
ओईनी न्यूज नेटवर्क।
Oini 24 समस्तीपुर। समस्तीपुर विकास पथ पर तेजी से बढ़ रहा है। इसमें कार्यालय कर्मियों के साथ–साथ सामाजिक संगठनों का बहुमूल्य योगदान है।
कार्यालय कर्मियों की सराहना :
77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर एसडीएम दिलीप कुमार ने अपने संबोधन में उक्त बातें कही। रविवार को हालिया संपन्न बिहार विधानसभा चुनाव में उत्कृष्ट प्रदर्शन केलिए मिले दोहरे सम्मान के लिए कार्यालय कर्मियों के योगदान की भूमिका को रेखंकित करते हुए उन्होंने कहा कि इनके बिना यह मुमकिन ही नहीं था।
एसडीओ कार्यालय पर झंडोत्तोलन :
गणतंत्र दिवस पर पटेल मैदान में मुख्य कार्यक्रम के समापन के पश्चात अनुमंडल मुख्यालय परिसर में एसडीओ दिलीप कुमार ने एएसपी संजय कुमार पाण्डेय, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं कर्मचारियों की उपस्थिति में झंडोत्तोलन किया।
कर्मियों और सामाजिक कार्यकर्ताओं को किया सम्मानित :
इस अवसर पर उन्होंने, हालिया संपन्न चुनाव में 133 कल्याणपुर विधानसभा में उत्कृष्ट कार्य और सबसे पहले परिणाम घोषित करने के लिए मिले सम्मान के लिए, कर्मचारियों को बधाई दी और उन्हें प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया। इस क्रम में सरकारी कार्यक्रमों को जन–जन तक पहुंचाने में सक्रिय सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों को भी सम्मानित किया गया।

संचालन और राष्ट्रगान :
कार्यक्रम का संचालन करते हुए मध्य विद्यालय बेला पंचरूखी के प्रधानाध्यापक मुकेश कुमार ने समस्तीपुर के गौरवशाली इतिहास का वर्णन किया। वहीं राष्ट्रगान में राजकीय कृत बालिका उच्च विद्यालय की संगीत शिक्षिका रजनी कुमारी एवं जुली कुमारी के नेतृत्व में अंजली कुमारी, अनुपम कुमारी, आंचल कुमारी, प्रेरणा कुमारी,रौशनी कुमारी, कावेरी कुमारी, पल्लवी कुमारी, सोनम कुमारी, एवं तबला पर तबला आचार्य रामचंद्र ठाकुर शामिल थे।
कई गणमान्य थे मौजूद :
मौके पर सिविल सोसाइटी के केशव किशोर प्रसाद, आशा सेवा संस्थान के सचिव अमित कुमार वर्मा, सेल्को के समन्वयक यशवंत कुमार, नीरज कुमार, सुभीत कुमार सिंह, शरत चंद्र लाल, आदि सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।