
ओईनी न्यूज नेटवर्क।
Oini 24 समस्तीपुर। आज का दिन हमें उस पल की याद दिलाता है जब आजादी के बाद हमारे पूर्वजों ने देश को विकास पथ पर ले जाने के लिए संविधान को स्वीकार किया था। देश और संविधान की रक्षा का मजबूत एवं महत्वपूर्ण स्तंभ है पुलिस। इसे कई बार हमने साबित भी किया है।
एसपी ने दी बधाई :
पुलिस केंद्र पर एसपी अरविन्द प्रताप सिंह, ने परेड का निरीक्षण किया। परेड की सलामी और झंडोत्तोलन के बाद शिक्षक सह राष्ट्रीय स्तर पर ख्याति प्राप्त क्रिकेटर सुभीत कुमार सिंह के संचालन में आयोजित कार्यक्रम के दौरान श्री सिंह ने जिलाधिकारी सहित तमाम पदाधिकारियों का स्वागत करते हुए तमाम सुरक्षा कर्मियों को गणतंत्र दिवस की बधाई दी।

सम्मान व राष्ट्रगान :
इस दौरान श्री सिंह ने सेवा काल में जिम्मेदारी का निर्वहन करते हुए प्राण न्योछावर करने वाले जवान के पिता सहित विभिन्न योगदानों के लिए सुरक्षा कर्मियों को सम्मानित किया। राजकीय कृत बालिका उच्च विद्यालय की संगीत शिक्षिका रजनी कुमारी के निर्देशन में तथा तबला आचार्य रामचंद्र ठाकुर के संगति में जुली कुमारी के नेतृत्व में अंजली कुमारी, अनुपम कुमारी, आंचल कुमारी, प्रेरणा कुमारी,रौशनी कुमारी, कावेरी कुमारी, पल्लवी कुमारी, सोनम कुमारी, छात्राओं ने राष्ट्रगान प्रस्तुत किया।
एएसपी कार्यालय व थानों पर झंडोत्तोलन :
इसके अलावा पुलिस अनुमंडल कार्यालय पर एएसपी संजय पांडे, नगर थाना पर थाना अध्यक्ष अजीत कुमार, मुफस्सिल थाना पर थाना अध्यक्ष अजीत कुमार सिंह, यातायात थाना पर थाना अध्यक्ष सुनील कांत ने झंडोत्तोलन किया।