हों तो न कोई भूखा सोए न किसी मां के अरमान अधूरे रहें। समाज सेवा के क्षेत्र में नित अभिनव और नवाचारी प्रयोगों समाजसेवा करने वाली युवा जोश से ओतप्रोत ये दोनों संस्थाएं जिले में मानवता की नई मिसाल पेश कर रही हैं। समाज में प्रेरणास्त्रोत : इन में से रोटी बैंक से जुड़े लोग एक तरफ असहाय और भूखे लोगों को नियमित रूप से भोजन मुहैया कराने में लगे हैं, वहीं शहनाई टीम से जुड़े युवा जरूरतमंद और असहाय बेटियों की शादी कराने की जिम्मेदारी का सफलतापूर्वक…
ओईनी न्यूज नेटवर्क। Oini 24 समस्तीपुर। महिलाओं का स्वस्थ रहना परिवार और समाज के साथ–साथ स्वस्थ राष्ट्र निर्माण के लिए भी अत्यंत आवश्यक है।” दरभंगा रेल स्वास्थ्य इकाई में आयोजित विशेष महिला स्वास्थ्य जांच शिविर के दौरान मंडल के चिकित्सकों ने उक्त बातें कही। नियमित स्वास्थ्य जांच महत्वपूर्ण : उन्होंने कहा कि, नियमित स्वास्थ्य जांच से कई गंभीर बीमारियों की पहचान प्रारंभिक अवस्था में ही हो जाती है, जिससे उपचार सरल, सस्ता और अधिक प्रभावी हो जाता है। विशेष रूप से महिलाओं में एनीमिया, हार्मोनल असंतुलन, हड्डियों की कमजोरी तथा स्त्री रोग संबंधी आम समस्याएँ हैं, जिन्हें समय पर पहचानना अत्यंत…
ओईनी न्यूज नेटवर्क। Oini 24 समस्तीपुर। “भारत रत्न जननायक कर्पूरी ठाकुर ने अपने जीवन के शुरुआती दौर में ही सामाजिक विसंगति को दूर करने का प्रण ले लिया था, जिसके लिए वे जीवन पर्यंत प्रतिबद्धता पूर्वक संकल्पित व समर्पित रहे और संघर्ष करते रहे। उन्होंने समाज के अभिवंचित, पिछड़ा, दलित, शोषित के जीवन स्तर को ऊंचा करने के लिए कई ठोस कदम उठाया।” शनिवार को मध्य विद्यालय बेला पंचरुखी में आयोजित कर्पूरी जयंती समारोह को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक महिपाल ने उक्त बातें कही। पुष्पांजलि से समारोह की शुरुआत : बताते चलें कि…
ओईनी न्यूज नेटवर्क। Oini 24 समस्तीपुर। शनिवार को कर्पूरी आश्रम समस्तीपुर स्थित जिला राजद कार्यालय परिसर में बेहद हर्ष व उल्लास के साथ भारत रत्न जननायक कर्पूरी ठाकुर की 102 वीं जयंती समारोह पूर्वक मनाई गई। इस अवसर पर सबसे पहले उनके तैल चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया गया। तदोपरांत, वक्ताओं ने उनके गांव से जननायक बनने तक के सफर पर विस्तार से प्रकाश डाला। कर्पूरी जी के जीवन का हर पहलू अनुकरणीय : अपने संबोधन में राजद जिलाध्यक्ष श्रीमती भारती ने कहा कि शोषितों एवं वंचितों के अधिकारों के प्रति सदैव संघर्षशील रहे जननायक, भारत रत्न…